• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बैंक खाते हासिल करके ठगी करने वाले साइबर गिरोह का एसटीएफ ने किया खुलासा

बैंक खाते हासिल करके ठगी करने वाले साइबर गिरोह का एसटीएफ ने किया खुलासा

November 21, 2025
in Agra, Crime, Police

आगरा। आगरा एसटीएफ यूनिट के द्वारा धार्मिक आयोजन करके महिलाओं व लोगों को सदस्य बनाने के नाम पर डाटा व बैंक खाते हासिल करके ठगी करने वाले साइबर गिरोह का भांडाफोड़ किया गया है।

मैनपुरी के रहने वाले गिरोह का सरगना अजय सिंह और आगरा से ट्रस्ट बनाने वाला उसका साथी देवरिया का रहने वाला रवि प्रकाश गिरफ्तार किया है। यह गिरोह शामिल होने वाली गरीब महिलाओं व लोगों को सामाजिक कार्य के नाम पर अपने ट्रस्ट से जोड़ता था। सदस्य बनने व आइडी बनाकर देने के नाम पर 50 से 100 रुपये लेता था। सदस्यों को बताता कि ट्रस्ट के पास लोगों द्वारा भेजा गया लाखों रुपये आता है। यह रकम वह गरीब लोगों की मदद के लिए काम आती है। लोगों को लालच देकर उनके बैंक खाते व चैकबुक ले लेता था। लोगो को बताता कि ट्रस्ट के खाते में आने वाली रकम उनके खाते में जमा कराई जाएगी। गिरोह के सदस्य बैंक खाते लेने के बाद उसकी चैकबुक पर खाता धारक के हस्ताक्षर ले लेते थे। इसके साथ ही एटीएम कार्ड जारी करा सदस्य के नाम से सिम भी जारी करा लेते थे। गिरोह द्वारा सदस्यों के खाते में साइबर धोखाधड़ी की रकम जमा कराते थे। गिरोह ने आवास विकास कालोनी के रहने वाले ललित गर्ग को भी इस तरह अपने जाल में फंसाया। ललित गर्ग ने बीमारी के चलते 50 हजार रुपये रवि प्रकाश से लिए थे। जिसके बाद दबाव बनाकर उसके बैंक खाते उनकी चैकबुक ले लिए। ललित गर्ग के माध्यम से आवास विकास कालोनी के रहने वाले सतीश चंद्र सिंघल को भी अपने जाल में फंसाया। ललित गर्ग के खाते से बडा लेनदेन होने पर उसका खाता सीज कर दिया गया। शक होने पर उसने एसटीएफ से इसकी शिकायत की। जांच के बाद गिरोह का पर्दाफाश हुआ। आरोपित अजय सिंह को मैनपुरी और रवि प्रकाश को आगरा से गिरफ्तार कर लिया। गिरोह का एक अन्य सदस्य एलिस निवासी पुनीत अपार्टमेंट जयपुर हाउस अभी फरार है। एसटीएफ ने गिरोह से दो कार भी बरामद की हैं।एसटीएफ की पूछताछ में रवि प्रकाश ने  बताया कि उसने लखनऊ में भी इसी तरह का ट्रस्ट खोला था। जिसे बाद में बंद कर दिया। करीब दो वर्ष पहले उसकी मुलाकात अजय सिंह उर्फ बिल्लू से हुई। अजय ने उसे ट्रस्ट का सदस्य बनाने के नाम पर लोगों के खाते आदि हासिल करने को कहा। उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों को ट्रस्ट का सदस्य बनाया। रवि प्रकाश ने पूछताछ में एसटीएफ को बताया कि उसकी संस्था द्वारा तीन से 13 दिसंबर तक विभिन्न आयोजन कराने थे। जिसमें शोभायात्रा के अलावा युवतियों का सामूहिक विवाह आदि कार्यक्रम शामिल थे। यह सभी कार्यक्रम आवास विकास कालोनी में होने थे।

Previous Post

एडीए की अटलपुरम टाउनशिप फेज-2 लॉन्च

Next Post

कैमरून में फंसे धीरज जैन के पिता ने सांसद नवीन जैन से की मुलाकात

Related Posts

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

Next Post
कैमरून में फंसे धीरज जैन के पिता ने सांसद नवीन जैन से की मुलाकात

कैमरून में फंसे धीरज जैन के पिता ने सांसद नवीन जैन से की मुलाकात

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पटाखों की दुकानों पर लगी भीड़

पटाखों की दुकानों पर लगी भीड़

October 23, 2022
फर्जी लेफ्टिनेंट कमांडर बनकर कई युवकों से की ठगी

फर्जी लेफ्टिनेंट कमांडर बनकर कई युवकों से की ठगी

March 3, 2023
खेरागढ़ के जंगल में खून से लथपथ मिला युवक का शव

खेरागढ़ के जंगल में खून से लथपथ मिला युवक का शव

December 23, 2022
एत्माद्दौला में गैंगरेप की सूचना पर दौड़ी पुलिस

एत्माद्दौला में गैंगरेप की सूचना पर दौड़ी पुलिस

May 1, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.