• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
देश के 100 सबसे खतरनाक हादसे वाले शहरों में आगरा जोन के पांच जिले

देश के 100 सबसे खतरनाक हादसे वाले शहरों में आगरा जोन के पांच जिले

आगरा पुलिस ने ट्रैफिक माह 2025’ के तहत व्यापक अभियान शुरू किया

November 25, 2025
in accident, administration, Agra, disaster, Police

आगरा। सड़क परिवहन मंत्रालय ने देश के 100 सबसे खतरनाक शहरों में उत्तर प्रदेश के 28 शहरों को शामिल किया है, जिनमें आगरा जोन के पांच जिले भी हैं। प्रदेश सरकार सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को शून्य करने के लिए प्रयासरत है। आगरा में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर विशेष योजनाएं बनाई जा रही हैं। आगरा पुलिस प्रशासन ने सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को रोकने और यातायात व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ज़ीरो फेटैलिटी डिस्ट्रिक्ट (जेएफडी) अभियान तथा ‘ट्रैफिक माह 2025’ के तहत व्यापक अभियान शुरू किया है। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार और जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी के निर्देशन में शहर भर में जागरूकता, निगरानी और सुरक्षा उपायों को तेज किया गया है।

पुलिस उपायुक्त यातायात सोनम कुमार ने पुलिस उपायुक्त पूर्वी और सभी सहायक पुलिस आयुक्तों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मौतों को पूर्णतः रोकने के लिए लागू किए जा रहे जेडएफडी अभियान की प्रगति, चुनौतियों और अगले चरणों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने ब्लैक स्पॉट चिन्हीकरण, संवेदनशील मार्गों पर अतिरिक्त निगरानी, यातायात प्रवाह में सुधार तथा दुर्घटना रोकथाम के लिए तकनीक आधारित उपायों को तेज करने पर जोर दिया। इस समीक्षा के दौरान यह भी बताया गया कि आगरा में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को न्यूनतम स्तर पर लाने के लिए जेएफडी को मिशन मोड में लागू किया जा रहा है। सभी अधिकारियों को अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने, लगातार मॉनिटरिंग रखने और प्रत्येक स्तर पर त्वरित सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

ट्रैफिक माह–2025 का शुभारंभ और जागरूकता कार्यक्रम

ट्रैफिक माह–2025 के तहत आगरा में व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया गया, जिसका उद्घाटन पुलिस उपायुक्त पश्चिमी अतुल शर्मा ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान खेरागढ़ क्षेत्र में दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए और उन्हें यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, ओवरस्पीडिंग से बचें और ट्रैफिक सिग्नलों का पालन करते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दें। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों और युवाओं को जिम्मेदार ड्राइविंग अपनाने के लिए प्रेरित किया। सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रमुख चौराहों और मुख्य सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं, ताकि निगरानी व नियमों का पालन बेहतर ढंग से सुनिश्चित किया जा सके। अभियान के दौरान अधिकारियों ने कहा कि सड़क हादसों में होने वाली मृत्यु को कम करना तभी संभव है जब नागरिक अपनी भूमिका समझें और सुरक्षित ड्राइविंग को आदत बनाएं। ट्रैफिक माह का उद्देश्य सिर्फ चालान बढ़ाना नहीं, बल्कि सुरक्षित यातायात को संस्कृति बनाना है।

जनवरी से अक्टूबर के दौरान 1209 से अधिक हादसों में 619 लोगों की मौत

आगरा में इस वर्ष जनवरी से अक्टूबर के दौरान 1209 से अधिक हादसों में 619 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। आगरा में राष्ट्रीय राजमार्ग, लखनऊ व यमुना एक्सप्रेसवे पर सर्वाधिक हादसे होते हैं। अलीगढ़, मथुरा और फिरोजाबाद भी एक्सप्रेसवे से लगे हैं। जिसके चलते यहां भी हादसों की संख्या अधिक है। इसी तरह्र मैनपुरी राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे होने के चलते वहां भी बड़ी संख्या में सड़क दुर्घटना होती हैं।

Previous Post

होटल में बैठकर करोड़ों की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Next Post

ज्वेलर की आत्महत्या के 36 दिन बाद हनीट्रैप का मामला आया सामने

Related Posts

शाहगंज में हुई लाखों रुपए की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

शाहगंज में हुई लाखों रुपए की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

July 28, 2026

आगरा। आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने...

ताजगंज में बंद मकान में मिला महिला का शव, सिर पर थे चोट के निशान

ताजगंज में बंद मकान में मिला महिला का शव, सिर पर थे चोट के निशान

July 28, 2026

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र में नगला पेमा रोड पर मंगलवार को एक बंद मकान से महिला का शव मिला।  महिला...

बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे

बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे

July 27, 2026

आगरा। आगरा पुलिस ने सवारी बनाकर लोगों को लूटने वाले एक शातिर गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार बदमाशों को...

बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे

बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे

July 27, 2026

आगरा। जिले के जरार (बाह) क्षेत्र में घेवर बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी अचानक आग लगने से पिता-पुत्र...

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

July 26, 2026

आगरा। ताजमहल पर रविवार को विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया। हैरानी की बात यह रही कि बंदर के...

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

July 26, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के शिवाजी मंडपम में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का...

Next Post
ज्वेलर की आत्महत्या के 36 दिन बाद हनीट्रैप का मामला आया सामने

ज्वेलर की आत्महत्या के 36 दिन बाद हनीट्रैप का मामला आया सामने

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

गंदगी पाए जाने पर नगर आयुक्त ने दो कर्मचारियों का रोका वेतन

गंदगी पाए जाने पर नगर आयुक्त ने दो कर्मचारियों का रोका वेतन

July 27, 2024
मृतक ज्वेलर की उठावनी में इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज शर्मा को निलंबित किए जाने को लेकर गर्माया मामला

मृतक ज्वेलर की उठावनी में इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज शर्मा को निलंबित किए जाने को लेकर गर्माया मामला

May 4, 2025
खंदारी पर सोल के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

खंदारी पर सोल के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

October 8, 2022
शास्त्रीपुरम में 3 मंजिला मकान में लगी आग

शास्त्रीपुरम में 3 मंजिला मकान में लगी आग

June 28, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शाहगंज में हुई लाखों रुपए की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • ताजगंज में बंद मकान में मिला महिला का शव, सिर पर थे चोट के निशान
  • बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे
  • बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.