• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
धर्मांतरण गैंग प्रकरण में पुलिस ने नई कार्रवाई करते हुए साजिशकर्ताओं को बनाया आरोपी

धर्मांतरण गैंग प्रकरण में पुलिस ने नई कार्रवाई करते हुए साजिशकर्ताओं को बनाया आरोपी

November 29, 2025
in Agra, Crime, Cultural

आगरा। शाहगंज क्षेत्र में उजागर हुए ईसाई धर्मांतरण गैंग प्रकरण में पुलिस ने नई कार्रवाई करते हुए पंजाब निवासी कंचन मित्तल और मुंबई निवासी दिनेश चावला को भी साजिशकर्ता मानते हुए आरोपी बना दिया है। पुलिस विवेचना में दो अतिरिक्त धाराएं जोड़कर केस को और गंभीर माना गया है।

आगरा में कुछ महीने पहले थाना शाहगंज पुलिस ने एक कथित धर्मांतरण गैंग का खुलासा किया था। लगभग 80 परिवारों का धर्मांतरण कराने के आरोप में पुलिस ने राजकुमार लालवानी सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस मामले के वादी घनश्याम हेमलानी लगातार आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए न्यायालय में मजबूत पैरवी कर रहे हैं। पुलिस विवेचना के दौरान एक बड़ा खुलासा सामने आया। मुख्य आरोपी राजकुमार लालवानी की रिमांड के दौरान पंजाब अंबाला निवासी कंचन मित्तल और महाराष्ट्र, मुंबई के उल्हासनगर निवासी दिनेश चावला का नाम उभरकर सामने आया। पुलिस के अनुसार ये दोनों इस पूरे नेटवर्क के महत्वपूर्ण साजिशकर्ता और मास्टरमाइंड माने जा रहे हैं। इसी आधार पर पुलिस ने दोनों के नाम मुकदमे में शामिल करते हुए केस में दो नई धाराएं धारा 113(3) एवं धारा 111(4) बीएनएस भी जोड़ी हैं। इन धाराओं के जुड़ने से केस की कानूनी गंभीरता और बढ़ गई है।

गौरतलब है कि धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार आठ आरोपी पहले से जेल में हैं, अब दो और आरोपियों को जोड़ा गया है जबकि अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध जांच जारी है। वादी घनश्याम हेमलानी लंबे समय से कंचन मित्तल के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुझे यूपी पुलिस और न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास है। सनातन धर्म के खिलाफ साजिश रचने वालों को सख्त सजा मिलेगी। सत्र न्यायालय से लेकर उच्च न्यायालय तक मजबूत पैरवी की जाएगी। जिला एवं सत्र न्यायालय पहले ही अधिकांश आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर चुका है। अब आरोपी इलाहाबाद हाई कोर्ट में जमानत मांग रहे हैं, जहां घनश्याम हेमलानी उनकी याचिकाओं का कड़ा विरोध कर रहे हैं।

Previous Post

फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के केस में हुई सुनवाई 16 दिसंबर को आ सकता फैसला

Next Post

टोरेंट पावर के रक्तदान शिविर में कर्मचारियों ने दिया 202 यूनिट जीवनदायी रक्त

Related Posts

ट्रेनिंग के दौरान ही रिश्वत लेना सीख गया था दरोगा, हुआ था निलंबित, तब भी छात्र ही बना था रिश्वत का शिकार

ट्रेनिंग के दौरान ही रिश्वत लेना सीख गया था दरोगा, हुआ था निलंबित, तब भी छात्र ही बना था रिश्वत का शिकार

August 26, 2026

आगरा। फतेहाबाद थाने के जिस दरोगा धीरेंद्र यादव का 30 हजार रुपये मांगने का ऑडियो वायरल हुआ है। वह एत्माउद्दौला...

आगरा में रेलवे इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटे, हुई मौत

आगरा में रेलवे इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटे, हुई मौत

August 25, 2026

आगरा। आगरा-झांसी रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को एक इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटकर अलग हो गए। तड़प तड़प...

खेरागढ़ में सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन

खेरागढ़ में सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन

August 25, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में मंगलवार को सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल में संशोधन और आर्थिक आरक्षण समेत आठ सूत्रीय मांगों...

आगरा में छात्र से दरोगा बोला 30 हजार दे दो, नहीं तो मुकदमा लिख जाएगा ऑडियो वायरल

आगरा में छात्र से दरोगा बोला 30 हजार दे दो, नहीं तो मुकदमा लिख जाएगा ऑडियो वायरल

August 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद थाने के एक दरोगा के द्वारा छात्र से मुकदमा दर्ज नहीं करने के नाम पर 30 हजार रुपये...

औद्योगिक विकास में योगदान के लिए चैम्बर अध्यक्ष मनोज बंसल समेत कई उद्यमी सम्मानित

औद्योगिक विकास में योगदान के लिए चैम्बर अध्यक्ष मनोज बंसल समेत कई उद्यमी सम्मानित

August 24, 2026

आगरा। होटल ताज, आगरा में आयोजित BRAND ICONS 2026 समारोह में औद्योगिक विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए...

मैंने जिसके साथ जीने मरने की कसम खाई उसके लिए एक किडनी कुछ भी नहीं है बोली पत्नी

मैंने जिसके साथ जीने मरने की कसम खाई उसके लिए एक किडनी कुछ भी नहीं है बोली पत्नी

August 24, 2026

आगरा। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में मीना ने अपने पति की जिंदगी बचाने के लिए अपनी एक किडनी दान की।...

Next Post
टोरेंट पावर के रक्तदान शिविर में कर्मचारियों ने दिया 202 यूनिट जीवनदायी रक्त

टोरेंट पावर के रक्तदान शिविर में कर्मचारियों ने दिया 202 यूनिट जीवनदायी रक्त

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

चंबल नदी से निकलकर गांव में घुसा मगरमच्छ, घर की दहलीज पर मगरमच्छ देख परिजनों के उड़े होश

चंबल नदी से निकलकर गांव में घुसा मगरमच्छ, घर की दहलीज पर मगरमच्छ देख परिजनों के उड़े होश

September 28, 2023
शाहगंज में 10 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, लोगों ने लगाया जाम

शाहगंज में 10 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, लोगों ने लगाया जाम

March 13, 2023
कार्रवाई के लिए नींद से जागा विश्वविद्यालय प्रशासन कॉलेज संचालकों पर 60-60 हजार का जुर्माना

कार्रवाई के लिए नींद से जागा विश्वविद्यालय प्रशासन कॉलेज संचालकों पर 60-60 हजार का जुर्माना

August 24, 2022
महिला कांस्टेबल को नियम विरुद्ध नियुक्ति देने में क्या कोई खेल भी हुआ है, उठ रहे हैं सवाल

महिला कांस्टेबल को नियम विरुद्ध नियुक्ति देने में क्या कोई खेल भी हुआ है, उठ रहे हैं सवाल

October 21, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ट्रेनिंग के दौरान ही रिश्वत लेना सीख गया था दरोगा, हुआ था निलंबित, तब भी छात्र ही बना था रिश्वत का शिकार
  • आगरा में रेलवे इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटे, हुई मौत
  • खेरागढ़ में सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन
  • आगरा में छात्र से दरोगा बोला 30 हजार दे दो, नहीं तो मुकदमा लिख जाएगा ऑडियो वायरल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.