आगरा। मंगलवार सुबह आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना फतेहाबाद क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। किलोमीटर 18 के पास बने डायवर्जन पर तीन कारों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं।
सुबह 11:30 बजे जैसे ही हादसे की फतेहाबाद इंस्पेक्टर तरुण धीमान को सूचना मिली वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यूपीडा की क्रेन की सहायता से तीनों क्षतिग्रस्त कारों को हटाकर टोल प्लाज़ा 21 पर खड़ा कराया गया। हादसे में अनुज पुत्र रामेंद्र सिंह, निवासी सौरिख, कन्नौज, इंद्रेश पुत्र रामेंद्र सिंह निवासी सौरिख, कन्नौज और दो कार चालक सहित चार लोग घायल हो गए। वहीं एक अन्य यात्री गौरव सुरक्षित बताए गए हैं। घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।











