• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
टीटीजेड ढांचे की वैज्ञानिक समीक्षा हो, स्पष्ट नीति बने, पूरन डावर ने सीएम को पत्र देकर की मांग

टीटीजेड ढांचे की वैज्ञानिक समीक्षा हो, स्पष्ट नीति बने, पूरन डावर ने सीएम को पत्र देकर की मांग

December 9, 2025
in administration, Agra, Business, Court, Development, Environment

आगरा। आगरा के उद्योगों, कारीगरों और नागरिकों पर वर्षों से मंडरा रहे टीटीजेड (टीटीजेड) प्रतिबंधों के संकट को लेकर डेवलपमेंट काउंसिल ऑफ फुटवियर एंड लेदर इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन पूरन डावर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक महत्वपूर्ण प्रतिवेदन दिया। इसमें टीटीज़ेड नीतियों की गलत व्याख्या, सुप्रीम कोर्ट में चार दशक से लंबित मामले की वजह से उद्योगों और आजीविका पर पड़ रहे गहरे असर की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा गया है कि आधुनिक रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम को अपनाने की तत्काल आवश्यकता है। आगरा का औद्योगिक भविष्य तभी सुरक्षित हो सकता है, जब टीटीज़ेड ढांचे की वैज्ञानिक समीक्षा, स्पष्ट नीति और तकनीक-आधारित समाधान लागू हों।

श्री डावर ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया है कि पर्यावरण संरक्षण सभी की साझा जिम्मेदारी है। लेकिन टीटीजेड के नाम पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की वर्षों से गलत व्याख्या और गलत क्रियान्वयन किया गया है। इसके परिणामस्वरूप उद्योगों पर अनावश्यक रोक, नई इकाइयों को अनुमोदन में बाधा, निवेश में गिरावट और बड़े पैमाने पर रोजगार हानि जैसी स्थिति ने आगरा की औद्योगिक रीढ़ कमजोर कर दी है। कुछ स्वार्थी तत्वों ने टीटीज़ेड के प्रावधानों का दुरुपयोग औद्योगिक गतिविधियों को रोकने के हथियार की तरह किया, जो कानून व संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है।

काम के मौलिक अधिकार पर चोट: 40 वर्ष से लंबित वाद का दुष्प्रभाव

डेवलपमेंट काउंसिल ऑफ फुटवियर एंड लेदर इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन ने स्पष्ट कहा कि एमसी मेहता वाद, जो 1984 से सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है, ने आगरा के हजारों उद्योगों को नियमों की अनिश्चितता के साये में धकेल दिया है। अनुच्छेद 19(1)(g) के तहत काम–व्यवसाय के मूल अधिकार पर इसका सीधा असर पड़ा है। कठोर प्रतिबंध और अस्पष्ट नीतियां एमएसएमई, फुटवियर व लैदर इकाइयों और लाखों श्रमिकों के लिए असुरक्षा, आर्थिक कठिनाई और भविष्य को लेकर गहरी चिंता का कारण बन रही हैं।

ऑडिट आधारित व्यवस्था की जगह आधुनिक तकनीक अपनाने की जरूरत

ज्ञापन में कहा गया है कि आज विश्व भर में औद्योगिक उत्सर्जन पर नियंत्रण के लिए रियल-टाइम उत्सर्जन मॉनिटरिंग, आईओटी (IoT) सेंसर, डिजिटल लॉग, एआई आधारित अलर्ट, ऑनलाइन शिकायत निवारण प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है। आगरा के उद्योग इस पूरी प्रणाली को 24×7 लागू करने को तैयार हैं। सरकारी पोर्टल से डेटा एकीकरण और सतत उत्सर्जन ट्रैकिंग पूरी तरह संभव है। उन्होंने कहा कि कंबल-नुमा प्रतिबंध समाधान नहीं, बल्कि आधुनिक मॉनिटरिंग ही वास्तविक पर्यावरणीय न्याय है।

व्यापक नीति-समीक्षा की मांग: छह प्रमुख सुझाव

ज्ञापन में टीटीजेड की वैज्ञानिक समीक्षा की तात्कालिक आवश्यकता बताते हुए छह प्रमुख सुझाव दिए गए हैं। ये हैं- कंबल-नुमा प्रतिबंध हटाकर रियल-टाइम मॉनिटरिंग लागू की जाए। मनमाने प्रतिबंध समाप्त कर स्थिर व स्पष्ट नीति जारी हो। सभी निर्णय वास्तविक उत्सर्जन डेटा पर आधारित हों। पर्यावरण नियम नागरिकों और उद्योगों के संवैधानिक अधिकारों के अनुरूप बनाए जाएं। टीटीज़ेड प्रावधानों के दुरुपयोग की जांच और रोकथाम की जाए। 1984 से लंबित मामले के समाधान हेतु उच्च-स्तरीय नीति हस्तक्षेप हो।

Previous Post

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन कारों में भिड़ंत, चार घायल

Next Post

शाह मार्केट में बाइक टकराने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के बाद फायरिंग

Related Posts

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

September 8, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर पार्टी संगठन की मजबूती, जनसेवा,...

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

Next Post
शाह मार्केट में बाइक टकराने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के बाद फायरिंग

शाह मार्केट में बाइक टकराने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के बाद फायरिंग

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

भ्रष्टाचार में इंस्पेक्टर सहित 6 पुलिसकर्मी हुए निलंबित, दो लाइन हाजिर

भ्रष्टाचार में इंस्पेक्टर सहित 6 पुलिसकर्मी हुए निलंबित, दो लाइन हाजिर

October 6, 2025
आज भी तारीख पर पेश नहीं हुईं अभिनेत्री कंगना रनौत

आज भी तारीख पर पेश नहीं हुईं अभिनेत्री कंगना रनौत

January 9, 2025
आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत, एक झुलसा

आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत, एक झुलसा

May 17, 2023
शर्मनाक: लाश के बदले पैसे लेने का वीडियो वायरल

शर्मनाक: लाश के बदले पैसे लेने का वीडियो वायरल

March 27, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.