• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पांच लाख रुपये भी ले लिए और फर्जी केस में जेल भी भेज दिया

पांच लाख रुपये भी ले लिए और फर्जी केस में जेल भी भेज दिया

एसएसपी ने की कड़ी कार्रवाई, तीन दरोगा और तीन कॉन्स्टेबल निलंबित, जांच होगी

May 17, 2022
in Agra, Crime

आगरा। जगदीशपुरा थाना के छह पुलिसकर्मियों ने दो लोगों को फर्जी तरीके से नशीले पदार्थ में जेल भेज दिया। वहीं उनसे पांच लाख रुपये भी ले लिए। मामले की जब एसएसपी से शिकायत हुई तो उन्होंने गंभीरता से जांच कराई। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर एसएसपी ने सभी 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। वहीं उनकी प्रारंभिक जांच भी शुरू करा दी है। जांच में अगर यह दोषी सिद्ध हुए तो इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने की तैयारी है। इंस्पेक्टर पीके सिंह की भी एसएसपी ने जमकर फटकार लगाई है। 

सटोरिया सनी कबाड़िया ने अमित और जितेंद्र नाम के व्यक्तियों को फर्जी तरीके से फसाने के लिए जगदीशपुरा थाने के पुलिसकर्मियों को पैसे दिए। इन पुलिसकर्मियों ने रावत पेट्रोल पंप से दोनों को उठा लिया। उठाने के बाद उनसे छोड़ने के नाम पर पांच लाख रुपये मांगे। दोनों ने उन्हें 5 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद भी पुलिसकर्मियों ने दोनों को अवैध तरीके से नशीले पदार्थ में जेल भेज दिया। दोनों ने एसएसपी से मामले की शिकायत की।

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर जगदीशपुरा थाने के एसआई ऋषि पाल सिंह, मनोज कुमार, अर्जुन प्रताप सिंह, कॉन्स्टेबल राजीव कुमार, दीपक राणा, गौरव डांगर,  जितेंद्र और अमित कुमार को निलंबित कर दिया है।

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि लापरवाही और भ्रष्टाचार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इन सभी छह पुलिसकर्मियों की प्रारंभिक जांच भी शुरू कराई जा रही है। अगर उसमें  वह दोषी साबित हुए तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

एसएसपी ने मंगलवार को भी ताजगंज थाने के एक दरोगा का चित्राहट में तबादला किया है। वह होटल में जाकर दबंगई दिखा रहा था और पैसे मांग रहा था।

Previous Post

हाथरस: पुलिस हिरासत के दौरान संघ पदाधिकारी की मौत से सनसनी, मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

Next Post

एसओजी के सिपाही ने बार संचालक के बेटे के पेट में मारीं लातें, तानी पिस्टल

Related Posts

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं

September 26, 2026

आगरा। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय शनिवार को आगरा  दौरे पर रहे। एमजी रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

September 26, 2026

आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह डौकी थाना क्षेत्र में बाजिदपुर के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर कई...

टॉरेंट पावर के शिविर में  ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

September 25, 2026

आगरा। शहरी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से टॉरेंट पावर द्वारा शुक्रवार को प्रिंस वाटिका,...

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

September 25, 2026

आगरा। अछनेरा थाना क्षेत्र में एक करोड़पति साधु के सिर में ईंट मार कर उनकी हत्या कर दी गई है।...

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

September 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव नगला देवहंस पहुंचा तो अंतिम...

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

September 24, 2026

आगरा। बुखार से पीड़ित फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक छोटेलाल वर्मा का  निधन हो गया। परिजन उन्हें आगरा से नोएडा...

Next Post
एसओजी के सिपाही ने बार संचालक के बेटे के पेट में मारीं लातें, तानी पिस्टल

एसओजी के सिपाही ने बार संचालक के बेटे के पेट में मारीं लातें, तानी पिस्टल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पकड़े जाने के डर से कैश वाला बैग फेंक गए थे लुटेरे, पुलिस ने किया बरामद

पकड़े जाने के डर से कैश वाला बैग फेंक गए थे लुटेरे, पुलिस ने किया बरामद

February 16, 2024
झगड़ा करते समय दो युवक नहर में गिर गए, एक की मौत

झगड़ा करते समय दो युवक नहर में गिर गए, एक की मौत

August 8, 2024
युवा जॉब क्रिएटर बनें: योगी

युवा जॉब क्रिएटर बनें: योगी

February 23, 2025
आगरा पुलिस हाईकोर्ट में साबित हुई झूठी, कमिश्नर के तलब होने के बाद चार पुलिसकर्मी निलंबित

आगरा पुलिस हाईकोर्ट में साबित हुई झूठी, कमिश्नर के तलब होने के बाद चार पुलिसकर्मी निलंबित

January 10, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत
  • टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.