• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सदर में शादी समारोह में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने के बाद पथराव

सदर में शादी समारोह में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने के बाद पथराव

चार लोग हुए घायल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

December 10, 2025
in Agra, Crime

आगरा। सदर थाना क्षेत्र के नगला काछियान में मंगलवार रात एक शादी समारोह में उस समय खलबली मच गई, जब गाड़ी खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते बड़े बवाल में बदल गया। कुछ ही मिनटों में माहौल इतना बिगड़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, पथराव हुआ और दावत में आए मेहमान दहशत में इधर-उधर भागने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब मेहमान शांतिपूर्वक डिनर कर रहे थे तभी अचानक शोर-शराबा शुरू हुआ। देखते ही देखते दो गुटों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। पत्थरबाज़ी और झगड़े के बीच महिलाओं और बच्चों में चीख-पुकार मच गई। कई लोग अपनी प्लेटें छोड़कर जान बचाने के लिए भागते दिखाई दिए।

पीड़ित अख्तर खान ने बताया कि लगभग 40–50 लोग जबरन शादी समारोह में घुस आए थे। आरोप है कि इन लोगों ने न सिर्फ मेहमानों से बदसलूकी की, बल्कि खाना फेंक दिया, टेंट में तोड़फोड़ की और पथराव भी किया। इस दौरान चार लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने देर रात तक पीड़ित पक्ष से जानकारी जुटाई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाले। अख्तर खान की तहरीर पर पुलिस ने करीब 60 नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उपद्रव करने वालों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि शादी जैसे निजी कार्यक्रम में इस तरह की भीड़ का घुसकर उपद्रव करना बेहद चिंताजनक है।

Previous Post

शाह मार्केट में बाइक टकराने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के बाद फायरिंग

Next Post

चिकित्सक के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर अभी तक रद्द नहीं होने पर कल से हड़ताल का ऐलान

Related Posts

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

June 3, 2026

आगरा। बुधवार को कागारौल क्षेत्र के गांव रिठौरी में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर से एक ईको कार में गैस रिफिलिंग...

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

June 3, 2026

आगरा। बालूगंज क्षेत्र में बारिश के बाद चार मकानों के ढहने की घटना के बाद जिलाधिकारी मनीष बंसल  मौके पर...

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

June 2, 2026

आगरा। मंगलवार को भारी संख्या में किसान आगरा विकास प्राधिकरण कार्यालय पर धरने के लिए पहुंचे। इनर रिंग रोड लैंड...

AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी

AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी

June 2, 2026

आगरा। आगरा पुलिस ने 25 सालों से फरार एक आरोपी को एआई तकनीक की मदद से गिरफ्तार किया है। उस...

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

June 1, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में एक बाबू पर बीएड के चार्ट में पेज बदलने का आरोप है। मामले में...

महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ा, हुई हाथापाई

महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ा, हुई हाथापाई

June 1, 2026

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ होटल के बाहर देख लिया।...

Next Post
चिकित्सक के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर अभी तक रद्द नहीं होने पर कल से हड़ताल का ऐलान

चिकित्सक के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर अभी तक रद्द नहीं होने पर कल से हड़ताल का ऐलान

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कागारौल में बच्चों को ले जा रही स्कूल बस पलटी

कागारौल में बच्चों को ले जा रही स्कूल बस पलटी

May 17, 2022
उदयभान सिंह के घर कुर्की की पुलिस ने की मुनादी

उदयभान सिंह के घर कुर्की की पुलिस ने की मुनादी

June 16, 2024
ताजनगरी में आंधी-बारिश से तपती गरमी में राहत

ताजनगरी में आंधी-बारिश से तपती गरमी में राहत

May 1, 2022
सूरसदन में नाट्य मंचन प्रतियोगिता-2025 में आठ कॉलेजों ने दी धमाकेदार प्रस्तुति

सूरसदन में नाट्य मंचन प्रतियोगिता-2025 में आठ कॉलेजों ने दी धमाकेदार प्रस्तुति

November 8, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग
  • बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम
  • जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान
  • AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.