• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
उदयभान सिंह के घर कुर्की की पुलिस ने की मुनादी

उदयभान सिंह के घर कुर्की की पुलिस ने की मुनादी

कार से कुचलने के प्रयास के मामले में उनका नाती दिव्यांश चल रहा है फरार

June 16, 2024
in Agra, Crime, News

आगरा। पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह का नाती युवती व उसके पिता  को कार से कुचलने के प्रयास के मामले में फरार चल रहा है। उस पर 25 हजार का इनाम भी है। रविवार को शाहगंज थाना पुलिस ने पूर्व मंत्री के घर पर कुर्की की मुनादी की। कुर्की का नोटिस घर पर चस्पा किया।

15 अप्रैल की रात शाहगंज के कोठी मीना बाजार रोड पर पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के नाती दिव्यांश चौधरी ने जूता व्यवसाई विवेक महाजन और उनकी बेटी पर कार चढाने का प्रयास किया था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। स्वजन और पड़ोसियों ने सड़क पर जाम लगा दिया था। पुलिस ने आरोपित पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही दिव्यांश फरार है। स्थानीय न्यायालय से राहत नहीं मिलने पर हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हाई कोर्ट ने आरोपित को 21 दिन में स्थानीय न्यायालय में समर्पण करने को कहा था। शाहगंज थाना पुलिस ने 21 दिन तक आरोपी के समर्पण करने का इंतजार किया। इस दौरान दिव्यांश चौधरी के अधिवक्ता ने मुकदमा खारिज करने के लिए एक और याचिका दायर की जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। इधर पुलिस ने कुर्की पूर्व उद्घोषणा के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। न्यायालय ने कुर्की पूर्व उद्घोषणा का आदेश जारी कर दिया है। इसी क्रम में पुलिस आरोपी के घर मुनादी करने के लिए गई। 

रसूखदारों को बचने का मौका दे रही आगरा पुलिस
यह पहला मामला नहीं है जब पुलिस ने रसूखदार आरोपी को बचाव के लिए समय दिया हो। इसके पहले बोदला के चर्चित जमीन कांड में डकैती के मुख्य की गिरफ्तारी भी पुलिस नहीं कर पाई थी। गैर जमानती वारंट लिए। इनाम घोषित किया। लेकिन अंतत: दोनों गिरफ्तारी पर स्थगनादेश ले आए। इसी तरह दबिश के दौरान सिकंदरा में अधिवक्ता सुनील शर्मा की मौत के मामले में अधिवक्ताओं के आंदोलन के बाद भी आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास नहीं किया। इस मुकदमे में तत्कालीन थाना प्रभारी न्यू आगरा सहित कई पुलिसकर्मी नामजद हैं। नतीजा रहा कि जांच ही सीबीसीआईडी को ट्रांसफर हो गई। 

Previous Post

पहिया बदल रहे क्लीनर और चालक को रौंदा, मौत

Next Post

दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर पहले को मार डाला

Related Posts

ग्रीन गैस बिल के भुगतान के नाम पर साइबर ठगों की एक और ठगी

ग्रीन गैस बिल के भुगतान के नाम पर साइबर ठगों की एक और ठगी

October 15, 2026

आगरा। ग्रीन गैस बिल भुगतान के नाम पर साइबर ठगों के द्वारा लगातार लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।...

कल मुख्यमंत्री आगरा में

कल मुख्यमंत्री आगरा में

October 15, 2026

आगरा। कल शुक्रवार को मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम, टाटा ग्राउंड सहित...

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

October 14, 2026

आगरा। मंडलायुक्त कार्यालय में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मिलने पहुंचे किसान कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं...

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

October 14, 2026

आगरा। टॉरेंट पावर द्वारा उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को टीआर उत्सव भवन पर मेगा...

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

October 13, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर इलाके में सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद...

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

October 13, 2026

आगरा। किरावली में रात में आलू चावल खाकर सोए परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने किसी...

Next Post
दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर पहले को मार डाला

दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर पहले को मार डाला

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बीजेपी विधायकों का ऑडियो वायरल: बोल रहे हमारी पसंद का जिलाध्यक्ष नहीं बना तो आंखें निकाल लेंगे

बीजेपी विधायकों का ऑडियो वायरल: बोल रहे हमारी पसंद का जिलाध्यक्ष नहीं बना तो आंखें निकाल लेंगे

July 17, 2023
पिनाहट में कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस के रिसाव के बाद हड़कंप

पिनाहट में कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस के रिसाव के बाद हड़कंप

March 12, 2026
एसटीएफ ने हत्या के मामले में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

एसटीएफ ने हत्या के मामले में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

November 15, 2023
नवरात्र की अष्टमी पर शहर पूरी तरह भक्ति, श्रद्धा और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया

नवरात्र की अष्टमी पर शहर पूरी तरह भक्ति, श्रद्धा और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया

March 26, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ग्रीन गैस बिल के भुगतान के नाम पर साइबर ठगों की एक और ठगी
  • कल मुख्यमंत्री आगरा में
  • मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी
  • टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.