• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. हर्षदेव का आज सुबह निधन

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. हर्षदेव का आज सुबह निधन

सूचना मिलते ही पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई

December 25, 2025
in administration, Agra

आगरा।  आगरा के वरिष्ठ पत्रकार, संपादक एवं पत्रकारिता के पुरोधा डॉ. हर्षदेव का आज सुबह निधन हो गया है। उन्होंने कारगिल हॉस्पिटल, आगरा में अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही आगरा सहित प्रदेश और देश के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

डॉ. हर्षदेव के निधन की सूचना मिलते ही उनके शुभचिंतक और रिश्तेदार कारगिल हॉस्पिटल पहुंच गये थे। हॉस्पिटल से उनका पार्थिव शरीर उनके निवास पर ले आया गया। उनका अंतिम संस्कार शाहगंज स्थित मल्ल का चबूतरा विद्युत शवदाह गृह में किया गया। यहां पर पत्रकार और विभिन्न समाज के लोग पहुंचे। 

पत्रकारिता का एक युग समाप्त

डॉ. हर्षदेव ने अपने लंबे और समर्पित पत्रकारिता जीवन में पत्रकारिता के नए मापदंड स्थापित किए। वे अपनी तीखी, निर्भीक और तथ्यपरक लेखनी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अमर उजाला से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की और लंबे समय तक वरिष्ठ पत्रकार व संपादक के रूप में सेवाएं दीं। 1980 के दशक में आगरा से सांध्यकालीन ‘विकासशील भारत’ का प्रकाशन उनके नेतृत्व में हुआ। उनके संपादन में इस सांध्य दैनिक ने आगरा में बहुत लोकप्रियता पाई। इसके बाद उन्होंने जनतायुग का आगरा से प्रकाशन शुरू कर पत्रकारिता को एक नई ऊर्जा दी। पुनः विकासशील भारत, नवभारत टाइम्स (जयपुर) और फिर दिल्ली में रहकर उन्होंने पत्रकारों की एक पूरी पीढ़ी तैयार की, जिनमें से कई आज प्रतिष्ठित संस्थानों में सेवाएं दे रहे हैं। नवभारत टाइम्स से सेवानिवृत्ति के बाद डॊ. हर्षदेव राजधानी दिल्ली से अपने गृहनगर आगरा लौट आए थे और पश्चिमपुरी क्षेत्र में रह रहे थे। इस दौरान भी उनका लेखन जारी रहा। कई बड़े मीडिया संस्थानों में उनके लेख प्रकाशित होते रहे। इसके साथ ही वे आगरा में वे सी एक्सप्रेस, कल्पतरु एक्सप्रेस आदि समाचार पत्रों के संपादक भी रहे। डॉ. हर्षदेव का पारिवारिक और बौद्धिक योगदान भी उल्लेखनीय रहा। वे एक मशहूर वैद्य के पुत्र थे और स्वयं भी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय पर कई महत्वपूर्ण पुस्तकें लिखीं, जो आज भी पत्रकारिता के विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए मार्गदर्शक मानी जाती हैं। वे अपने पीछे पत्नी और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। पुत्री के आगमन के बाद मल्ल का चबूतरा विद्युत शवदाह गृह पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई के समय डीएलए समूह के संस्थापक एवं अमर उजाला के पूर्व संपादक अजय अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार ओम ठाकुर, राजीव दधीच, एसपी सिंह, विवेक जैन, गौरव प्रताप सिंह, अंबुज उपाध्याय, मोहित अग्रवाल, राम प्रकाश पिक्का समेत उनके उनके शुभचिंतक, मित्र मौजूद रहे। उनकी उठावनी कल (शुक्रवार को) अपराह्न तीन बजे से राधे हाईट्स (पश्चिमपुरी) पर होगी।

डॉ. हर्षदेव का जीवन मूल्यों, सिद्धांतों और निर्भीक पत्रकारिता का प्रतीक रहा

डॉ. हर्षदेव का जीवन मूल्यों, सिद्धांतों और निर्भीक पत्रकारिता का प्रतीक रहा। उनके निधन से आगरा की पत्रकारिता ने एक ऐसा मार्गदर्शक खो दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं। विभिन्न पत्रकार संगठनों, वरिष्ठ पत्रकारों और समाज के प्रबुद्धजनों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

Previous Post

खेल सिर्फ प्रतिस्पर्धा नहीं, अनुशासन, धैर्य, चरित्र निर्माण आदि सिखाते हैं: उपराष्ट्रपति

Next Post

सिकंदरा थाने में हवालात की सलाखों में युवक का सिर मारने का वीडियो आया सामने

Related Posts

स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, प्रभारी सीएमओ ने एडवायजरी को कड़ाई से लागू करने के दिए निर्देश

स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, प्रभारी सीएमओ ने एडवायजरी को कड़ाई से लागू करने के दिए निर्देश

August 31, 2026

आगरा। स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट और एडवाइजरी जारी कर दी है। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ....

एत्मादपुर पुलिस के तमंचा पकड़ने की स्टाइल ने उड़वा दी खिल्ली

एत्मादपुर पुलिस के तमंचा पकड़ने की स्टाइल ने उड़वा दी खिल्ली

August 31, 2026

आगरा। अवैध हथियार बरामद करने के बाद पुलिस को अपने गुडवर्क की वाहवाही मिलने की उम्मीद थी, लेकिन सोशल मीडिया...

रामलाल वृद्धाश्रम में टोरेंट पावर ने मिष्ठान वितरण कर मनाया रक्षाबंधन

रामलाल वृद्धाश्रम में टोरेंट पावर ने मिष्ठान वितरण कर मनाया रक्षाबंधन

August 30, 2026

आगरा। रक्षाबंधन पर टोरेंट पावर  के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं की मिसाल...

मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक की मौत

मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक की मौत

August 30, 2026

आगरा। सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 10 में मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक की मौत हो गई।...

राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी को पति ने होटल में बुलाकर बोला हमला

राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी को पति ने होटल में बुलाकर बोला हमला

August 30, 2026

आगरा। पावर लिफ्टिंग की राष्ट्रीय खिलाड़ी को पति ने होटल में बुलाकर चाकू से हमला बोल दिया। इसका वीडियो सोशल...

खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18 भैंसें जलकुम्भी में फंसी

खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18 भैंसें जलकुम्भी में फंसी

August 29, 2026

आगरा। किरावली थाना क्षेत्र के चैंकोरा गांव में खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18...

Next Post
सिकंदरा थाने में हवालात की सलाखों में युवक का सिर मारने का वीडियो आया सामने

सिकंदरा थाने में हवालात की सलाखों में युवक का सिर मारने का वीडियो आया सामने

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

हरीपर्वत पुलिस की अवैध हुक्का बार पर कार्रवाई जारी, अन्य थानों की पुलिस सोई हुई

हरीपर्वत पुलिस की अवैध हुक्का बार पर कार्रवाई जारी, अन्य थानों की पुलिस सोई हुई

January 20, 2023
एटा डीएम के फोन नहीं उठाने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य हुईं नाराज, 17 बार फोन नहीं उठाया

एटा डीएम के फोन नहीं उठाने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य हुईं नाराज, 17 बार फोन नहीं उठाया

August 27, 2026
एसटीएफ ने मलपुरा में कैंटर और लग्जरी कार से पकड़ा 109 किलो गांजा

एसटीएफ ने मलपुरा में कैंटर और लग्जरी कार से पकड़ा 109 किलो गांजा

August 2, 2022
चीनी, रिफाइंड और बूरा से नकली हर्बल सीरप और मल्टी विटामिन सीरप बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

चीनी, रिफाइंड और बूरा से नकली हर्बल सीरप और मल्टी विटामिन सीरप बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

July 12, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, प्रभारी सीएमओ ने एडवायजरी को कड़ाई से लागू करने के दिए निर्देश
  • एत्मादपुर पुलिस के तमंचा पकड़ने की स्टाइल ने उड़वा दी खिल्ली
  • रामलाल वृद्धाश्रम में टोरेंट पावर ने मिष्ठान वितरण कर मनाया रक्षाबंधन
  • मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक की मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.