• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सिकंदरा थाने में हवालात की सलाखों में युवक का सिर मारने का वीडियो आया सामने

सिकंदरा थाने में हवालात की सलाखों में युवक का सिर मारने का वीडियो आया सामने

थाने के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है सिर मारते हुए, आरोप लगाया था पुलिस ने सिर ऑटो में दे मारा

December 25, 2025
in Agra, Crime

आगरा। सिकंदरा पुलिस पर एक युवक ने उसका सिर ऑटो में मारने और शांति भंग में चालान करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस कमिश्नर का कहना है कि युवक के आरोप निराधार हैं उसने खुद ही अपना सिर हवालात की सलाखों में मारकर घायल किया था। इस संबंध में हवालात के सामने थाने में लगे कैमरे में यह वाक्या कैद भी हो गया है। वीडियो में वह अपना सिर सलाखों में मार रहा है।

सिकंदरा निवासी योगेश शर्मा ने आरोप लगाया था कि 19 दिसंबर को वह और उसका भाई कैलाश मंदिर की ओर रॉन्ग साइड पर जा रहे थे। आगे एक दरोगा नीरज सोलंकी ने उसे रोक लिया और रॉन्ग साइट पर चलने पर नाराज हुए। उन्होंने माफी मांगते हुए अपनी मोटरसाइकिल पीछे की तरफ मोड़ ली। इसी दौरान दरोगा ने मोटरसाइकिल का फोटो खींच लिया। उन्होंने पूछा कि साहब मैं आपकी बात मान ली। मैंने अपनी गाड़ी मोड़ ली है। आप गाड़ी का फोटो क्यों खींच रहे हैं तो इस बात पर दरोगा ने गाली गलौज शुरू कर दी और मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली और कहा कि अब तो चालान होगा। योगेश ने कहा कि मेरे पास गाड़ी के सभी कागज हैं और हम लोग हेलमेट भी पहने हुए हैं। इस बात पर दरोगा नाराज हो गया और अभद्रता करते हुए जेल भेजने की धमकी दी। योगेश का कहना है कि उन्होंने और साथ में शामिल पुलिसकर्मियों ने उनका सिर टेंपो में दे मारा जिससे उसका सिर्फ फट गया और खून बहने लगा। इसके बाद भी जबरन उसे थाने ले गए और उसका 151 में फर्जी चालान कर दिया। मामले में उसने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की है।

मामला सुर्खियों में आने के बाद  पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने गंभीरता से लिया और जांच कराई। पुलिस कमिश्नर ने थाना प्रभारी से पूछा कि आखिर क्या मामला था तो थाना प्रभारी ने उन्हें बताया आरोप निराधार हैं। इसके बाद पुलिस कमिश्नर ने जांच कराई। जांच में सामने आया है कि युवक खुद ही हवालात की सलाखों में अपना सिर मार रहा है। इंस्पेक्टर प्रदीप त्रिपाठी ने पुलिस कमिश्नर को अवगत कराया है कि युवक के हवालात की सलाखों में सिर मारने की वजह से ही उसके सिर में चोट आई हैं।  पुलिस ने उसका सिर ऑटो में नहीं मारा है। इंस्पेक्टर का यह भी कहना है कि युवक के द्वारा पुलिस कर्मियों से अभद्रता की गई थी। इसलिए उसका शांति भंग में चालान किया गया है। उसके द्वारा जो भी आरोप लगाए गए हैं। वह निराधार हैं। पुलिस ने उसके साथ कोई अभद्रता नहीं की है। 

Previous Post

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. हर्षदेव का आज सुबह निधन

Next Post

वन विभाग के कार्यालय के सामने आत्महत्या करने के लिए पेड़ पर चढ़ गया युवक

Related Posts

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

September 17, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जालमा हॉस्पिटल के सामने स्थित एक रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी...

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

September 17, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाने की डिवीजन चौकी पर तैनात दो सिपाही के ड्यूटी पर नहीं आने पर दरोगा के द्वारा रपट...

Next Post
वन विभाग के कार्यालय के सामने आत्महत्या करने के लिए पेड़ पर चढ़ गया युवक

वन विभाग के कार्यालय के सामने आत्महत्या करने के लिए पेड़ पर चढ़ गया युवक

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

डिवाइडर से टकराने के बाद कार दो-तीन राउंड घूमी, इंजन खुलकर 200 मीटर दूर जाकर गिरा

डिवाइडर से टकराने के बाद कार दो-तीन राउंड घूमी, इंजन खुलकर 200 मीटर दूर जाकर गिरा

December 13, 2022
मनीष बंसल बने आगरा के नए जिलाधिकारी, मुख्य चुनाव आयुक्त के हैं दामाद

मनीष बंसल बने आगरा के नए जिलाधिकारी, मुख्य चुनाव आयुक्त के हैं दामाद

April 20, 2026
आगरा में गर्मी का सितम, पारा 44 डिग्री के पार

आगरा में गर्मी का सितम, पारा 44 डिग्री के पार

April 28, 2022
भाई के नॉनवेज बनाने की मना करने पर आत्महत्या का किया प्रयास

भाई के नॉनवेज बनाने की मना करने पर आत्महत्या का किया प्रयास

December 1, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक
  • सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप
  • 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.