• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कोठी मीना बाजार में प्रस्तावित शिवाजी स्मारक के लिए मुख्यमंत्री से मिले मंत्री योगेंद्र उपाध्याय

कोठी मीना बाजार में प्रस्तावित शिवाजी स्मारक के लिए मुख्यमंत्री से मिले मंत्री योगेंद्र उपाध्याय

प्रशासनिक रिपोर्ट आगरा प्रशासन द्वारा पर्यटन विभाग को सौंप दी गई

July 7, 2025
in administration, Agra, Cultural, Development

आगरा। आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज के भव्य स्मारक निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। कोठी मीना बाजार की भूमि के अधिग्रहण से संबंधित विस्तृत प्रशासनिक रिपोर्ट आगरा प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग को सौंप दी गई है। इस ऐतिहासिक पहल को गति देने हेतु सोमवार को उच्च शिक्षा मंत्री  योगेन्द्र उपाध्याय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

उच्च शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि स्मारक निर्माण केवल स्थापत्य परियोजना नहीं, बल्कि यह राष्ट्र की वीर परंपरा, सांस्कृतिक विरासत एवं युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में प्रेरक पहल होगी। उन्होंने यह भी कहा कि आगरा जैसे ऐतिहासिक नगर में यह स्मारक शिवाजी महाराज के अद्भुत शौर्य, बुद्धिचातुर्य एवं योजनात्मक कौशल की स्मृति को जीवंत करेगा, जिससे देशभर के पर्यटक एवं विद्यार्थी प्रेरणा प्राप्त करेंगे।

मंत्री उपाध्याय ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि आगरा प्रशासन द्वारा संस्कृति एवं पर्यटन विभाग को भेजी गई अधिग्रहण रिपोर्ट पर शीघ्रता से कार्यवाही की जाए ताकि स्मारक निर्माण की प्रक्रिया को जल्द प्रारंभ किया जा सके। मुख्यमंत्री को अधिग्रहण प्रक्रिया आगे बढ़ाने हेतु एक प्रतिवेदन भी सौंपा गया। इस अवसर पर डॉ. अलौकिक उपाध्याय भी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा विगत कई वर्षों से कोठी मीना बाजार पर छत्रपति शिवाजी महाराज का स्मारक एवं संग्राहालय स्थापित करने की मांग की जाती रही है। उनका मानना है कि यह वही स्थान है जहां औरंगजेब ने शिवाजी महाराज को छलपूर्वक बंदी बनाकर रखा था और यहीं से शिवाजी महाराज ने योजनाबद्ध ढंग से मुगलों के बंदीगृह को भेदकर ऐतिहासिक पलायन किया था। यह घटना उनकी विलक्षण रणनीतिक क्षमता एवं साहस का प्रतीक है, जिसे भावी पीढ़ियों तक पहुंचाना आवश्यक है।

Previous Post

पेट्रोल पंप पर काम करने वाले मैनेजर ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली

Next Post

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डंपर में घुसी बस 10 यात्री घायल

Related Posts

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

Next Post
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डंपर में घुसी बस 10 यात्री घायल

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डंपर में घुसी बस 10 यात्री घायल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

चंबल के बीहड़ में भीषण आग लगने से पूरे इलाके में मची अफरा-तफरी

चंबल के बीहड़ में भीषण आग लगने से पूरे इलाके में मची अफरा-तफरी

March 3, 2026
कुत्तों ने किया राष्ट्रीय पक्षी मोर पर हमला,ग्रामीणों ने बचाया

कुत्तों ने किया राष्ट्रीय पक्षी मोर पर हमला,ग्रामीणों ने बचाया

July 25, 2023
एत्मादपुर हाईवे पर ट्रक ने स्कूटी पर जा रहे भाई-बहन को रौंदा, बहन की मौत

एत्मादपुर हाईवे पर ट्रक ने स्कूटी पर जा रहे भाई-बहन को रौंदा, बहन की मौत

May 22, 2023
सैकड़ों अवैध पिस्टल बेचने वाले एसटीएफ ने दबोचे

सैकड़ों अवैध पिस्टल बेचने वाले एसटीएफ ने दबोचे

January 24, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.