• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सरकारी योजनाओं का लाभ तय समय में पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे: मंडलायुक्त

सरकारी योजनाओं का लाभ तय समय में पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे: मंडलायुक्त

December 26, 2025
in administration, Agra

आगरा। आयुक्त सभागार में मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बन्धु समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में औद्योगिक विकास, निवेश, स्वरोजगार योजनाओं, बुनियादी सुविधाओं एवं लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई। मण्डलायुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ तय समय में पात्र लाभार्थियों तक पहुंचना चाहिए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार सृजन कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई। वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक मण्डल स्तर पर 85 प्रतिशत मार्जिन मनी स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। हालांकि, फिरोजाबाद की प्रगति लक्ष्य के सापेक्ष कमजोर पाई गई, जबकि मथुरा में मार्जिन मनी स्वीकृति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। मण्डलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट किया कि प्रगति में शीघ्र सुधार किया जाए।ओडीओपी वित्त पोषण सहायता योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 94 प्रतिशत मार्जिन मनी स्वीकृति दी जा चुकी है, लेकिन मथुरा और फिरोजाबाद में वितरण की गति धीमी रहने पर चिंता जताई गई। वहीं मैनपुरी में भी वितरण प्रगति सुधारने के निर्देश दिए गए। सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान में मथुरा पीछे रहा, जबकि फिरोजाबाद की प्रगति भी संतोषजनक नहीं पाई गई। मण्डलायुक्त ने निर्देश दिए कि चारों जिलों में शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित किया जाए।

निवेश और एमओयू पर जोर

निवेश के क्षेत्र में जानकारी दी गई कि लगभग 490 एमओयू ग्लोबल बिजनेस कॉन्क्लेव (GBC) के लिए तैयार हैं। मण्डलायुक्त ने निवेश प्रस्तावों को समयबद्ध धरातल पर उतारने पर जोर दिया।

औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं पर चर्चा

सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्र में पूर्व निर्मित स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम की जल निकासी समस्या पर एडीए के अधिशासी अभियंता ने अवगत कराया कि परियोजना की जांच व्यय वित्त समिति से कराई जा चुकी है और राज्य अवस्थापना निधि से वित्त पोषण हेतु प्रस्ताव रखा जाएगा। फाउंड्री नगर में पार्क हेतु छोड़ी गई भूमि पर सौन्दर्यीकरण कार्य प्रारंभ हो चुका है, जिसे मार्च 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

हस्तशिल्प व प्रशिक्षण योजनाएं

गलीचा बुनाई प्रशिक्षण योजना के तहत सहायक निदेशक हस्तशिल्प ने बताया कि आगरा कारपेट एसोसिएशन के अध्यक्ष से प्रशिक्षण स्थल और कारीगरों के आईडी कार्ड को लेकर सकारात्मक बातचीत हुई है। निर्देश दिए गए कि लाभार्थियों की सूची शीघ्र तैयार कर दिल्ली मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा जाए, जिससे प्रशिक्षण जल्द शुरू हो सके।

टैक्स, निवेश मित्र और लंबित प्रकरण

यूपीसीडा द्वारा अधिक टैक्स चार्ज किए जाने की शिकायत पर निर्देश दिए गए कि नगर निगम की अद्यतन टैक्स प्रणाली का आकलन कर व्यापारियों के हित में टैक्स बिल व्यवस्था तैयार की जाए। निवेश मित्र पोर्टल पर आगरा में 9, फिरोजाबाद में 3 और मथुरा में 18 लंबित प्रकरण पाए गए। मथुरा में सर्वाधिक लंबित मामलों पर मण्डलायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

उद्योग बन्धुओं की मांगें

बैठक में उद्योग प्रतिनिधियों ने सिकंदरा व बोदला-बिचपुरी औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत समस्या, नालों की सफाई, अवैध फड़ बाजार पर रोक और फतेहाबाद रोड पर सार्वजनिक पार्किंग स्थल न होने का मुद्दा उठाया। मण्डलायुक्त ने डीवीवीएनएल के मुख्य अभियंता को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा एडीए व नगर निगम को पार्किंग स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिए।

Previous Post

वन विभाग के कार्यालय के सामने आत्महत्या करने के लिए पेड़ पर चढ़ गया युवक

Next Post

इंस्पेक्टर एत्मादपुर पर 85 साल के बुजुर्ग ने लगाए थप्पड़ मारने के आरोप

Related Posts

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

September 4, 2026

आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन मैनेजर (डीएसएस) नरेंद्र सिंह चाहर के साथ हुई मारपीट के मामले में...

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026

आगरा। घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे रात के 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे आगरा में कान्हा के जन्मोत्सव...

Next Post
इंस्पेक्टर एत्मादपुर पर 85 साल के बुजुर्ग ने लगाए थप्पड़ मारने के आरोप

इंस्पेक्टर एत्मादपुर पर 85 साल के बुजुर्ग ने लगाए थप्पड़ मारने के आरोप

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

जिलाधिकारी ने दी शहरवासियों को राहत भरी खबर, 30 मई तक नहीं होगा गंगा जल संकट, कभी-कभी 5-6 घंटे कम हो सकती है जलापूर्ति

जिलाधिकारी ने दी शहरवासियों को राहत भरी खबर, 30 मई तक नहीं होगा गंगा जल संकट, कभी-कभी 5-6 घंटे कम हो सकती है जलापूर्ति

May 13, 2024
पूर्वी जोन की एसओजी में शामिल प्रभारी सहित सभी पुलिसकर्मी हटाए गए

पूर्वी जोन की एसओजी में शामिल प्रभारी सहित सभी पुलिसकर्मी हटाए गए

January 26, 2025
शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से भक्तों का उमड़ा सैलाब

शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से भक्तों का उमड़ा सैलाब

July 14, 2025
नकली नोट छापने वाले शातिर हरीपर्वत पुलिस ने पकड़े

नकली नोट छापने वाले शातिर हरीपर्वत पुलिस ने पकड़े

February 12, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल
  • खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.