• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जिलाधिकारी ने दी शहरवासियों को राहत भरी खबर, 30 मई तक नहीं होगा गंगा जल संकट, कभी-कभी 5-6 घंटे कम हो सकती है जलापूर्ति

जिलाधिकारी ने दी शहरवासियों को राहत भरी खबर, 30 मई तक नहीं होगा गंगा जल संकट, कभी-कभी 5-6 घंटे कम हो सकती है जलापूर्ति

May 13, 2024
in administration, Agra, Development, Environment, Food, News, Uncategorized, Weather

आगरा। जिलाधिकारी के प्रयासों से शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर आई है। संभावित जल संकट के मद्देनजर जिलाधिकारी ने मुख्य अभियन्ता गंगा नहर, मेरठ से वार्ता की तो उन्होंने बताया कि वर्तमान में हो रही जलापूर्ति में 30 मई तक कोई कमी नहीं आयेगी। यही नहीं जिलाधिकारी भानु चंद गोस्वामी को अलीगढ़ के सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग अधीक्षण अभियंता ने भी जानकारी दी कि कभी-कभी 5-6 घंटे पालड़ा पर गंगा जल की आपूर्ति कुछ कम हो सकती है। अधिकांश समय तक जलापूर्ति सुचारू रूप से बनी रहेगी।

बता दें चर्चाएं थी कि टिहरी बांध पर चल रहे कार्यों के फलस्वरूप गंगा नदी में 13,000 क्यूसेक के स्थान पर 6000-7000 क्यूसेक ही जल का प्रवाह किया जायेगा। इस कमी के कारण 15 मई से 30 जून के मध्य गंगा नदी में जल की मात्रा कम होने की सम्भावना है।
इसी संकट से निपटने के लिए जिलाधिकारी ने सोमवार को जलकल विभाग, सिंचाई विभाग एवं नगर निगम, जल निगम आदि के साथ कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने मेरठ और अलीगढ़ से मिले आश्वासनों के बावजूद संभावित जल संकट से निपटने के लिए वैकल्पिक इंतजाम करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि पालड़ा फाल से सिंचाई विभाग द्वारा 150 क्यूसेक गंगा जल की आपूर्ति सुनिश्चित रहे इस हेतु व्यवस्था की गई है, जिलाधिकारी ने पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था की कार्य योजना भी तलब की, जिसमें आमजन को त्वरित राहत देने हेतु ट्रैक्टर/टैंकरों से भी जलापूर्ति किए जाने हेतु कार्ययोजना पर विचार किया गया। जलकल विभाग द्वारा बताया गया कि विभिन्न क्षेत्रों में टैंकरों से जलापूर्ति किए जाने हेतु स्थलों का चयन कर लिया गया है, 155 ट्रैक्टरों से प्रतिदिन 934 चक्कर लगा कर पेयजल आपूर्ति की जाएगी। उक्त के अतिरिक्त जलकल विभाग के नियमित आठ ट्रैक्टर एवं 29 टैंकर से भी पेयजल की सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में सिंचाई विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुये यह सुनिश्चित किया गया कि गंगा नहर से निकलने वाली माइनर, रजवाह, ब्रान्च नहर, गूल में पानी को इस प्रकार प्रबंधन करें कि आगरा शहर को 150 क्यूसेक गंगा जल की आपूर्ति सुनिश्चित होती रहे। बैठक में नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल, मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, महाप्रबंधक जलकल कुलदीप सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

नगर आयुक्त ने किया जल शोधन संयन्त्रों का भ्रमण
जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर आयुक्त नगर निगम द्वारा शहर में अधिष्ठापित समस्त जल शोधन संयन्त्रों का भ्रमण किया गया एवं जल शोधन संयन्त्रों का संचालन एवं रखरखाव कर रही फर्मों को निर्देशित किया गया कि आकस्मिक स्थिति में अपने स्तर से आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें ताकि आगरा शहर की पेयजल आपूर्ति बाधित न हो।

पेयजल संकट से निपटने की ये हैं तैयारियां
1. सिकन्दरा स्थित एम.बी.बी.आर. प्लान्ट की उत्पादन क्षमता बढ़ाने हेतु यमुना नदी में बाँध बनाकर युद्ध स्तर पर पेयजल की मात्रा बढ़ाने का कार्य प्रगति पर है।
2. वर्तमान में यमुना नदी में जल स्तर कम होने के कारण मात्र 92-95 एम.एल.डी. यमुना जल प्राप्त हो रहा है। यमुना नदी में जल का प्रवाह बढ़ाने हेतु गोकुल बैराज के अधिकारियों से वार्ता की जा रही है जिससे समुचित मात्रा में रॉ वाटर पम्पिंग स्टेशन पर पेयजल की मात्रा उपलब्ध हो सके।
3. जीवनी मण्डी स्थित जल शोधन संयन्त्र पर यमुना जल को भी उपयोग में लाने हेतु यमुना नदी के तट पर अधिष्ठापित पम्पिंग स्टेशनों की मरम्मत कर 10-15 एम.एल.डी. यमुना जल भी गंगा जल के साथ मिश्रित कर जलापूर्ति की जायेगी। शोधित जल की गुणवत्ता मानकानुसार सुनिश्चित करते हुये जनमानस को जलापूर्ति की जायेगी।
4. जीवनी मण्डी जल शोधन संयन्त्र पर अधिष्ठापित री-साइकिल यूनिट से 10-12 एम.एल.डी. गंगा जल को उपयोग में लाये जाने हेतु कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है जिससे जीवनी मण्डी स्थित जल शोधन संयन्त्र पर पेयजल की मात्रा में आवश्यक वृद्धि हो सके।
5. महाप्रबंधक जलकल हरिद्वार व मेरठ जाकर संबंधित विभागों के अधिकारीगण से वार्ता कर जलापूर्ति सुनिश्चित रखने तथा परियोजना प्रबंधक (गंगा जल) अलीगढ़ व बुलंदशहर स्थित संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर पालड़ा फाल से 150 क्यूसेक जल सुनिश्चित करेंगे।

Previous Post

थाना प्रभारी की कुर्सी पर बैठकर युवक ने बनाई रील, वायरल

Next Post

सीबीएसई 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी

Related Posts

एत्मादपुर के जंगल में चल रही थी गन फैक्ट्री, पांच  हथियार तस्कर किए गए गिरफ्तार

एत्मादपुर के जंगल में चल रही थी गन फैक्ट्री, पांच हथियार तस्कर किए गए गिरफ्तार

August 2, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र के जंगल में गन फैक्ट्री चल रही थी। एसओजी ने कई लोगों को गिरफ्तार कर इसका...

कल विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में आएंगीं कुलाधिपति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कल विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में आएंगीं कुलाधिपति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

August 2, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा का 92वां दीक्षांत समारोह कल मनाया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल...

नौकरानी ने मां बहन के साथ मिलकर की थी कारोबारी के यहां चोरी, पुलिस ने किया खुलासा

नौकरानी ने मां बहन के साथ मिलकर की थी कारोबारी के यहां चोरी, पुलिस ने किया खुलासा

August 2, 2026

आगरा। हरीपर्वत थाना पुलिस ने विजयनगर स्थित अनुपम रॉयल अपार्टमेंट में हुई करीब 80 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी का...

जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे

जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे

August 1, 2026

आगरा। जगदीशपुरा क्षेत्र में पुलिस ने बंद मकान में संचालित जुए के फड़ पर छापा मारा। मौके से 13 जुआरियों...

बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, एक्स पर लिखा मजबूत बेस तैयार किए सीधे मिट्टी पर पीसीसी डाली जा रही

बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, एक्स पर लिखा मजबूत बेस तैयार किए सीधे मिट्टी पर पीसीसी डाली जा रही

August 1, 2026

आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगरा के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर...

युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई

युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई

July 31, 2026

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन कोचिंग के नाम पर एक छात्रा को होटल बुलाए जाने का मामला सामने आया...

Next Post
सीबीएसई 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी

सीबीएसई 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

दबिशकांड: घटना के बाद आखिर न्यू आगरा थाने के आठ पुलिसकर्मी क्यों हैं छुट्टी पर?

दबिशकांड: घटना के बाद आखिर न्यू आगरा थाने के आठ पुलिसकर्मी क्यों हैं छुट्टी पर?

March 14, 2024
सब्जी मंडी में प्याज से भरे ट्रक में लगी आग

सब्जी मंडी में प्याज से भरे ट्रक में लगी आग

January 4, 2024

एत्माद्दौला में विक्की सवारों को रौंदा, तीनों की मौत

November 21, 2021
डबल इंजन की सरकार ने किया गरीबों का भला

डबल इंजन की सरकार ने किया गरीबों का भला

February 1, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एत्मादपुर के जंगल में चल रही थी गन फैक्ट्री, पांच हथियार तस्कर किए गए गिरफ्तार
  • कल विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में आएंगीं कुलाधिपति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • नौकरानी ने मां बहन के साथ मिलकर की थी कारोबारी के यहां चोरी, पुलिस ने किया खुलासा
  • जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.