• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
राधाकृष्ण मंदिर में शिवलिंग से चांदी का मुखौटा, दानपेटी और अन्य कीमती सामान चोरी

राधाकृष्ण मंदिर में शिवलिंग से चांदी का मुखौटा, दानपेटी और अन्य कीमती सामान चोरी

इलाके में मच गया हड़कंप, पुलिस चोरों की तलाश में जुटी

December 31, 2025
in Agra, Crime

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में अब मंदिर भी सुरक्षित नहीं हैं। चोर बड़ी आसानी से चोरी कर रहे हैं।  न्यू आगरा क्षेत्र अंतर्गत लॉयर्स कॉलोनी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में बीती रात चोरों ने बेखौफ होकर मंदिर में शिवलिंग से चांदी का मुखौटा, दानपेटी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। सुबह मंदिर खुलने पर घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

बुधवार सुबह जैसे ही राधाकृष्ण मंदिर के कपाट खुले, अंदर का नजारा देख पुजारी और श्रद्धालु सन्न रह गए। शिवलिंग से चांदी का मुखौटा गायब था और दानपेटी भी अपनी जगह पर नहीं मिली। सूचना मिलते ही लॉयर्स कॉलोनी के लोग मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिस पर हरीपर्वत के एसीपी अक्षय महाडिक और थाना न्यू आगरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मंदिर के आसपास तलाशी ली तो दानपेटी मंदिर के पीछे स्थित पार्क में पड़ी मिली, जिसमें से पूरी नकदी गायब थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चोरों ने मंदिर के पिछले हिस्से से प्रवेश किया। वहां लगी लोहे की जाली जर्जर हालत में थी, जिसे काटकर चोर अंदर घुसे और फिर पिछला दरवाजा खोलकर आराम से चोरी को अंजाम दिया। मंदिर के पुजारी पंडित नवल शास्त्री ने बताया कि मंदिर रोजाना शाम की आरती के बाद बंद कर दिया जाता है। वे स्वयं दयालबाग में रहते हैं, जबकि सह पुजारी कौशल मंदिर परिसर में ही निवास करते हैं। इसके बावजूद चोरों की गतिविधि की किसी को भनक तक नहीं लगी।चोरों ने शिवलिंग के चांदी के मुखौटे के साथ-साथ मंदिर की रसोई को भी खंगाला, एक अलमारी तोड़ी और जो भी कीमती सामान हाथ लगा, समेट ले गए। न्यू आगरा थाना पुलिस मंदिर और आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। कुछ महीने पहले पुलिस लाइन रोड स्थित ओम शांति साईं धाम मंदिर में भी चोरों ने चोरी की थी। 

Previous Post

वेबसाइट पर परिचय होने के बाद डेट पर मिलने आई युवती की स्कूटी लेकर युवक फरार

Next Post

आज से पानी और सीवर के बिल में भारी छूट,सदन के निर्णय के बाद ओटीएस लागू

Related Posts

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

November 2, 2026

आगरा। फतेहाबाद खंड के अंतर्गत कार्यालय विद्युत उपखंड शमसाबाद में विजिलेंस ने सोमवार को अवर अभियंता (जेई) विनेश यादव और...

Next Post
आज से पानी और सीवर के बिल में भारी छूट,सदन के निर्णय के बाद ओटीएस लागू

आज से पानी और सीवर के बिल में भारी छूट,सदन के निर्णय के बाद ओटीएस लागू

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

दो भाइयों ने लोहे की रॉड से युवक को पीटा, मुकदमा

दो भाइयों ने लोहे की रॉड से युवक को पीटा, मुकदमा

January 16, 2023
नेपाल के युवक ने की आत्महत्या

नेपाल के युवक ने की आत्महत्या

July 6, 2022
पंजाब सरकार के हेल्थ मिनिस्टर गिरफ्तार, सीएम मान ने बर्खास्त किया था, टेंडर और खरीद-फरोख्त में एक प्रतिशत कमीशन मांगने का था आरोप

पंजाब सरकार के हेल्थ मिनिस्टर गिरफ्तार, सीएम मान ने बर्खास्त किया था, टेंडर और खरीद-फरोख्त में एक प्रतिशत कमीशन मांगने का था आरोप

May 24, 2022
36 में से 33 विधान परिषद सीटों पर लहराया भगवा, नहीं चला अखिलेश का यादव फैक्टर

36 में से 33 विधान परिषद सीटों पर लहराया भगवा, नहीं चला अखिलेश का यादव फैक्टर

April 12, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.