• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आज से पानी और सीवर के बिल में भारी छूट,सदन के निर्णय के बाद ओटीएस लागू

आज से पानी और सीवर के बिल में भारी छूट,सदन के निर्णय के बाद ओटीएस लागू

December 31, 2025
in administration, Agra

आगरा। नए साल में शहर की जनता को नगर निगम के जलकल विभाग से बड़ा तोहफा मिला है। आज से पानी और सीवर के बिल में एक मुश्त समाधान योजना ओटीएस लागू हो गई है। इस योजना से नगर निगम सीमा में रहने वाले, जो जलकल विभाग के उपभोक्ता हैं उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। शतप्रतिशत ब्याज माफ होगी। जलकल विभाग के महाप्रबंधक ने उपभोक्ताओं से योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।

शहर की जनता पर पानी और सीवर के बिल में ब्याज के बोझ को कम करने के लिए नगर निगम के सदन ने ओटीएस लागू करने का प्रस्ताव पारित किया था। जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत ने बताया कि सदन के निर्णय के बाद योजना को लेकर तैयारी की गई थी। नए साल में यानि एक जनवरी 2026 से ओटीएस को लागू कर दिया गया है। इस योजना से बड़ी संख्या में लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। तमाम ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन पर बिल में ब्याज बहुत है। उनके द्वारा बिल समय पर जमा न करने के कारण ब्याज लगती रहती है। इससे बिल की धनराशि बढ़ती है।

कैंप में भी बिल का कराएं भुगतान

जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत ने बताया कि ओटीएस लागू हो गई है। सभी जोन प्रभारियों को अपने—अपने क्षेत्र में कैंप लगाने के निर्देश दिये दिए गए हैं। इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अधिक से अधिक लोगों को ओटीएस का लाभ दिलवाना है।

हर क्षेत्र में हो रही है मुनादी

ओटीएस को लेकर जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत ने बताया कि लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिए प्रचार—प्रसार पर भी ध्यान दिया है। इसलिए पहले से ही क्षेत्रों में मुनादी शुरू हो गई है। मुनादी के माध्यम एवं अन्य माध्यमों से लोगों को योजना की जानकारी दी जा रही है।

महाप्रबंधक स्वयं कर रहे मॉनिटिरिंग

पानी और सीवर के बिल में उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सदन के निर्णय के बाद ओटीएस लागू की गई है। इसकी मॉनिटरिंग स्वयं जलकल विभाग के महाप्रबंधक कर रहे हैं। अधीनस्थों के साथ बैठक करके सख्त निर्देश दिये गए हैं। चेतावनी दी है कि इस कार्य में कहीं भी लापरवाही नहीं मिलनी चाहिए।महाप्रबंधक एके राजपूत ने बताया कि ओटीएस लागू हो गया है। उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगेंगे। कैंप में बिल के भुगतान के साथ साथ। उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान पर भी ध्यान रहेगा। जिम्मेदारों को निर्देशित गया है कि उपभोक्ताओं की समस्याओं को भी ध्यान में रखें और समाधान करवाएं।

Previous Post

राधाकृष्ण मंदिर में शिवलिंग से चांदी का मुखौटा, दानपेटी और अन्य कीमती सामान चोरी

Next Post

साल के पहले दिन कड़ाके की सर्दी और रिमझिम बारिश में 65 हजार लोगों ने ताजमहल का किया दीदार

Related Posts

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

September 4, 2026

आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन मैनेजर (डीएसएस) नरेंद्र सिंह चाहर के साथ हुई मारपीट के मामले में...

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026

आगरा। घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे रात के 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे आगरा में कान्हा के जन्मोत्सव...

Next Post
साल के पहले दिन कड़ाके की सर्दी और रिमझिम बारिश में 65 हजार लोगों ने ताजमहल का किया दीदार

साल के पहले दिन कड़ाके की सर्दी और रिमझिम बारिश में 65 हजार लोगों ने ताजमहल का किया दीदार

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का आगरा में हुआ जोरदार स्वागत

राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का आगरा में हुआ जोरदार स्वागत

March 2, 2024
सट्टेबाज सनी कबाडिया की 3.20 करोड़ की संपत्ति जब्त

सट्टेबाज सनी कबाडिया की 3.20 करोड़ की संपत्ति जब्त

June 6, 2022
विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार और कमीशन की पीएम, सीएम व राजभवन में शिकायत करना अधिवक्ता को पड़ा भारी, किए कार्यविरत

विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार और कमीशन की पीएम, सीएम व राजभवन में शिकायत करना अधिवक्ता को पड़ा भारी, किए कार्यविरत

June 7, 2025
विश्व का सबसे बड़ा पेठा तथा सबसे बड़ी पेठे की रंगोली बनी

विश्व का सबसे बड़ा पेठा तथा सबसे बड़ी पेठे की रंगोली बनी

February 10, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल
  • खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.