• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
36 में से 33 विधान परिषद सीटों पर लहराया भगवा, नहीं चला अखिलेश का यादव फैक्टर

36 में से 33 विधान परिषद सीटों पर लहराया भगवा, नहीं चला अखिलेश का यादव फैक्टर

April 12, 2022
in National, News, Politics

एमएलसी चुनावों में भारी जीत पर सीएम योगी को मंत्रिमंडल सहयोगी और संगठन के पदाधिकारी बधाई देते हुए

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 36 सीटों पर चुनाव का परिणाम आ गया है। भारतीय जनता पार्टी की एकतरफा जीत हुई है। वहीं समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है। अखिलेश यादव की साइकिल पंक्चर हो गई है और उनकी पार्टी के खाते में एक भी सीट नहीं आई है। वहीं तीन में से दो सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते, जबकि एक सीट जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के खाते में गई है।

विधान परिषद की 36 में से 9 सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशी निर्विरोध जीतकर आए। 27 पर हुए चुनाव में भगवा पताका ही लहराई है। बीजेपी ने 36 में से 16 टिकट ठाकुरों को दिए। इसमें पांच नाम दूसरे दलों से आए निवर्तमान एमएलसी के हैं। 11 पिछड़ों को टिकट दिया गया। इसमें तीन यादव, दो जाट, दो कुर्मी, एक-एक सैनी, कलवार, नाई और गुर्जर शामिल हैं। वहीं, पांच ब्राह्मणों, तीन वैश्यों और एक कायस्थ को भी टिकट दिया गया।
दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी की बात करें तो निर्विरोध नौ प्रत्याशियों के चुने जाने के बाद 27 सीटों में से 15 पर यादव बिरादरी के प्रत्याशी मैदान में उतरे। इसके साथ ही तीन टिकट मुस्लिम प्रत्याशियों को दिया गया। बाकी में से ठाकुर, ब्राह्मण और पिछड़ों को टिकट मिला। हालांकि अखिलेश यादव का यह दांव नहीं चला। और विधानसभा चुनाव के बाद विधान परिषद चुनाव में भी हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव के पहले निष्ठा बदलकर बीजेपी में आए अधिकतर बाहरियों को टिकट मिला। बीजेपी के जो तीन प्रत्याशी नहीं जीत सके, उनमें दो ठाकुर और एक कुर्मी है। वाराणसी एमएलसी सीट से बाहुबली बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा निर्दलीय लड़कर प्रचंड बहुमत से जीत गईं। यहां बीजेपी ने सुदामा पटेल को प्रत्याशी बनाया था, जो कि तीसरे नंबर पर रहे। वहीं सपा के उमेश यादव दूसरे स्थान पर रहे।
इसी तरह प्रतापगढ़ विधान परिषद सीट से रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के करीबी रिश्तेदार अक्षय प्रताप सिंह को कुल 1721 वोट मिले और बीजेपी दूसरे स्थान पर रही। बीजेपी के हरि प्रताप सिंह को यहां 580 वोट मिले और सपा के प्रत्याशी विजय यादव 381 वोट मिले। वहीं आजमगढ़-मऊ में निर्दल प्रत्याशी विक्रांत सिंह रिशु ने जीत का झंडा गाड़ा। उनके सामने बीजेपी और सपा दोनों ने ही यादव प्रत्याशियों को टिकट दिया था, जो हार गए। बीजेपी से अरुण यादव और सपा से राकेश यादव का जातीय फैक्टर भी फेल हो गया। जौनपुर में बीजेपी के बृजेश सिंह प्रिंसू और गाजीपुर में विशाल सिंह चंचल भी जीत गए।

Previous Post

नादिया रेप कांड पर ममता ने पूछा-बलात्कार से पहले ही प्रेग्नेंट तो नहीं थी, सीएम के इस बयान पर सियासी उबाल

Next Post

नालंदा में सीएम नीतीश के कार्यक्रम में फूटा बम, बिहार के मुख्यमंत्री सुरक्षित

Related Posts

फायरमैन वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंचा, वीडियो वायरल

फायरमैन वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंचा, वीडियो वायरल

June 8, 2026

आगरा। छात्रा से छेड़छाड़ के मुकदमे में आरोपित व निलंबित फायरमैन  वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंच गया,...

शंकराचार्य बोले- गोवध नहीं रोक सकने वाली सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं

शंकराचार्य बोले- गोवध नहीं रोक सकने वाली सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं

June 7, 2026

आगरा। गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने और देशभर में पूर्ण गोवंश वध बंदी लागू करने की मांग को लेकर...

श्रीलंका दौरे पर होने वाले दो चार-दिवसीय टेस्ट मैचों के लिए इंडिया-ए टीम के कप्तान बने ध्रुव जुरैल

श्रीलंका दौरे पर होने वाले दो चार-दिवसीय टेस्ट मैचों के लिए इंडिया-ए टीम के कप्तान बने ध्रुव जुरैल

June 7, 2026

आगरा। श्रीलंका दौरे पर होने वाले  टेस्ट मैचों के लिए बीसीसीआई ने इंडिया-ए टीम घोषित कर दी है। शहर के...

सपा संतों और भक्तों दोनों का ही अपमान करती है: केशव प्रसाद मौर्य

सपा संतों और भक्तों दोनों का ही अपमान करती है: केशव प्रसाद मौर्य

June 7, 2026

आगरा। सपा संतों और भक्तों दोनों का ही अपमान करती है। जब वह सत्ता में थी उस समय राम भक्तों...

पुलिस आख्या को अधूरी बताकर कंगना रनौत को अदालत में तलब करने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल

पुलिस आख्या को अधूरी बताकर कंगना रनौत को अदालत में तलब करने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल

June 6, 2026

आगरा। अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत से जुड़े प्रकरण में शनिवार को अदालत में वादी अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा की ओर...

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने खुद रची अपनी बोलेरो चोरी की साजिश

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने खुद रची अपनी बोलेरो चोरी की साजिश

June 5, 2026

आगरा। जगनेर के भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बोलेरो चोरी होने की एफआईआर कराई थी। पुलिस की जांच में स्पष्ट हुआ...

Next Post
नालंदा में सीएम नीतीश के कार्यक्रम में फूटा बम, बिहार के मुख्यमंत्री सुरक्षित

नालंदा में सीएम नीतीश के कार्यक्रम में फूटा बम, बिहार के मुख्यमंत्री सुरक्षित

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पिनाहट में बुजुर्ग महिला की हत्या से फैली सनसनी

पिनाहट में बुजुर्ग महिला की हत्या से फैली सनसनी

August 31, 2022
अहिल्याबाई होल्कर की जन्म जयंती पर 11 कुंडीय हवन यज्ञ का हुआ आयोजन

अहिल्याबाई होल्कर की जन्म जयंती पर 11 कुंडीय हवन यज्ञ का हुआ आयोजन

May 31, 2023
राज्यपाल ने बढ़ते अपराध पर जताई चिंता, जिनकी 17 साल सजा पूरी हो गई उन्हें मिलेगी राहत

राज्यपाल ने बढ़ते अपराध पर जताई चिंता, जिनकी 17 साल सजा पूरी हो गई उन्हें मिलेगी राहत

July 30, 2025
कंटेनर से टकराई पुलिस की गाड़ी, चार पुलिसकर्मी और एक बंदी की मौत

कंटेनर से टकराई पुलिस की गाड़ी, चार पुलिसकर्मी और एक बंदी की मौत

May 8, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • निर्माणाधीन सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल का सांसद ने किया निरीक्षण, 404 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा
  • कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों को बेच दिया, मुकदमा
  • होटल में महिला के साथ रंगरलिया मनाते साले को जीजा ने पकड़ा, जमकर हुई मारपीट
  • उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, दो की हुई मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.