आगरा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगरा एयरपोर्ट पर उतरने की खबर को लेकर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सभी अधिकारी और पुलिसकर्मी सड़कों पर दौड़ लगाने लगे। सर्किट हाउस और खेरिया मोड़ हवाई एयरपोर्ट के बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। रक्षा मंत्री आधी रात के बाद एयरपोर्ट पर उतरे और 30 मिनट तक वहां बैठे रहे। दिल्ली में मौसम साफ होने की सूचना पर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए चले गए।
दिल्ली में मौसम खराब है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से दिल्ली के लिए लौट रहे थे। दिल्ली में मौसम खराब होने पर उनके अचानक आगरा एयरपोर्ट पर उतरने की सूचना मिली। इसके बाद एडीजी, आईजी, एसएसपी सुरक्षा व्यवस्था में जुट गए। सड़कों पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। रक्षा मंत्री का विमान एयरपोर्ट पर उतरा। यहां वह 30 मिनट तक रुके। इसके बाद उनका विमान दिल्ली के लिए चला गया।











