• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
नादिया रेप कांड पर ममता ने पूछा-बलात्कार से पहले ही प्रेग्नेंट तो नहीं थी, सीएम के इस बयान पर सियासी उबाल

नादिया रेप कांड पर ममता ने पूछा-बलात्कार से पहले ही प्रेग्नेंट तो नहीं थी, सीएम के इस बयान पर सियासी उबाल

April 12, 2022
in Crime, National, News, Politics

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नादिया रेपकांड को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान से सियासी बवाल मच गया है। ममता बनर्जी ने संदेह जताते हुए कहा कि कहीं पीड़िता रेप से पहले ही प्रेग्नेंट तो नहीं थी। ममता के इस बयान को विपक्ष ने संवेदनहीन बताया है। गौरतलब है कि नादिया में एक 14 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप के बाद उसकी मौत हो गई है। लड़की के परिवार ने इसके लिए तृणमूल कांग्रेस के एक पंचायत सदस्य के बेटे को जिम्मेदार ठहराया है। तृणमूल नेता के बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल ममता बनर्जी ने विश्व बंग मेला प्रांगण का उदघाटन करते हुए कहा कि पुलिस को अभी तक मौत का कारण समझ नहीं आया है। मैंने उनसे पूछा था। क्या आप इसे बलात्कार कहेंगे या वह गर्भवती थी? क्या (इसकी वजह) एक प्रेम प्रसंग था? क्या आपने इनके बारे में पूछताछ की है? ममता बनर्जी ने आगे कहा कि आपने (लड़की के परिवार) ने भी शव का अंतिम संस्कार किया। मैं एक आम आदमी के रूप में बात कर रही हूं। उन्हें (पुलिस) सबूत कहां से मिलेगा कि उसके साथ बलात्कार किया गया था या वह गर्भवती थी या कोई अन्य कारण था, जैसे कि किसी ने थप्पड़ मारा जिसके बाद वह बीमार पड़ गई।
मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि लड़की की मौत और शव का अंतिम संस्कार करने के पांच दिन बाद उसके परिवार के सदस्यों ने पुलिस में शिकायत क्यों दर्ज कराई। विपक्षी दलों ने ममता के बयान को चौंकाने वाला बताया और आरोप लगाया कि वह आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही हैं क्योंकि वह उनकी पार्टी के एक नेता का बेटा है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के लिए पार्टी के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने ट्वीट किया कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान, जो नादिया के हंसखली में 14 वर्षीय लड़की के क्रूर बलात्कार और हत्या को तुच्छ बताती है। वह पीड़िता से सवाल करती हैं और पूछती हैं कि क्या यह प्रेम संबंध था या अनियोजित गर्भावस्था का मामला था! क्योंकि आरोपी टीएमसी नेता का बेटा है।

Previous Post

भारत-अमेरिका का शाहबाज शरीफ को सख्त संदेश, आतंकवाद के खिलाफ ऐक्शन ले पाकिस्तान

Next Post

36 में से 33 विधान परिषद सीटों पर लहराया भगवा, नहीं चला अखिलेश का यादव फैक्टर

Related Posts

AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी

AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी

June 2, 2026

आगरा। आगरा पुलिस ने 25 सालों से फरार एक आरोपी को एआई तकनीक की मदद से गिरफ्तार किया है। उस...

यूपी के नए स्थायी DGP बने राजीव कृष्ण, आगरा में एडीजी जोन और एसएसपी दोनों ही पद पर रहे

यूपी के नए स्थायी DGP बने राजीव कृष्ण, आगरा में एडीजी जोन और एसएसपी दोनों ही पद पर रहे

May 31, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश को लंबे इंतजार के बाद अपना पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मिल गया है। वर्तमान में कार्यवाहक डीजीपी...

आगरा में 100 करोड़ की फ़र्ज़ी जीएसटी बिलिंग से टैक्स चोरी उजागर, तीन गिरफ्तार

आगरा में 100 करोड़ की फ़र्ज़ी जीएसटी बिलिंग से टैक्स चोरी उजागर, तीन गिरफ्तार

May 29, 2026

आगरा। आगरा में फर्जी जीएसटी बिलिंग और इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है। लोहामंडी थाना पुलिस,...

पेन ड्राइव में शादी की वीडियो की जगह पति के कई महिलाओं के साथ आपत्तिजनक फोटो निकले

पेन ड्राइव में शादी की वीडियो की जगह पति के कई महिलाओं के साथ आपत्तिजनक फोटो निकले

May 29, 2026

आगरा। शादी की वीडियो देखने के लिए पत्नी ने पति से पेन ड्राइव मांगी। पेन ड्राइव में शादी की वीडियो...

एसटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया खुलासा

एसटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया खुलासा

May 28, 2026

आगरा। एसटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का सनसनीखेज खुलासा करते हुए एक महिला और उसके दो बेटों समेत चार बड़े...

इरादत नगर में सड़क किनारे शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

इरादत नगर में सड़क किनारे शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

May 28, 2026

आगरा। इरादत नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह इनायतपुर सड़वारा मोड़ के पास सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा...

Next Post
36 में से 33 विधान परिषद सीटों पर लहराया भगवा, नहीं चला अखिलेश का यादव फैक्टर

36 में से 33 विधान परिषद सीटों पर लहराया भगवा, नहीं चला अखिलेश का यादव फैक्टर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

चामुंडा देवी मंदिर को कहीं भी स्थानांतरित नहीं किया जाएगा, रेलवे ने किया स्पष्ट

चामुंडा देवी मंदिर को कहीं भी स्थानांतरित नहीं किया जाएगा, रेलवे ने किया स्पष्ट

May 2, 2022
होटल में प्रेमिका ने प्रेमी का काट दिया गला, चीखकर बोली हत्या कर दी

होटल में प्रेमिका ने प्रेमी का काट दिया गला, चीखकर बोली हत्या कर दी

April 17, 2026
प्रोफेसर लवकुश मिश्रा को मिला अमेरिका ग्लोबल अकडेमिक लीडर अवार्ड

प्रोफेसर लवकुश मिश्रा को मिला अमेरिका ग्लोबल अकडेमिक लीडर अवार्ड

December 31, 2023
नियुक्ति के फर्जी दस्तावेजों को छिपाने के लिए अनर्गल आरोप लगा रहे पूर्व प्राचार्य

नियुक्ति के फर्जी दस्तावेजों को छिपाने के लिए अनर्गल आरोप लगा रहे पूर्व प्राचार्य

March 19, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग
  • बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम
  • जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान
  • AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.