• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
भारत-अमेरिका का शाहबाज शरीफ को सख्त संदेश, आतंकवाद के खिलाफ ऐक्शन ले पाकिस्तान

भारत-अमेरिका का शाहबाज शरीफ को सख्त संदेश, आतंकवाद के खिलाफ ऐक्शन ले पाकिस्तान

April 12, 2022
in National, News, World

वॉशिंगटन। पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को भारत और अमेरिका ने सख्त संदेश दिया है। भारत और अमेरिका ने पाकिस्तान से यह सुनिश्चित करने के लिए तत्काल और निरंतर कार्रवाई करने की मांग की कि उसके नियंत्रण वाले किसी भी क्षेत्र का उपयोग आतंकवादी हमलों के लिए न किया जाए। साथ ही, दोनों देशों ने 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले तथा पठानकोट हमले के दोषियों को न्याय के दायरे में लाने का आह्वान भी किया।
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन तथा रक्षा मंत्री लॉयड आस्टिन के बीच हुई टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता के बाद एक संयुक्त बयान में पाकिस्तान से ये कदम उठाने की मांग की गई। जो बाइडन द्वारा अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालने के बाद दोनों देशों के मंत्रियों ने सोमवार को पहली टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता की।
संयुक्त बयान में कहा गया कि मंत्रियों ने पाकिस्तान से उसके नियंत्रण वाले किसी भी क्षेत्र का उपयोग आतंकवादी हमलों के लिए न किया जाना सुनिश्चित करने के लिए तत्काल, निरंतर और अपरिवर्तनीय कार्रवाई की मांग की है। बयान के अनुसार, मंत्रियों ने आतंकवादी संगठनों और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने, हिंसक कट्टरपंथ का मुकाबला करने, आतंकवादी घोषित करने, आतंकवादी कृत्यों के लिए इंटरनेट के उपयोग और सीमा-पार आतंकवाद संबंधी सूचनाओं के निरंतर आदान-प्रदान के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। बयान में कहा गया कि मंत्रियों ने फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की सिफारिशों के अनुरूप, सभी देशों से धन शोधन रोधी और आतंकवाद के वित्तपोषण का मुकाबला करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों को बनाए रखने के महत्व पर भी जोर दिया।
भारत और अमेरिका ने हर तरह के आतंकवाद और सीमा पार आतंकवाद के इस्तेमाल की कड़ी निंदा की और 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले और पठानकोट हमले के दोषियों को न्याय के दायरे में लाने का आह्वान किया। वार्ता के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने आतंकवाद से निपटने के मुद्दे के साथ साथ इस बारे में भी बात की कि भारत के खिलाफ इसका इस्तेमाल कैसे किया जा रहा है। सिंह ने कहा कि उन्होंने पड़ासी देश के हालातों पर भी चर्चा की। सिंह ने कहा कि बैठक के दौरान, हमने अपने पड़ोसी देशों पर भी चर्चा की और हमने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की कि हमारा आकलन भी साझा किया जाए। हमने आतंकवाद से निपटने के मुद्दे और भारत के खिलाफ इसका इस्तेमाल कैसे किया जा रहा है, इस बारे में भी बात की।

Previous Post

यूक्रेन में रूसी सेना को भारी नुकसान से भड़के पुतिन, 150 जासूसों को निकाला

Next Post

नादिया रेप कांड पर ममता ने पूछा-बलात्कार से पहले ही प्रेग्नेंट तो नहीं थी, सीएम के इस बयान पर सियासी उबाल

Related Posts

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026

आगरा। घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे रात के 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे आगरा में कान्हा के जन्मोत्सव...

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

September 3, 2026

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के कथित ‘गटर जेनरेशन’ बयान को लेकर दायर परिवाद को विशेष न्यायालय...

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

August 31, 2026

आगरा। सेंट जॉन्स कॉलेज प्रदेश सरकार की पहल पर अपराइज-2026 का आयोजन  किया गया।  यह कार्यक्रम छात्रों के लिए शार्क...

एटा डीएम के फोन नहीं उठाने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य हुईं नाराज, 17 बार फोन नहीं उठाया

एटा डीएम के फोन नहीं उठाने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य हुईं नाराज, 17 बार फोन नहीं उठाया

August 27, 2026

आगरा। एटा जिलाधिकारी के 17 बार कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का फोन नहीं उठाने पर वह जिलाधिकारी के ऊपर...

Next Post
नादिया रेप कांड पर ममता ने पूछा-बलात्कार से पहले ही प्रेग्नेंट तो नहीं थी, सीएम के इस बयान पर सियासी उबाल

नादिया रेप कांड पर ममता ने पूछा-बलात्कार से पहले ही प्रेग्नेंट तो नहीं थी, सीएम के इस बयान पर सियासी उबाल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अनुदानित महाविद्यालयों में स्ववित्तपोषित शिक्षक तीन-तीन हजार रुपए में अध्यापनरत हैं, दुख की बात: योगेंद्र उपाध्याय

अनुदानित महाविद्यालयों में स्ववित्तपोषित शिक्षक तीन-तीन हजार रुपए में अध्यापनरत हैं, दुख की बात: योगेंद्र उपाध्याय

October 15, 2022
आगरा विकास प्राधिकरण की तेल माफिया पर बड़ी कार्रवाई

आगरा विकास प्राधिकरण की तेल माफिया पर बड़ी कार्रवाई

September 6, 2022
एसटीएफ से आंख बचाकर घूम रहे अधिकारी, सहायक कुलसचिव बोले लखनऊ में हूं, थे विश्वविद्यालय में ही

एसटीएफ से आंख बचाकर घूम रहे अधिकारी, सहायक कुलसचिव बोले लखनऊ में हूं, थे विश्वविद्यालय में ही

November 21, 2022
कोकाकोला कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर के घर पर आयकर विभाग का छापा

कोकाकोला कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर के घर पर आयकर विभाग का छापा

October 7, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग
  • यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी
  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.