• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एत्माउद्दौला में चांदी स्क्रैप का माल लूटने वाले बदमाशों से मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली

एत्माउद्दौला में चांदी स्क्रैप का माल लूटने वाले बदमाशों से मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली

लूटा गया चार लाख का पूरा स्क्रैप माल पुलिस ने किया बरामद

January 2, 2026
in Agra, Crime

आगरा। एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में  व्यवसायी के साथ मारपीट कर स्कूटी और चांदी स्क्रैप का माल लूटने वाले तीन बदमाशों के साथ देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई जिसके बाद वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद पुलिस ने घायल दोनों बदमाश और उनके तीसरे साथी को गिरफ्तार कर लिया

छत्ता के पाय चौकी क्षेत्र निवासी मोहसिन शहर के चांदी कारोबारियों से स्क्रैप की चांदी खरीदते हैं। 25 दिसंबर को नुनिहाई चौकी क्षेत्र में वह फरान के साथ स्कूटर में चार लाख रुपये के करीब चांदी का स्क्रैप लेकर जा रहे थे। बुलेट और अपाचे बाइक पर आए लुटेरों ने पिटाई कर लूट की। स्कूटर और स्क्रैप लूट ले गए। इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे ने घटना को गंभीरता से लिया और खुलासे के लिए लग गए। देर रात मुखबिर से उन्हें सूचना मिली कि लूटकांड में शामिल बदमाश महताब बाग क्षेत्र में मौजूद हैं। इंस्पेक्टर फोर्स लेकर उन्हें पकड़ने के लिए पहुंच गए। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में अभियुक्त बबलू उर्फ बिल्ला यादव और नितिन चौहान के पैर में गोली लग गई। दोनों घायल अभियुक्तों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार किए गए तीसरे अभियुक्त की पहचान रंजीत प्रजापति के रूप में हुई। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध तमंचे (.315 बोर), दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल तथा लूटा गया लगभग 35 किलोग्राम स्क्रैप का माल बरामद किया है। इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे ने बताया अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।  उन्होंने बताया कि लूटा गया पूरा माल पुलिस ने बरामद किया है।

Previous Post

सुबह नौ बजे आगरा कैंट पहुंचने वाली उत्कल एक्सप्रेस शाम 5.41 बजे पहुंची

Next Post

पिनाहट में 250 किलोग्राम संदिग्ध पाउडर पकड़ा गया

Related Posts

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

October 27, 2026

आगरा। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले नौ जिलों के 10 थाना प्रभारी को डीजीपी ने सस्पेंड किया है।...

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

October 27, 2026

आगरा। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली स्थित मई चौराहे के पास अलीगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पर हमला करने...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के  कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

October 27, 2026

आगरा। पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के लोकप्रिय कलाकार दिलजीत दोसांझ ने मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया। वह ताजमहल...

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

October 26, 2026

आगरा। आगरा में आज तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। मतगणना कल मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मंडी परिषद...

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,  छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

October 26, 2026

आगरा। आगरा में एमएलसी चुनाव के दौरान तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग की तरफ...

Next Post
पिनाहट में 250 किलोग्राम संदिग्ध पाउडर पकड़ा गया

पिनाहट में 250 किलोग्राम संदिग्ध पाउडर पकड़ा गया

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

विवि स्नातक द्वितीय सत्र की परीक्षा 13 अगस्त से

विवि स्नातक द्वितीय सत्र की परीक्षा 13 अगस्त से

August 8, 2022
एत्माउद्दौला में चांदी स्क्रैप का माल लूटने वाले बदमाशों से मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली

एत्माउद्दौला में चांदी स्क्रैप का माल लूटने वाले बदमाशों से मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली

January 2, 2026
मेटरनिटी एंड चाइल्ड केयर सेंटर में 4300 रुपए लेकर बच्चे को लगाई एक्सपायर्ड वैक्सीन, हंगामा

मेटरनिटी एंड चाइल्ड केयर सेंटर में 4300 रुपए लेकर बच्चे को लगाई एक्सपायर्ड वैक्सीन, हंगामा

January 20, 2025
सुबह नौ बजे आगरा कैंट पहुंचने वाली उत्कल एक्सप्रेस शाम 5.41 बजे पहुंची

सुबह नौ बजे आगरा कैंट पहुंचने वाली उत्कल एक्सप्रेस शाम 5.41 बजे पहुंची

January 1, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
  • खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज
  • शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त
  • पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.