• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कई विभागों में शिकायतों का निस्तारण सिर्फ फाइलों तक सीमित, डीएम नाराज

कई विभागों में शिकायतों का निस्तारण सिर्फ फाइलों तक सीमित, डीएम नाराज

अपर नगरायुक्त सहित 11 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

January 4, 2026
in administration, Agra, Uncategorized

आगरा। आगरा में जनशिकायतों के निस्तारण में बरती जा रही गंभीर लापरवाही पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। नाला सफाई और कूड़ा उठान जैसी बुनियादी समस्याओं से जुड़ी शिकायतों का सही समाधान न होने और शिकायतकर्ता से बात किए बिना ही रिपोर्ट लगाने के मामलों का खुलासा होने के बाद जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने अपर नगरायुक्त सहित 11 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जांच में सामने आया कि कई विभागों में शिकायतों का निस्तारण सिर्फ फाइलों तक सीमित रहा। शिकायत दर्ज करने वाले नागरिकों से संपर्क किए बिना ही “समस्या का समाधान हो गया” जैसी रिपोर्ट आईजीआरएस पोर्टल पर अपलोड कर दी गई। इस लापरवाही का सीधा असर प्रदेश स्तर की आईजीआरएस रैंकिंग पर पड़ा है, जहां आगरा दिसंबर माह में फिसलकर 42वें स्थान पर पहुंच गया।

डीएम के अनुसार, 11 विभागों में शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया में गंभीर खामियां पाई गई हैं। इसे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल मानते हुए सभी संबंधित अधिकारियों से तय समय सीमा में स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

नोटिस पाने वालों में सीएमओ, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा, प्रभागीय वन अधिकारी, सहायक निबंधक सहकारिता, सहायक महानिरीक्षक निबंधन, जिला क्षय रोग अधिकारी, उप निदेशक निर्माण मंडी परिषद और अपर नगरायुक्त शामिल हैं। इसके अलावा उपायुक्त वाणिज्य कर, जिला आबकारी अधिकारी और जिला डाक अधीक्षक से भी जवाब तलब किया गया है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जनशिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल्द ही शिकायत निस्तारण व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी विभागों की जवाबदेही तय की जाएगी।

Previous Post

आगरा पुलिस हुई बेलगाम, इस बार जीवनी मंडी चौकी पुलिस ने दी थर्ड डिग्री, तलवे पर डंडे तोड़े, पैर के नाखून उखड़े

Next Post

जीवनी मंडी चौकी प्रकरण में इंस्पेक्टर छत्ता भी हटाए गए, सपा ने घेरी चौकी

Related Posts

जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

July 20, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में हुई सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।  पुलिस...

अवैध काम, गुंडागर्दी की स्वीकार्यता उत्तर प्रदेश में नहीं है: जयवीर सिंह

अवैध काम, गुंडागर्दी की स्वीकार्यता उत्तर प्रदेश में नहीं है: जयवीर सिंह

July 20, 2026

आगरा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने सोमवार को कमिश्नरी सभागार में पर्यटन, संस्कृति और धर्मार्थ विभाग की कार्य...

इरादतनगर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

इरादतनगर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

July 19, 2026

आगरा। आगरा के थाना इरादतनगर क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद...

एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़

एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़

July 19, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते...

कमला नगर में यह सड़क है या पाताल लोक का रास्ता सपा नेता ने उठाया सवाल

कमला नगर में यह सड़क है या पाताल लोक का रास्ता सपा नेता ने उठाया सवाल

July 18, 2026

आगरा। आगरा की पॉश कॉलोनी कमला नगर में सड़क पर बने गहरे गड्ढे को लेकर शनिवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन...

कानून के हाथ लंबे होते हैं- 27 साल से फरार हत्यारे को पकड़ लिया आगरा पुलिस ने

कानून के हाथ लंबे होते हैं- 27 साल से फरार हत्यारे को पकड़ लिया आगरा पुलिस ने

July 18, 2026

आगरा। कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं। इस कहावत को आगरा पुलिस ने 27 साल से फरार 50 हजार...

Next Post
जीवनी मंडी चौकी प्रकरण में इंस्पेक्टर छत्ता भी हटाए गए, सपा ने घेरी चौकी

जीवनी मंडी चौकी प्रकरण में इंस्पेक्टर छत्ता भी हटाए गए, सपा ने घेरी चौकी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बिना राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के चल रहा श्रीलंका, भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ

बिना राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के चल रहा श्रीलंका, भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ

July 11, 2022
आगरा में लघु उद्यमी महाधिवेशन में पहुंचे सीएम योगी: बोले- प्रदेश में कानून से खिलवाड़ करने वालों को छोडे़ंगे नहीं

आगरा में लघु उद्यमी महाधिवेशन में पहुंचे सीएम योगी: बोले- प्रदेश में कानून से खिलवाड़ करने वालों को छोडे़ंगे नहीं

October 11, 2023
पुलिसकर्मियों ने रात में अधिवक्ता के घर पर गलत दबिश दी, बोले सांसद राजकुमार चाहर

पुलिसकर्मियों ने रात में अधिवक्ता के घर पर गलत दबिश दी, बोले सांसद राजकुमार चाहर

March 2, 2024
लूट के आरोपी को पकड़ने गई एसओजी टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

लूट के आरोपी को पकड़ने गई एसओजी टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

June 27, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • अवैध काम, गुंडागर्दी की स्वीकार्यता उत्तर प्रदेश में नहीं है: जयवीर सिंह
  • इरादतनगर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज
  • एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.