• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कमला नगर थाने में सट्टे के मास्टरमाइंड को बचाने के मामले में एएसपी को मिली जांच

कमला नगर थाने में सट्टे के मास्टरमाइंड को बचाने के मामले में एएसपी को मिली जांच

फंस सकती है थानाध्यक्ष और विवेचक की गर्दन, थानाध्यक्ष को तो डीजीपी दिला चुके हैं मिसकंडक्ट

January 10, 2026
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। कमला नगर थाने में सट्टे के मास्टरमाइंड का मुकदमे में नाम दर्ज नहीं होने से मामला सुर्खियों में छाया हुआ है। इलाके के लोग भी थाना पुलिस पर सवाल खड़े कर रहे हैं। मामले में अधिकारियों के द्वारा एएसपी हरीपर्वत को जांच सौंपी गई है। जांच अधिकारी इस बात की जांच करेंगे की मौके से जब दो लोग पकड़े गए थे तो उनसे पूछकर फरार दोनों लोगों के पूरे नाम उनके पिता के नाम और उनके निवास स्थान क्यों नहीं लिखे गए। सिर्फ अनूप नाम ही क्यों लिखा गया? क्या लाभ देने की पुलिस की मंशा थी? मामले में थानाध्यक्ष और विवेचक के ऊपर कारवाई की तलवार लटक सकती है। दोनों की ही कार्यशैली विभाग में सुर्खियों में छाई हुई है।

पांच दिसंबर 2025 को पुलिस ने लोहिया नगर में एक घर में दबिश दी थी। शिवम और भारत कुमार को मौके से गिरफ्तार दिखाया गया। चौकी प्रभारी बल्केश्वर अमित कुमार ने अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमे में प्रवीन उर्फ हप्पू और अनूप कमला नगर को वांछित दिखाया। इलाके में दिल्ली का सट्टा अनूप अग्रवाल कराता है। वही मास्टर माइंड बताया जाता है। पुलिस को अच्छे से पता भी था। फिर भी एफआईआर में अनूप अग्रवाल का नाम पूरा नहीं खोला गया। जबकि मौके से दो लोग पकड़े गए थे। वह पुलिस के ही साथ थे और करीब 12 से 15 घंटे पुलिस के साथ रहे। फिर भी पुलिस उनसे फरार दोनों लोगों के पूरे नाम और पते नहीं जान पाई। सवाल खड़े हो रहे हैं कि जब पुलिस को कोई खेल करना था यह तभी तो संभव है।  चर्चाएं आम है कि पुलिस मास्टरमाइंड को लाभ देना चाहती थी और मास्टरमाइंड अनूप अपने नाम राशि चेले अनूप की जमानत कराने के बाद मुकदमे से बचने की फिराक में था। क्षेत्र में सभी को पता है कि प्रवीन उर्फ हप्पू के साथ अनूप अग्रवाल दिल्ली के सट्टे का काम करता है। पुलिस भी जानती थी। इसके बावजूद मुकदमे में अधूरा नाम यानी कि सिर्फ अनूप लिखा गया अनूप अग्रवाल नहीं। इधर मास्टरमाइंड के चेले अनूप कश्यप ने अपनी अग्रिम जमानत करा ली। मुकदमा पांच दिसंबर को दर्ज हुआ है और 16 दिसंबर को विवेचक मुखबिर के माध्यम से अनूप कश्यप का पर्चे में नाम बढ़ा रहे हैं। जब दो लोग मौके से पकड़े गए थे उनसे पुलिस नाम जान सकती थी तो मुखबिर नाम का सहारा नाम बढ़ाने में क्यों लिया गया? वह भी मुकदमा दर्ज होने के 11 दिन बाद। यहां से विवेचक और बुरे फंस गए हैं। इसके बाद सवाल यह है कि पुलिस ने फरार दोनों लोगों को पकड़ने के प्रयास क्यों नहीं किए? उन्हें जमानत तक का समय क्यों दिया गया? थानाध्यक्ष योगेश कुमार के बारे में विभाग वालों का कहना है कि वह मथुरा में भी विवादों में रहे हैं। 8 साल की नौकरी में निलंबित और लाइन हाजिर की कई बार कार्रवाई उन पर हो चुकी हैं। हाईवे थाने में तैनाती के दौरान  एक मामले में उनका निलंबन हुआ था।  डौकी में तैनाती के दौरान विधायक छोटेलाल वर्मा ने दो बार मुख्यमंत्री से जाकर उनकी कार्यशाली की शिकायत की। 

Previous Post

संगठित गैंग का साइबर क्राइम टीम ने किया भंडाफोड़, 50 करोड़ से अधिक की ठगी

Next Post

किशोरी के अपहरण, उसे बेचने और दुराचार के मामले में आरोपियों को कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

Related Posts

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

July 26, 2026

आगरा। ताजमहल पर रविवार को विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया। हैरानी की बात यह रही कि बंदर के...

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

July 26, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के शिवाजी मंडपम में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का...

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

July 25, 2026

आगरा। आगरा के कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए कक्षा नौ के दोनों...

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

July 25, 2026

आगरा। शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस की...

दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवारों में हड़कंप

दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवारों में हड़कंप

July 24, 2026

आगरा। आगरा के कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के कक्षा नौ के दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से...

मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

July 24, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 और 26 जुलाई को आगरा के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान...

Next Post
किशोरी के अपहरण, उसे बेचने और दुराचार के मामले में आरोपियों को कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

किशोरी के अपहरण, उसे बेचने और दुराचार के मामले में आरोपियों को कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

महाकुंभ प्रयागराज के लिए आईएसबीटी से चार स्पेशल बसें

महाकुंभ प्रयागराज के लिए आईएसबीटी से चार स्पेशल बसें

January 11, 2025
इंतजामिया कमेटी ने शहर मुफ्ती सहित पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराया नामजद मुकदमा, 60 अज्ञात

इंतजामिया कमेटी ने शहर मुफ्ती सहित पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराया नामजद मुकदमा, 60 अज्ञात

October 2, 2023
बिना सूचना के गायब जलकल विभाग के बिल कलेक्टर निलंबित

बिना सूचना के गायब जलकल विभाग के बिल कलेक्टर निलंबित

September 18, 2025
आगरा के पालीवाल पार्क का होगा कायाकल्प

आगरा के पालीवाल पार्क का होगा कायाकल्प

March 11, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली
  • मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया
  • कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला
  • अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.