• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
भोले बाबा डेयरी ग्रुप पर इनकम टैक्स विभाग का छापा

भोले बाबा डेयरी ग्रुप पर इनकम टैक्स विभाग का छापा

January 15, 2026
in administration, Agra, Business

आगरा। भोले बाबा डेयरी ग्रुप पर इनकम टैक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार देर शाम से दिल्ली से लेकर आगरा तक एकसाथ छापेमारी शुरू की गई, जिससे डेयरी और खाद्य उत्पाद कारोबार में हड़कंप मच गया।

सूत्रों के अनुसार, खाद्य उत्पाद कारोबारियों के करीब 35 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई है। इस ऑपरेशन में 150 से अधिक आयकर अधिकारी शामिल हैं, जो कई राज्यों में समन्वित तरीके से जांच कर रहे हैं। आयकर विभाग को संदेह है कि डेयरी कारोबार की आड़ में नकली घी का बड़े पैमाने पर उत्पादन और सप्लाई की जा रही थी। इसी के जरिए करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी और अवैध कमाई की गई। छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपये का कैश, सोना-चांदी की ज्वैलरी और बेनामी संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मिलने की बात सूत्रों के हवाले से सामने आ रही है। भोले बाबा डेयरी ग्रुप के साथ-साथ दाऊजी मिल्क और पोद्दार मिल्क प्रोडक्ट्स भी जांच के दायरे में आए हैं। माना जा रहा है कि इन कंपनियों के जरिए नकली घी को बाजार में खपाया गया और फर्जी बिलिंग के माध्यम से टैक्स चोरी की गई। आयकर विभाग की यह कार्रवाई कई राज्यों में फैली हुई है। उत्तर प्रदेश के आगरा, कानपुर, मथुरा, अलीगढ़, एनसीआर के दिल्ली, गौतमबुद्ध नगर और राजस्थान के भरतपुर, बीकानेर, जोधपुर, इन सभी जगहों पर डेयरी कारोबार से जुड़े ट्रेडर्स, सप्लायर्स और गोदामों की गहन जांच जारी है।

खाद्य सुरक्षा विभाग को भी भेजी जाएगी रिपोर्ट

नकली घी से जुड़े गंभीर आरोपों को देखते हुए आयकर विभाग खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को भी अपनी रिपोर्ट भेजने की तैयारी में है। इसके बाद नकली घी की सैंपलिंग, लैब जांच और आगे कानूनी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Previous Post

आगरा वक्फ में बड़ा घोटाला, इमामिया लोकल एजेंसी पर 45 लाख की अवैध वसूली का आरोप

Next Post

होटल, रेस्टोरेंट, चाय-पान की दुकानें रात 12:00 बजे तक खुल सकेंगी

Related Posts

फर्जी और निष्क्रिय ड्रग लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त बोले आयुक्त

फर्जी और निष्क्रिय ड्रग लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त बोले आयुक्त

June 11, 2026

आगरा। दवा व्यापार में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और नकली, नशीली तथा एक्सपायरी दवाओं के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने...

महिला को थर्ड डिग्री देने वाले सिकंदरा थाने के पुलिसकर्मियों के खिलाफ लिखना होगा मुकदमा, जिला जज कोर्ट से रिवीजन हुआ खारिज

महिला को थर्ड डिग्री देने वाले सिकंदरा थाने के पुलिसकर्मियों के खिलाफ लिखना होगा मुकदमा, जिला जज कोर्ट से रिवीजन हुआ खारिज

June 11, 2026

आगरा। सिकंदरा थाने में वारंटी महिला को जमीन पर गिरा गिरा कर लात घूसों बेल्टों से थर्ड डिग्री दिए जाने...

निर्माणाधीन सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल का सांसद ने किया निरीक्षण, 404 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा

निर्माणाधीन सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल का सांसद ने किया निरीक्षण, 404 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा

June 10, 2026

आगरा। फतेहपुर सीकरी से भाजपा सांसद राजकुमार चाहर और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनियां ने बुधवार को धनौली स्थित निर्माणाधीन सिविल...

कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों को बेच दिया, मुकदमा

कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों को बेच दिया, मुकदमा

June 10, 2026

आगरा। कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों के नाम बेचा गया। मामले में पीड़ित की...

होटल में महिला के साथ रंगरलिया मनाते साले को जीजा ने पकड़ा, जमकर हुई मारपीट

होटल में महिला के साथ रंगरलिया मनाते साले को जीजा ने पकड़ा, जमकर हुई मारपीट

June 9, 2026

आगरा। इरदतनागर थाना क्षेत्र के कुर्रा मोड़ पर एक होटल में महिला के साथ रंगरलिया मना रहे साले को उसके...

उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, दो की हुई मौत

उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, दो की हुई मौत

June 9, 2026

आगरा। मंगलवार सुबह फतेहाबाद क्षेत्र में उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर बांध वाले घाट पर डूब गए। मौके...

Next Post
होटल, रेस्टोरेंट, चाय-पान की दुकानें रात 12:00 बजे तक खुल सकेंगी

होटल, रेस्टोरेंट, चाय-पान की दुकानें रात 12:00 बजे तक खुल सकेंगी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पुतिन ने मानी पीएम मोदी की मांग, यूक्रेन से छात्रों को निकालने के लिए सीजफायर का ऐलान

पुतिन ने मानी पीएम मोदी की मांग, यूक्रेन से छात्रों को निकालने के लिए सीजफायर का ऐलान

March 5, 2022
दो सगे भाईयों से आधा दर्जन बाइक सवार बदमाशों ने की एक लाख की लूट

दो सगे भाईयों से आधा दर्जन बाइक सवार बदमाशों ने की एक लाख की लूट

September 3, 2023
यूक्रेन पर हमले के मद्देनजर भारत की सुरक्षा तैयारियों का पीएम मोदी ने लिया जायजा

यूक्रेन पर हमले के मद्देनजर भारत की सुरक्षा तैयारियों का पीएम मोदी ने लिया जायजा

March 13, 2022
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी कल होंगे सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी कल होंगे सम्मानित

January 25, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • फर्जी और निष्क्रिय ड्रग लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त बोले आयुक्त
  • महिला को थर्ड डिग्री देने वाले सिकंदरा थाने के पुलिसकर्मियों के खिलाफ लिखना होगा मुकदमा, जिला जज कोर्ट से रिवीजन हुआ खारिज
  • निर्माणाधीन सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल का सांसद ने किया निरीक्षण, 404 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा
  • कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों को बेच दिया, मुकदमा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.