आगरा। आगरा में 70 पुलिसकर्मियों पर जल्द ही बड़ी कार्रवाई होने के लिए जा रही है। एसएसपी द्वारा कराई गई गोपनीय जांच में पता चला है कि इनकी कार्यशैली सही नहीं है और भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं।
एसएसपी प्रभाकर चौधरी को भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही के लिए जाना जाता है। अभी तक वह कई पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर भी कर चुके हैं। इसके साथ ही दो के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा चुके हैं। बताया जा रहा है कि एसएसपी के द्वारा कारखासों की सूची बनवाई जा रही थी। इसके साथ ही उन पुलिसकर्मियों के बारे में पता किया जा रहा था जिनकी कार्यशैली सही नहीं है। अभी तक 70 पुलिसकर्मी की सूची बनकर तैयार हो गई है।











