• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
प्रेमी ने की थी युवती की हत्या, बोरे में शव को लेकर घूमता रहा और यमुना किनारे फेंक गया

प्रेमी ने की थी युवती की हत्या, बोरे में शव को लेकर घूमता रहा और यमुना किनारे फेंक गया

इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे ने महज 24 घंटे के अंदर कर लिया हत्यारोपी को गिरफ्तार

January 25, 2026
in Agra, Crime, Police

आगरा। एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में यमुना पुल किनारे बोरे में एक युवती का शव मिला था। घटना को खोलना पुलिस के लिए चुनौती था। महज 24 घंटे में इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर घटना को खोल दिया। हत्यारा कोई और नहीं प्रेमी निकला। 

यमुना के जवाहर पुल पर शुक्रवार रात करीब तीन बजे बोरे में 28 वर्षीय युवती का शव मिला था। उसके चेहरे, गर्दन के साथ शरीर पर चोट के निशान थे।  शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने आसपास के थाने से गुमशुदा हुईं युवतियों के बारे में पड़ताल की तो युवती के शव की शिनाख्त हो गई। युवती का नाम मिनसी था। वह ट्रांस यमुना क्षेत्र की रहने वाली थी। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर एक युवक विनय को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में सामने आया है कि विनय कंस्ट्रक्शन से जुड़ी एक कंपनी में काम करता है, उसी कंपनी में मिनसी भी काम करती थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध था। विनय उससे शादी करना चाहता था लेकिन वह टाल रही थी।  इसी दौरान विनय को शक हुआ कि उसके किसी और से प्रेम संबंध हैं।  किसी और के साथ घूमता हुआ देखकर उसका शक यकीन में बदल गया। इस बात से वह नाराज था। इधर मिनसी के भाई की 6 फरवरी को शादी थी। शुक्रवार को उसने विनय से कहा कि वह शादी की खरीदारी के लिए संजय प्लेस जा रही है। इस पर विनय ने उसे जरूरी काम की बात कहकर ऑफिस बुला लिया। ऑफिस में आने पर विनय ने ऑफिस में काम करने वाले चपरासी को छुट्टी दे दी। इसके बाद ऑफिस में कोई नहीं था। वह जिस लड़के के साथ घूम रही थी उस बात पर उसने नाराजगी जाहिर की। इसके बाद दोनों के बीच में विवाद हो गया। इसके बाद विनय ने चाकू से उसका  गला रेत दिया। इसके बाद शव के हाथ पैर और गर्दन काटकर बोरे में रख लिया। हत्या के बाद आरोपी बोरे में रखे शव को झरना नाला पर फेंकने गया था, लेकिन वहां स्कूटी फिसल गई इस वजह से वह यमुना में फेंकने के लिए आया। यहां किसी गाड़ी के आने पर वह बोरे को सड़क पर ही फेंक कर भाग गया। जब पुलिस उस तक पहुंच गई तो वह समझ गया अब उसकी पोल खुल गई है।

Previous Post

दबंग ने रिहाई के बाद से ही इलाके में फैलाई दहशत, मामूली विवाद में की फायरिंग

Next Post

फायरिंग के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे दो आरोपी शाहगंज पुलिस ने पकड़े

Related Posts

कमला नगर में देर रात बदमाशों ने व्यापारी से की ढाई लाख रुपए की लूट

कमला नगर में देर रात बदमाशों ने व्यापारी से की ढाई लाख रुपए की लूट

August 26, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक व्यापारी को दो बदमाशों ने रोक लिया और उन पर तमंचा...

ट्रेनिंग के दौरान ही रिश्वत लेना सीख गया था दरोगा, हुआ था निलंबित, तब भी छात्र ही बना था रिश्वत का शिकार

ट्रेनिंग के दौरान ही रिश्वत लेना सीख गया था दरोगा, हुआ था निलंबित, तब भी छात्र ही बना था रिश्वत का शिकार

August 26, 2026

आगरा। फतेहाबाद थाने के जिस दरोगा धीरेंद्र यादव का 30 हजार रुपये मांगने का ऑडियो वायरल हुआ है। वह एत्माउद्दौला...

आगरा में रेलवे इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटे, हुई मौत

आगरा में रेलवे इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटे, हुई मौत

August 25, 2026

आगरा। आगरा-झांसी रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को एक इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटकर अलग हो गए। तड़प तड़प...

खेरागढ़ में सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन

खेरागढ़ में सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन

August 25, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में मंगलवार को सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल में संशोधन और आर्थिक आरक्षण समेत आठ सूत्रीय मांगों...

आगरा में छात्र से दरोगा बोला 30 हजार दे दो, नहीं तो मुकदमा लिख जाएगा ऑडियो वायरल

आगरा में छात्र से दरोगा बोला 30 हजार दे दो, नहीं तो मुकदमा लिख जाएगा ऑडियो वायरल

August 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद थाने के एक दरोगा के द्वारा छात्र से मुकदमा दर्ज नहीं करने के नाम पर 30 हजार रुपये...

औद्योगिक विकास में योगदान के लिए चैम्बर अध्यक्ष मनोज बंसल समेत कई उद्यमी सम्मानित

औद्योगिक विकास में योगदान के लिए चैम्बर अध्यक्ष मनोज बंसल समेत कई उद्यमी सम्मानित

August 24, 2026

आगरा। होटल ताज, आगरा में आयोजित BRAND ICONS 2026 समारोह में औद्योगिक विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए...

Next Post
फायरिंग के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे दो आरोपी शाहगंज पुलिस ने पकड़े

फायरिंग के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे दो आरोपी शाहगंज पुलिस ने पकड़े

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

न्यू आगरा में दो पक्षों में हुए झगड़े में एक की हत्या

न्यू आगरा में दो पक्षों में हुए झगड़े में एक की हत्या

March 31, 2024

मॉडल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना बाल दिवस

November 14, 2021
आईपीएस रवि कुमार बने आगरा के डीसीपी

आईपीएस रवि कुमार बने आगरा के डीसीपी

June 23, 2023
तीन साल की बच्ची निकली कोरोना पॉजिटिव

तीन साल की बच्ची निकली कोरोना पॉजिटिव

April 12, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कमला नगर में देर रात बदमाशों ने व्यापारी से की ढाई लाख रुपए की लूट
  • ट्रेनिंग के दौरान ही रिश्वत लेना सीख गया था दरोगा, हुआ था निलंबित, तब भी छात्र ही बना था रिश्वत का शिकार
  • आगरा में रेलवे इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटे, हुई मौत
  • खेरागढ़ में सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.