• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जिसको समझा मददगार वह निकला हत्यारा, मिंकी को खोजने का नाटक भी किया, गुमशुदगी दर्ज कराने थाने में भी गया

जिसको समझा मददगार वह निकला हत्यारा, मिंकी को खोजने का नाटक भी किया, गुमशुदगी दर्ज कराने थाने में भी गया

विनय की पोल खुलने के बाद घर वाले हुए थे अचंभित

January 27, 2026
in Agra, Crime

गौरव प्रताप सिंह

आगरा। ट्रान्स यमुना थाना क्षेत्र की युवती की हत्या करने और उसके शव के हाथ-पैर और सिर काटकर बोरे को यमुना किनारे फेंकने वाला हत्यारा युवती के भाई के साथ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने भी पहुंचा था। इसके साथ ही उसे खोजने का नाटक भी किया था। युवती के परिजनों को क्या पता था जिसको वह मददगार समझ रहे हैं वही असल में हत्यारा है। उनकी बेटी की बेरहमी से हत्या उसी ने की है।  

दिविशा टेक्नोलॉजी में एचआर मैनेजर के पद पर कार्यरत मिंकी शर्मा और उसी कंपनी के अकाउंटेंट विनय राजपूत के बीच तीन साल में नज़दीकियां बढ़ीं थीं। साथ काम करते-करते दोस्ती प्यार में बदली और विनय ने शादी तक का सपना देख लिया। शुरुआत में मिंकी भी शादी के लिए तैयार दिखी। दोनों ने अपने-अपने घरों में बात भी की। मगर बीते छह महीनों में मिंकी का व्यवहार बदल गया। शादी की बात टलने लगी, फोन देर रात तक बिज़ी रहने लगा। यहीं से विनय के मन में शक और असुरक्षा ने जगह बना ली थी। 23 जनवरी को उसने उसकी हत्या की साजिश रची। मिंकी अपने भाई की शादी का कार्ड कोरियर करने के निकली निकली थी। विनय राजपूत ने उसे ऑफिस में बुला लिया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। उसने क्राइम पेट्रोल से सीखी बातें याद कीं। अगर पहचान न हो तो केस उलझ जाता है। इसी सोच के साथ उसने शव के साथ हैवानियत की हदें पार कीं। करीब दो घंटे तक ऑफिस की दीवारों और फर्श से खून साफ किया। शव को काली पन्नी और प्लास्टिक के बोरे में पैक किया। पैर बाहर निकल रहे थे, तो उन्हें काटकर अंदर मोड़ा। रात करीब एक बजे बोरे को घसीटते हुए लिफ्ट से नीचे लाया और मिंकी की स्कूटी पर रखा। जवाहर पुल पहुंचा, लेकिन ग्रिल होने के कारण बोरा यमुना में नहीं फेंक सका। मजबूरन शव वहीं छोड़ दिया। सर वह कहीं और फेंक आया था। इधर मिंकी के भाई और परिजन मिंकी के रात तक घर नहीं आने को लेकर परेशान थे। वह उसके मोबाइल नंबर पर भी फोन कर रहे थे लेकिन फोन नहीं उठ रहा था। कुछ घंटे बाद मोबाइल भी बंद हो गया। मृतका के भाई ने विनय राजपूत को फोन किया और अपनी बहन के बारे में पूछा कि क्या उसको जानकारी है वह कहां होगी। विनय ने बताया मुझे फीवर आ रहा है। इसलिए मैं दवा खाकर घर पर आराम कर रहा हूं। आज ऑफिस ही नहीं गया हूं। विनय बोरे को यमुना किनारे फेंकने के बाद सीधे मृतका के भाई के पास पहुंचा। उसे लेकर मिंकी को खोजने का नाटक किया। ऑफिस भी लेकर पहुंचा और कहा की यहां तो शटर गिरा हुआ है। इसके बाद उसे लेकर ट्रांस यमुना थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचा। परिजनों और पुलिस को उस पर तनिक भी शक नहीं था कि वही हत्यारा है। इधर शव मिलने के बाद इंस्पेक्टर एत्माउद्दौला देवेंद्र दुबे ने आसपास के थानों में पता किया कि कहीं किसी युवती की गुमशुदगी दर्ज तो नहीं हुई है।  ट्रांस यमुना थाने से उन्हें जानकारी हुई कि वहां पर एक गुमशुदगी दर्ज हुई है। इसके बाद परिजनों से शव की शिनाख्त कराई। उन्होंने नाखूनों पर लगी नेल पॉलिश से युवती की शिनाख्त की। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। मिंकी की स्कूटी से विनय जाता हुआ दिखाई दे गया। स्कूटी पर बोरा भी रखा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। जैसे ही पूछताछ की उसने पूरी घटना बता दी। पुलिस पूछताछ में विनय ने बताया कि उसे लगने लगा था कि मिंकी किसी और से बात करती है, जबकि खर्च वही उठाता है। यही सोच धीरे-धीरे गुस्से और फिर खौफनाक फैसले में बदल गई। 17 जनवरी को उसने हत्या की साज़िश रच ली थी। ऑफिस और बिल्डिंग के सीसीटीवी के तार काट दिए थे, ताकि कोई सबूत न बचे। फिर यमुना पार एक लोहार से नारियल काटने वाला तेज़ धार का चाकू खरीदा और उसे और पैना करवाया, इरादा साफ था।

Previous Post

ताजनगरी में सर्द हवाओं और बारिश से मौसम का मिजाज बदला

Next Post

आगरा में बैंकों की हड़ताल से कामकाज ठप,पांच दिन के कार्य सप्ताह की मांग पर बैंककर्मी अड़े

Related Posts

मनीष बंसल बने आगरा के नए जिलाधिकारी, मुख्य चुनाव आयुक्त के हैं दामाद

मनीष बंसल बने आगरा के नए जिलाधिकारी, मुख्य चुनाव आयुक्त के हैं दामाद

April 20, 2026

आगरा। देर रात कई जिलाधिकारी बदले गए हैं। इनमें आगरा के जिलाधिकारी का भी नाम शामिल है। आगरा के जिलाधिकारी...

अक्षय तृतीया पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा

अक्षय तृतीया पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा

April 19, 2026

आगरा। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा। सोने के दाम...

देश की महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी बोलीं आगरा की मेयर

देश की महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी बोलीं आगरा की मेयर

April 19, 2026

आगरा। महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधन विधेयक पर सियासी घमासान के बीच आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने...

गैस एजेंसी पर एलपीजी सिलिंडर लेने पहुंचीं दो सगी बहनों से मारपीट

गैस एजेंसी पर एलपीजी सिलिंडर लेने पहुंचीं दो सगी बहनों से मारपीट

April 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना के नुनिहाई स्थित सरला गैस एजेंसी पर शनिवार को एलपीजी सिलिंडर लेने पहुंचीं दो सगी बहनों के...

सिकंदरा में परशुराम चौक पर जूते चप्पल पहनकर चढ़ने वाले चार युवक गिरफ्तार

सिकंदरा में परशुराम चौक पर जूते चप्पल पहनकर चढ़ने वाले चार युवक गिरफ्तार

April 18, 2026

आगरा। आम्बेडकर जयंती पर आवास विकास कॉलोनी में परशुराम चौक पर जूता चप्पल पहनकर चढ़कर नीला झंडा फहराने वाले चार...

सिकंदरा में जूते का सोल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग

सिकंदरा में जूते का सोल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग

April 18, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र स्थित ब्रजदीप कॉलोनी में शनिवार सुबह जूते का सोल बनाने वाली एक फैक्ट्री में  आग लग गई। ...

Next Post
आगरा में बैंकों की हड़ताल से कामकाज ठप,पांच दिन के कार्य सप्ताह की मांग पर बैंककर्मी अड़े

आगरा में बैंकों की हड़ताल से कामकाज ठप,पांच दिन के कार्य सप्ताह की मांग पर बैंककर्मी अड़े

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

चंद्रशेखर बोले – भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं

चंद्रशेखर बोले – भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं

May 25, 2025
मणपुरम गोल्ड लोन डकैती में गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित चल रहा आरोपी पकड़ा

मणपुरम गोल्ड लोन डकैती में गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित चल रहा आरोपी पकड़ा

April 9, 2023
आंधी और बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी, कई इलाकों की हुई बिजली गुल

आंधी और बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी, कई इलाकों की हुई बिजली गुल

April 3, 2026
शर्मनाक: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला मनचला जिसकी बजह से नाबालिग ने जान भी दी अछनेरा पुलिस ने छोड़ दिया

शर्मनाक: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला मनचला जिसकी बजह से नाबालिग ने जान भी दी अछनेरा पुलिस ने छोड़ दिया

January 29, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मनीष बंसल बने आगरा के नए जिलाधिकारी, मुख्य चुनाव आयुक्त के हैं दामाद
  • अक्षय तृतीया पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा
  • देश की महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी बोलीं आगरा की मेयर
  • गैस एजेंसी पर एलपीजी सिलिंडर लेने पहुंचीं दो सगी बहनों से मारपीट
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.