आगरा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव के द्वारा मलपुरा स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर का औचक निरीक्षण किया गया। उनके अचानक पहुंचने से वहां खलबली मच गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विनीता सिंह के द्वारा किशोरों से मुलाकात कर उनको पढ़ाई लिखाई, खेलकूद, नृत्य आदि सुधारात्मक परिवर्तन एवं सर्वांगीण विकास के लिए दैनिक गतिविधियों में प्रतिभाग किए जाने को लेकर प्रेरित किया गया। साथ ही किशोरों से यह भी पूछा गया कि मुकदमे में पैरवी किए जाने के लिए अधिवक्ता नहीं हैं तो वह प्रभारी अधीक्षक के माध्यम से प्रार्थना पत्र देकर निःशुल्क विधिक सहायता की मांग कर सकते हैं। उन्होंने प्रभारी को निर्देश दिए की संस्थान में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। सचिव के द्वारा किशोरों से एकल रूप से वार्ता कर संस्थान के कर्मचारियों के व्यवहार के बारे में जाना गया। साथ ही संस्थान के कर्मचारियों को निर्देशित भी किया गया कि किशोरों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार का वार्ताव न करें। साथ ही सभी किशोरों का समय समय पर स्वास्थ की जांच अनिवार्य रूप से कराएं।











