• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आंबेडकर जयंती रैली के बहाने माहौल बिगाड़ने की कोशिश, परशुराम चौक पर चढ़े युवक ने झंडा लगाया, ब्राह्मण हुए आक्रोशित

आंबेडकर जयंती रैली के बहाने माहौल बिगाड़ने की कोशिश, परशुराम चौक पर चढ़े युवक ने झंडा लगाया, ब्राह्मण हुए आक्रोशित

April 14, 2026
in administration, Agra, Cultural

आगरा। आगरा में आंबेडकर जयंती के मौके पर निकाली जा रही रैलियों के बीच आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-6 स्थित परशुराम चौक पर उस समय माहौल गर्मा गया, जब रैली में शामिल कुछ अराजक तत्वों ने विवादित हरकत कर दी। दोपहर करीब 12:30 बजे आवास विकास से बाबा साहब के अनुयायियों की रैली निकल रही थी। इसी दौरान कुछ युवक परशुराम चौक पर चढ़ गए और वहां नीला झंडा लगा दिया। बताया जा रहा है कि वे जूते-चप्पल पहनकर ही चौक पर चढ़े, जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई। ब्राह्मण भी एकत्रित होकर वहां पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया।

ब्राह्मण समाज के लोगों का आरोप है कि अराजक तत्वों ने न सिर्फ चौक पर चढ़कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया, बल्कि वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया। उनका कहना है कि यह सुनियोजित तरीके से माहौल बिगाड़ने की कोशिश थी। ब्राह्मण नेता मदन मोहन शर्मा ने कहा कि सभी लोग बाबा साहब का सम्मान करते हैं, लेकिन इस तरह की हरकतें किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आरोपियों के खिलाफ सख्त एफआईआर दर्ज की जाए। बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग परशुराम चौक पर इकट्ठा हुए और जय श्रीराम के नारे लगाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इधर डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास के अनुसार रैली के दौरान कुछ युवकों ने चौराहे पर झंडा लगाया था, लेकिन किसी भी तरह की तोड़फोड़ या हिंसा नहीं हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है और कुछ लोगों द्वारा अफवाहें फैलाई गई थीं। पुलिस ने एहतियात के तौर पर मौके पर फोर्स तैनात कर दी है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Previous Post

एसबीआई के बाहर डेढ़ लाख की चोरी का खुलासा

Next Post

अगर बाबा साहब का संविधान न होता तो आदिवासी बेटी राष्ट्रपति नहीं होती: केशव प्रसाद मौर्य

Related Posts

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

October 26, 2026

आगरा। आगरा में आज तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। मतगणना कल मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मंडी परिषद...

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,  छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

October 26, 2026

आगरा। आगरा में एमएलसी चुनाव के दौरान तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग की तरफ...

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

October 25, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार से शुरू हो गई है। रविवार को...

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

October 25, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक चुनाव के तीन बूथों पर कल मतदान होगा। सुबह 8:00 से 4:00 बजे तक यह मतदान...

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में  राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

October 24, 2026

आगरा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान भारतीय संसदीय दल के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में राज्यसभा...

Next Post
अगर बाबा साहब का संविधान न होता तो आदिवासी बेटी राष्ट्रपति नहीं होती: केशव प्रसाद मौर्य

अगर बाबा साहब का संविधान न होता तो आदिवासी बेटी राष्ट्रपति नहीं होती: केशव प्रसाद मौर्य

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा जिले में कुल 40.38 और नगर निगम का 37.07 प्रतिशत रहा मतदान

आगरा जिले में कुल 40.38 और नगर निगम का 37.07 प्रतिशत रहा मतदान

May 4, 2023
स्वामी प्रसाद मौर्य के ऊपर युवक ने फेंका जूता, काफिले पर फेंकी गई स्याही

स्वामी प्रसाद मौर्य के ऊपर युवक ने फेंका जूता, काफिले पर फेंकी गई स्याही

May 3, 2024
दिल्ली-नोएडा से गुजरात तक फैल रहा कोरोना, बीमारी से फिर डरने लगे हैं लोग

दिल्ली-नोएडा से गुजरात तक फैल रहा कोरोना, बीमारी से फिर डरने लगे हैं लोग

April 13, 2022
शाहगंज में बंद मकान में मिला बुजुर्ग का शव, एक सप्ताह से नहीं दिखे थे

शाहगंज में बंद मकान में मिला बुजुर्ग का शव, एक सप्ताह से नहीं दिखे थे

March 17, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना
  • आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश
  • पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न
  • कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.