• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले से गिरकर किशोर की मौत

आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले से गिरकर किशोर की मौत

May 24, 2026
in accident, administration, Agra

आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले पर सवार होकर रोमांच का आनंद ले रहे 15 वर्षीय किशोर की अचानक गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई,। परिजन शव के पास दहाड़ मारकर रोते-बिलखते नजर आए।

जानकारी के अनुसार आगरा चौपाटी में संचालित जिप लाइन झूले पर 15 वर्षीय किशोर सवारी कर रहा था, तभी अचानक वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। हादसा इतना दर्दनाक था कि किशोर की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम कुणाल अग्रवाल है जो फिरोजाबाद के उत्तर थाना क्षेत्र के गांधी नगर निवासी पंकज अग्रवाल का पुत्र था। समझा जा रहा है कि कुणाल अपने परिवार के साथ चौपाटी पर घूमने आया था, जहां एडवेंचर राइड के दौरान जिप लाइन झूले का कुंडा टूटने से वह नीचे आ गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चौपाटी परिसर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। जिसने भी यह दृश्य देखा, उसकी रूह कांप उठी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां किशोर का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव के पास दहाड़ मारकर रोते रहे और माहौल बेहद गमगीन हो गया। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि आखिर किशोर कैसे झूले से नीचे गिरा। क्या उसकी पकड़ कमजोर पड़ी या फिर झूले में किसी कमी की वजह से यह हादसा हुआ। सूचना पर पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार भी मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद जिप लाइन  संचालन करने वाली कंपनी की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि रोमांचक झूलों में पर्याप्त सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था, जिससे यह हादसा हुआ।

Previous Post

आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा

Next Post

चौपाटी हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, टिकट 400 रुपये लेकिन सुरक्षा के मानकों से खिलवाड़

Related Posts

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

October 27, 2026

आगरा। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले नौ जिलों के 10 थाना प्रभारी को डीजीपी ने सस्पेंड किया है।...

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

October 27, 2026

आगरा। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली स्थित मई चौराहे के पास अलीगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पर हमला करने...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के  कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

October 27, 2026

आगरा। पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के लोकप्रिय कलाकार दिलजीत दोसांझ ने मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया। वह ताजमहल...

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

October 26, 2026

आगरा। आगरा में आज तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। मतगणना कल मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मंडी परिषद...

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,  छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

October 26, 2026

आगरा। आगरा में एमएलसी चुनाव के दौरान तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग की तरफ...

Next Post
चौपाटी हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, टिकट 400 रुपये लेकिन सुरक्षा के मानकों से खिलवाड़

चौपाटी हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, टिकट 400 रुपये लेकिन सुरक्षा के मानकों से खिलवाड़

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

राजनाथ सिंह अचानक उतरे आगरा में, 30 मिनट रुकने के बाद फिर से दिल्ली के लिए रवाना

राजनाथ सिंह अचानक उतरे आगरा में, 30 मिनट रुकने के बाद फिर से दिल्ली के लिए रवाना

May 20, 2022
हापुड़ में हुई घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने डीजीपी का पुतला फूंका

हापुड़ में हुई घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने डीजीपी का पुतला फूंका

September 5, 2023
पांच दिन का दीपोत्सव कल धनतेरस से प्रारंभ, शहर भर में सड़कों पर जाम

पांच दिन का दीपोत्सव कल धनतेरस से प्रारंभ, शहर भर में सड़कों पर जाम

October 21, 2022
टोरेंट पावर बोली- दलाल, बिचौलिए से रहें सावधान, सीधे ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंचकर करें संपर्क

टोरेंट पावर बोली- दलाल, बिचौलिए से रहें सावधान, सीधे ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंचकर करें संपर्क

August 14, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
  • खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज
  • शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त
  • पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.