• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
विश्वविद्यालय में अधिकारी के एक मैसेज ने शिक्षकों के बीच में बढ़ा दी गुटबंदी!

विश्वविद्यालय में अधिकारी के एक मैसेज ने शिक्षकों के बीच में बढ़ा दी गुटबंदी!

तीन शिक्षकों पर लगाया है आरोप कि उन्होंने एनएसयूआई के पदाधिकारियों से कराया हंगामा

February 25, 2022
in Education

– गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में एक अधिकारी के द्वारा शिक्षकों के ग्रुप पर एक मैसेज डालकर सर्दी में भी गर्मी पैदा कर दी है। विशेष सूत्रों की मानें तो उनके इस मैसेज ने शिक्षकों के बीच में हालात काफी विस्फोटक बना दिए हैं। कैंपस में माहौल पढ़ाई लिखाई की जगह राजनीतिक हो गया है। 

विश्वविद्यालय के इतिहास में पिछले 20-25 दिनों में पहली बार शिक्षकों के बीच में बड़े स्तर पर गुटबंदी देखने को मिल रही है।  एक गुट इसलिए खुश है क्योंकि उस पर प्रदेश के सबसे बलशाली अधिकारी का हाथ है। दूसरा गुट इसलिए दुखी है क्योंकि उस पर कथित फर्जी आरोप लगाकर दबाव में लेने की कोशिश की जा रही है। इसी बीच देर रात अधिकारी ने शिक्षकों के ग्रुप में एक मैसेज डालकर दोनों गुटों की रंजिश को और बढ़ा दिया है। 

दरअसल अधिकारी ने शिक्षकों के ग्रुप पर मैसेज डाला कि  एनएसयूआई के पदाधिकारियों द्वारा जो धरना दिया जा रहा है,  उसमें विश्वविद्यालय के तीन शिक्षकों का हाथ है। अधिकारी ने यह भी सफाई दी कि उन्हें यह मैसेज किसी ने भेजा है। इधर मैसेज में अधिकारी के द्वारा जो तीन नाम लिखे गए थे उन नामों को देखकर सभी शिक्षकों के बीच में खलबली मच गई। तीनों शिक्षकों के साथ उनसे जुड़े कई  शिक्षकों को अपने विश्वविद्यालय के ही दो शिक्षकों में से किसी एक पर मैसेज करने का शक है। अब यह बात तो अधिकारी को ही पता है कि उन्हें मैसेज करने वाला दोनों शिक्षक में से कोई एक है या यह उन्हीं की चाल थी?

हैरानी की बात तो यह भी है कि जिस अधिकारी को इस गुटबंदी को खत्म कराना चाहिए, वही इसको बढ़ावा देते हुए दिखाई दे रहे हैं। जानकारों का तो यह भी कहना है कि यह अधिकारी जो भी करते हैं उसके पीछे कोई बड़ा उद्देश्य होता है। इसलिए इस मैसेज के डालने के पीछे भी कोई बड़ा उद्देश्य छिपा हुआ होगा। क्यों कि इस अधिकारी को शिक्षा जगत का किंग कहकर योहि नहीं पुकारा जाता है। बडे-बड़े शिक्षाविद उनका आशीर्वाद लेने को तरसते हैं।

इधर तीनों शिक्षकों और उनसे जुड़े शिक्षकों को ग्रुप पर अधिकारी द्वारा मैसेज डालने के बाद लग रहा है कि यहां के कुछ शिक्षक इतना गिर गए हैं कि उन पर फर्जी आरोप लगाने पर उतर आए हैं। कल रात के बाद शिक्षकों में दुश्मनी और भी बढ़ गई है। एक मैसेज ने सब कुछ उलट पलट कर रख दिया है। इधर सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि अगर अधिकारी के पास किसी ने मैसेज किया है तो उन्होंने इस मैसेज को ग्रुप पर सार्वजनिक क्यों कर दिया? अगर तीनों शिक्षक वास्तव में दोषी हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई? अगर दोषी नहीं है तो मैसेज भेजने वाले का नाम सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा है? आखिर मैसेज का ग्रुप पर डालने का क्या औचित्य था? अधिकारी ने पता नहीं किस सोच के साथ मैसेज डाला था लेकिन उसका परिणाम यहां शिक्षकों की गुटबाजी बढ़ाने के रूप में देखने को मिल रहा है। 

Previous Post

यूक्रेन पर रूस का हमला

Next Post

यूक्रेन में फंसे आगरा और कासगंज के तीन छात्र

Related Posts

पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई

पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई

November 1, 2026

आगरा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के आखिरी दिन रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था अभ्यर्थियों की भीड़ के आगे लड़खड़ा...

PET परीक्षा के चलते कल 12 वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद

PET परीक्षा के चलते कल 12 वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद

October 29, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दूसरे चरण के कारण जिले के कक्षा...

एक परीक्षा प्रभावित होने से अभ्यर्थी का एक साल बर्बाद होता है बोलीं कुलाधिपति

एक परीक्षा प्रभावित होने से अभ्यर्थी का एक साल बर्बाद होता है बोलीं कुलाधिपति

October 28, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के दो दिवसीय नेशनल कॉन्क्लेव-2026 के समापन अवसर पर...

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

October 21, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन चुनाव में शुक्रवार को मतदान है। आज शाम को...

शिक्षामित्रों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

शिक्षामित्रों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

September 28, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले नगर क्षेत्र सहित सभी विकासखंडों से भारी संख्या में एकत्रित होकर...

Next Post
यूक्रेन में फंसे आगरा और कासगंज के तीन छात्र

यूक्रेन में फंसे आगरा और कासगंज के तीन छात्र

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

भीलवाड़ा में तनाव के बाद इंटरनेट सेवायें बंद, दो युवकों पर हमला कर बाइक जलाई

भीलवाड़ा में तनाव के बाद इंटरनेट सेवायें बंद, दो युवकों पर हमला कर बाइक जलाई

May 5, 2022
प्रकाश मुथुस्वामी और संतोष कुमार ने जीती द ताज कार रैली

प्रकाश मुथुस्वामी और संतोष कुमार ने जीती द ताज कार रैली

May 1, 2022
श्रीरामलीला महोत्सव 17 सितंबर से शुरू होगा

श्रीरामलीला महोत्सव 17 सितंबर से शुरू होगा

September 8, 2024
इंस्पेक्टर को थाने में पुलिस के ही सामने पीटने पर 6 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, दो निलंबित

इंस्पेक्टर को थाने में पुलिस के ही सामने पीटने पर 6 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, दो निलंबित

August 3, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल
  • सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.