• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

इंटर कॉलेज की इमारत सीधे नाले के ऊपर बनी हुई थी, डीएम हुए हैरान

June 3, 2026
in accident, administration, Agra

आगरा। बालूगंज क्षेत्र में बारिश के बाद चार मकानों के ढहने की घटना के बाद जिलाधिकारी मनीष बंसल  मौके पर निरीक्षण पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान जो तस्वीर सामने आई, उसने अधिकारियों को भी हैरान कर दिया। जांच में पता चला कि क्षेत्र स्थित बेनी सिंह इंटर कॉलेज की इमारत सीधे नाले के ऊपर बनी हुई है और भवन के बीचोंबीच से नाला गुजर रहा है। डीएम ने जब स्कूल भवन और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया तो पाया कि भवन काफी पुराना और जर्जर हो चुका है, जबकि आसपास कई मकानों में भी दरारें पड़ चुकी हैं।

सोमवार तड़के हुई बारिश के बाद बालूगंज निवासी अजय के परिवार के चार मकान अचानक भरभराकर गिर गए थे। राहत की बात यह रही कि हादसे से कुछ समय पहले ही परिवार के लोग घरों से बाहर निकल गए थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ये मकान नाले के किनारे बने हुए थे। वहीं, पास स्थित बेनी सिंह इंटर कॉलेज की एक कक्षा का फर्श कुछ समय पहले नाले में धंस गया था। इसके चलते नाले का प्रवाह प्रभावित हुआ और पानी मकानों की नींव तक पहुंचने लगा। लगातार रिसाव और बारिश के कारण मकानों की दीवारें कमजोर हो गईं, जिसके चलते वे ढह गए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रबंधन ने प्रशासन को बताया कि स्कूल भवन अत्यंत पुराना और जर्जर हो चुका है। इसकी संरचनात्मक स्थिति विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए उपयुक्त नहीं है। वर्तमान में विद्यालय में करीब 20 छात्र अध्ययनरत हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए कि विद्यालय में पढ़ रहे सभी छात्रों को जल्द से जल्द किसी सुरक्षित और निकटवर्ती विद्यालय में स्थानांतरित किया जाए। साथ ही भवन की तकनीकी जांच कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। प्रशासन अब क्षेत्र में मौजूद अन्य जर्जर मकानों और नाले के आसपास बनी संरचनाओं की भी जांच कराने की तैयारी कर रहा है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

Previous Post

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

Next Post

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

Related Posts

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

June 3, 2026

आगरा। बुधवार को कागारौल क्षेत्र के गांव रिठौरी में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर से एक ईको कार में गैस रिफिलिंग...

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

June 2, 2026

आगरा। मंगलवार को भारी संख्या में किसान आगरा विकास प्राधिकरण कार्यालय पर धरने के लिए पहुंचे। इनर रिंग रोड लैंड...

AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी

AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी

June 2, 2026

आगरा। आगरा पुलिस ने 25 सालों से फरार एक आरोपी को एआई तकनीक की मदद से गिरफ्तार किया है। उस...

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

June 1, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में एक बाबू पर बीएड के चार्ट में पेज बदलने का आरोप है। मामले में...

महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ा, हुई हाथापाई

महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ा, हुई हाथापाई

June 1, 2026

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ होटल के बाहर देख लिया।...

एक्सप्रेस वे पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु

एक्सप्रेस वे पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु

June 1, 2026

आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु हो गई। पांच लोग...

Next Post
कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पत्नी की हत्या कर शव जलाने वाले पति को आजीवन कारावास

पत्नी की हत्या कर शव जलाने वाले पति को आजीवन कारावास

September 14, 2022
सेरव में प्रधान पद के लिए 77 और अरनोटा में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 57 प्रतिशत मतदान

सेरव में प्रधान पद के लिए 77 और अरनोटा में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 57 प्रतिशत मतदान

September 6, 2023
टोल पर हंगामा करने पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कई पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा

टोल पर हंगामा करने पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कई पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा

August 6, 2022
सपा के शासन में खुलती थीं बम बनाने की फैक्ट्रियां: केशव प्रसाद मौर्य

सपा के शासन में खुलती थीं बम बनाने की फैक्ट्रियां: केशव प्रसाद मौर्य

May 5, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग
  • बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम
  • जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान
  • AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.