• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
निर्माणाधीन सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल का सांसद ने किया निरीक्षण, 404 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा

निर्माणाधीन सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल का सांसद ने किया निरीक्षण, 404 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा

June 10, 2026
in administration, Agra, Tourism, Travel

आगरा। फतेहपुर सीकरी से भाजपा सांसद राजकुमार चाहर और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनियां ने बुधवार को धनौली स्थित निर्माणाधीन सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों से निर्माण कार्य की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

करीब 404 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा सिविल टर्मिनल आगरा के बुनियादी ढांचे और हवाई संपर्क के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों को बताया कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और नवंबर 2026 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निरीक्षण के दौरान सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि आगरा को यह सिविल टर्मिनल एक महत्वपूर्ण विरासत के रूप में मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि ताजमहल और अन्य विश्वप्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के कारण आगरा की पहचान पूरी दुनिया में है, लेकिन आधुनिक हवाई सुविधाओं के अभाव में पर्यटन क्षेत्र को अपेक्षित गति नहीं मिल पा रही थी। सिविल टर्मिनल शुरू होने के बाद आगरा देश के विभिन्न शहरों से बेहतर हवाई संपर्क स्थापित करेगा और पर्यटन उद्योग को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि धनौली क्षेत्र अब केवल एक स्थानीय पहचान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देशभर की उड़ानों के संचालन का प्रमुख केंद्र बनेगा। इससे न केवल पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी बल्कि व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि टर्मिनल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की समस्या को समाप्त करने के लिए व्यापक ड्रेनेज व्यवस्था विकसित की जा रही है। जिला प्रशासन की निगरानी और उच्च अधिकारियों के निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्य तेजी से किए जा रहे हैं, जिससे भविष्य में बारिश के दौरान जलभराव जैसी समस्या उत्पन्न न हो। सिविल टर्मिनल परियोजना से आगरा की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और शहर को राष्ट्रीय हवाई नेटवर्क में अधिक प्रभावी स्थान मिलेगा। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा कर टर्मिनल को संचालन के लिए तैयार कर दिया जाएगा।

Previous Post

कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों को बेच दिया, मुकदमा

Related Posts

कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों को बेच दिया, मुकदमा

कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों को बेच दिया, मुकदमा

June 10, 2026

आगरा। कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों के नाम बेचा गया। मामले में पीड़ित की...

होटल में महिला के साथ रंगरलिया मनाते साले को जीजा ने पकड़ा, जमकर हुई मारपीट

होटल में महिला के साथ रंगरलिया मनाते साले को जीजा ने पकड़ा, जमकर हुई मारपीट

June 9, 2026

आगरा। इरदतनागर थाना क्षेत्र के कुर्रा मोड़ पर एक होटल में महिला के साथ रंगरलिया मना रहे साले को उसके...

उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, दो की हुई मौत

उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, दो की हुई मौत

June 9, 2026

आगरा। मंगलवार सुबह फतेहाबाद क्षेत्र में उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर बांध वाले घाट पर डूब गए। मौके...

फतेहाबाद में दो शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

फतेहाबाद में दो शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

June 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक...

फायरमैन वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंचा, वीडियो वायरल

फायरमैन वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंचा, वीडियो वायरल

June 8, 2026

आगरा। छात्रा से छेड़छाड़ के मुकदमे में आरोपित व निलंबित फायरमैन  वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंच गया,...

आगरा में 28 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा

आगरा में 28 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा

June 8, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा सोमवार से...

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कल मुख्यमंत्री आ रहे मेट्रो के टनल निर्माण कार्य का शुभारंभ करने

कल मुख्यमंत्री आ रहे मेट्रो के टनल निर्माण कार्य का शुभारंभ करने

February 4, 2023
थैला प्रकरण: गाड़ी भी गई और थैला भी गया

थैला प्रकरण: गाड़ी भी गई और थैला भी गया

November 25, 2023
रोबोट की मदद से हो रहे सफल जॉइंट रिप्लेसमेंट

रोबोट की मदद से हो रहे सफल जॉइंट रिप्लेसमेंट

April 23, 2024
कूटू के आटे की पकौड़ी खाने पर हुए कई लोग बीमार

कूटू के आटे की पकौड़ी खाने पर हुए कई लोग बीमार

March 2, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • निर्माणाधीन सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल का सांसद ने किया निरीक्षण, 404 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा
  • कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों को बेच दिया, मुकदमा
  • होटल में महिला के साथ रंगरलिया मनाते साले को जीजा ने पकड़ा, जमकर हुई मारपीट
  • उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, दो की हुई मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.