आगरा। ग्वालियर हाई वे पर एक कार का टायर फट जाने से कार असंतुलित होकर डिवाइडर फांदकर सामने से आ रही कार में टक्कर मारती हुई सड़क पर पलट गयी। घटना के दौरान करीब आधे दर्जन से अधिक कार सवार घायल हो गए। दुर्घटना स्थल पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। कारों में फंसे कार सवारों को निकालने का प्रयास किया। तभी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को एसएन हॉस्पिटल भेजा है। तीन लोगों की मौत की खबर भी आ रही है। 11 घायल हैं।
मप्र की दतिया निवासी उर्मिला तिवारी पत्नी हरीमोहन, विवेक तिवारी, लाठी तिवारी बुधवार की सुबह अपनी कार द्वारा आगरा की ओर से दतिया की ओर जा रहे थे। सामने से आ रही कार का अचानक टायर फट जाने से वह असंतुलित हो गई। इसके बाद कार डिवाइडर फांदकर दूसरी कार से टकरा कर सड़क पर पलट गयी, जिससे दोनों कार में सवार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। कारों में फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गए व कारों से घायलों को निकालने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को एसएन हॉस्पिटल व सीएचसी सैंया पर भेजा गया। तीन लोगों की मौत होने की बात सामने आ रही है।










