• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पति की हत्या कर बाथरूम में शव दफनाया, 45 दिन बाद खुला राज

पति की हत्या कर बाथरूम में शव दफनाया, 45 दिन बाद खुला राज

अभी तक की पूछताछ में सामने आया पति शराब पीकर मारपीट करता था इसलिए हत्या की

July 3, 2026
in Agra, Crime

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर उसका शव बाथरूम में दफना दिया। उसके गायब होने का ड्रामा किया। गुमशुदगी लिखाने के बाद उसने पुलिस के साथ सीसीटीवी फुटेज भी देखे और मोहल्ले में पति की याद में रोती भी थी। शुक्रवार को महिला ने अपने जेठ को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने बाथरूम का फर्श खोदवाकर देखा तो उसमें कंकाल निकला। महिला को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। अभी तक की पूछताछ में सामने आया है पति शराबी था और उसके साथ मारपीट करता था।

 भरतपुर के रंजीत नगर के रहने वाले 44 वर्षीय सुरेंद्र कुमार शर्मा सिकंदरा में दहतोरा के रेणुका धाम कालोनी में रहते थे। घर में उनकी पत्नी रूबी, मां कमला और दो बेटी रहती थीं। भाई अनिल शर्मा ने बताया कि सुरेंद्र कुछ करता नहीं था। वह शराब पीता था। इसको लेकर रूबी से झगड़ा होता था। 18 मई को रूबी ने उन्हें काल करके कहा कि उनके घर पुलिस दबिश दे रही है। इसलिए मां और बच्चियों को आप घर से ले जाओ। उसके कहने पर अनिल पहुंचे और सुरेंद्र की दोनों बेटियों और मां को अपने घर वायु विहार ले आए। दूसरे दिन रूबी भी वहां पहुंच गई। उसने बताया कि सुरेंद्र कहीं चले गए हैं। चार से पांच दिन में लौटने की बोलकर गए हैं। चार पांच दिन बाद भी वह नहीं आए तो 26 मई को अनिल ने रूबी को साथ ले जाकर प्राची टावर चौकी पर गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद रूबी को साथ लेकर सीसीटीवी फुटेज चेक कराए, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उधर, मां कमला और सुरेंद्र की दोनों बच्चियों के साथ रूबी भी अनिल शर्मा के घर पर रह रही थी। अनिल ने कई बार उनसे पूछने की कोशिश की, लेकिन रूबी ने कुछ नहीं बताया। सात से आठ दिन पहले अनिल ने सुरेंद्र के परिवार और मां को उसके घर भेज दिया। शक होने पर 27 जून को अनिल अपनी मां को सुरेंद्र के घर से ले गए। मां को भरतपुर ले जाकर उन्होंने बैंक का स्टेटमेंट चेक किया। क्योंकि मां के खाते में पेंशन आती थी। वह रूबी ही खर्च करती थी। उनके हिस्से में कम रुपये देती थी। शुक्रवार को रूबी ने काल करके अनिल को घर बुलाया। वे सुबह ही घर पहुंच गए और उससे पूछा कि सुरेंद्र कहां है। उसने बताया कि बाथरूम में नीचे गाढ़ दिया है। अनिल के जानकारी देने पर पहुंची पुलिस ने बाथरूम में खोदाई करके शव निकलवाया। इसके बाद रूबी को हिरासत में ले लिया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है महिला द्वारा हत्या कर शव को बाथरूम में गाढ़ने का मामला सामने आया है। अभी महिला से पूछताछ कर अन्य तथ्य जानने की कोशिश की जा रही है।

Previous Post

राम मंदिर का निर्माण समाज और कारसेवकों के लंबे संघर्ष का परिणाम है: अरुण सिंह

Next Post

गांव में बंद पड़ी गौशाला में युवक का शव मिलने से सनसनी

Related Posts

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

October 9, 2026

आगरा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर...

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

October 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज में आयोजित संसद सदस्यों के साथ महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

October 8, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के...

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

ग्रेटर आगरा की टाउनशिपों का निरीक्षण करने पहुंचे एडीए उपाध्यक्ष, कार्य धीमे होता देख हुए नाराज

ग्रेटर आगरा की टाउनशिपों का निरीक्षण करने पहुंचे एडीए उपाध्यक्ष, कार्य धीमे होता देख हुए नाराज

October 7, 2026

आगरा। ग्रेटर आगरा योजना में विकास कार्यों की रफ्तार को धीमा लेकर एडीए के उपाध्यक्ष विजय कुमार नाराज हुए। निरीक्षण...

न्यायालय के आदेश पर ठेकेदार रवि लवानिया के खिलाफ छत्ता थाने में मुकदमा दर्ज

न्यायालय के आदेश पर ठेकेदार रवि लवानिया के खिलाफ छत्ता थाने में मुकदमा दर्ज

October 7, 2026

आगरा। जलकल विभाग से जुड़े मामले में न्यायालय के आदेश पर छत्ता थाने में ठेकेदार रवि लवानिया समेत पांच लोगों...

Next Post
गांव में बंद पड़ी गौशाला में युवक का शव मिलने से सनसनी

गांव में बंद पड़ी गौशाला में युवक का शव मिलने से सनसनी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अपने खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर को खत्म कराने के लिए हाईकोर्ट पहुंचे आगरा कॉलेज के प्राचार्य, नहीं मिली राहत

अपने खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर को खत्म कराने के लिए हाईकोर्ट पहुंचे आगरा कॉलेज के प्राचार्य, नहीं मिली राहत

October 3, 2024
ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट के तीन सुझाव, संवेदनशील है मामला, जिला जज ही करें सुनवाई

ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट के तीन सुझाव, संवेदनशील है मामला, जिला जज ही करें सुनवाई

May 20, 2022
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर फिर अपने बयान को लेकर फंस गए

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर फिर अपने बयान को लेकर फंस गए

June 28, 2025
नौबत बाजी घर के द्वार, ठाड़ी घोड़ी है तैयार, रघुराई चले ब्याहने जानकी

नौबत बाजी घर के द्वार, ठाड़ी घोड़ी है तैयार, रघुराई चले ब्याहने जानकी

September 21, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त
  • उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट
  • नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.