• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
राम मंदिर का निर्माण समाज और कारसेवकों के लंबे संघर्ष का परिणाम है: अरुण सिंह

राम मंदिर का निर्माण समाज और कारसेवकों के लंबे संघर्ष का परिणाम है: अरुण सिंह

July 2, 2026
in Agra, Politics

आगरा। राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. अरुण सिंह ने आगरा में विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के जो लोग आज राम मंदिर को लेकर सवाल उठा रहे हैं, यही वे लोग हैं जिन्होंने कारसेवकों पर गोलियां चलवाई थीं और भगवान राम को काल्पनिक बताया था। ऐसे लोग अब राजनीतिक लाभ के लिए इस मुद्दे को हवा देने का प्रयास कर रहे हैं।

डॉ. अरुण सिंह गुरुवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती स्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी जिला आगरा द्वारा जयपुर हाउस स्थित महाजन भवन में आयोजित भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने की। सम्मेलन के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में डॉ. अरुण सिंह ने राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मामले पर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एसआईटी जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भगवान राम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं। राम मंदिर का निर्माण समाज और कारसेवकों के लंबे संघर्ष का परिणाम है। ऐसे विषयों पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, संगठन और अखंड भारत के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। आज प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह उनके विचारों और आदर्शों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस परिवर्तन का सशक्त वाहक है। डॉ. अरुण सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जम्मू-कश्मीर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हुई थी, लेकिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार और प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उनकी मृत्यु की जांच तक नहीं कराई। उन्होंने कहा कि आज भाजपा उन्हीं के राष्ट्रवादी सिद्धांतों को आगे बढ़ा रही है और उनके सपनों को साकार करने का कार्य कर रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने कहा कि जयंती स्मरण पखवाड़ा के दौरान जिले के प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित कर डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदोरिया ने संगठन की आगामी कार्ययोजना, बूथ सशक्तिकरण, सदस्य संपर्क अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Previous Post

38 मुकदमों का आरोपी कुख्यात अलीशेर 6 महीने के लिए आगरा से जिला बदर

Next Post

पति की हत्या कर बाथरूम में शव दफनाया, 45 दिन बाद खुला राज

Related Posts

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

October 9, 2026

आगरा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर...

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

October 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज में आयोजित संसद सदस्यों के साथ महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

October 8, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के...

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

ग्रेटर आगरा की टाउनशिपों का निरीक्षण करने पहुंचे एडीए उपाध्यक्ष, कार्य धीमे होता देख हुए नाराज

ग्रेटर आगरा की टाउनशिपों का निरीक्षण करने पहुंचे एडीए उपाध्यक्ष, कार्य धीमे होता देख हुए नाराज

October 7, 2026

आगरा। ग्रेटर आगरा योजना में विकास कार्यों की रफ्तार को धीमा लेकर एडीए के उपाध्यक्ष विजय कुमार नाराज हुए। निरीक्षण...

न्यायालय के आदेश पर ठेकेदार रवि लवानिया के खिलाफ छत्ता थाने में मुकदमा दर्ज

न्यायालय के आदेश पर ठेकेदार रवि लवानिया के खिलाफ छत्ता थाने में मुकदमा दर्ज

October 7, 2026

आगरा। जलकल विभाग से जुड़े मामले में न्यायालय के आदेश पर छत्ता थाने में ठेकेदार रवि लवानिया समेत पांच लोगों...

Next Post
पति की हत्या कर बाथरूम में शव दफनाया, 45 दिन बाद खुला राज

पति की हत्या कर बाथरूम में शव दफनाया, 45 दिन बाद खुला राज

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

वर्दी में सोशल मीडिया पर रील बनाने और पोस्ट डालने पर आठ पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

वर्दी में सोशल मीडिया पर रील बनाने और पोस्ट डालने पर आठ पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

May 23, 2026
शराब पीकर हंगामा कर रहे थे उपद्रवी, पुलिस रोकने पहुंची तो बोला हमला

शराब पीकर हंगामा कर रहे थे उपद्रवी, पुलिस रोकने पहुंची तो बोला हमला

March 13, 2023
सत्संगियों ने दी प्रशासन को चुनौती, फिर से लगाया गेट

सत्संगियों ने दी प्रशासन को चुनौती, फिर से लगाया गेट

September 23, 2023
जगदीशपुरा थाने के मालखाने से कॉन्स्टेबल की पत्नी का हार चोरी

जगदीशपुरा थाने के मालखाने से कॉन्स्टेबल की पत्नी का हार चोरी

April 6, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त
  • उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट
  • नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.