• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
ऑटो में बैठाकर करते थे लूट, चाकू के दम पर छीनते थे नकदी-मोबाइल

ऑटो में बैठाकर करते थे लूट, चाकू के दम पर छीनते थे नकदी-मोबाइल

July 4, 2026
in Agra, Crime

आगरा। थाना हरीपर्वत पुलिस ने ऑटो में सवारी बैठाकर लूटपाट करने वाले एक शातिर गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार दोपहर तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। आरोपियों के कब्जे से 7,080 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन, वारदात में प्रयुक्त ऑटो और एक चाकू बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई को एक पीड़ित ने थाना हरीपर्वत में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 25 जून 2026 को वह अपनी पत्नी के साथ अस्पताल से लौट रहा था। रास्ते में दोनों एक ऑटो में सवार हुए, जिसमें पहले से दो-तीन लोग बैठे हुए थे। कुछ दूरी तय करने के बाद आरोपियों ने उनसे 17 हजार रुपये लूट लिए और सुल्तानगंज पुलिया के पास उतारकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए विशेष टीम का गठन किया। जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार रात कार्रवाई करते हुए गोल्ड मोहल्ला फैक्ट्री नाला, महादेव फ्रेंड्स के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फरमान उर्फ अड्डा, शानू पुत्र शहीद खां और करन दिवाकर के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने फरार साथी अल्ताफ निवासी रामगढ़, फिरोजाबाद के साथ मिलकर शहर के विभिन्न इलाकों में सीधे-सादे लोगों को ऑटो में बैठाते थे। सुनसान स्थान पर पहुंचते ही यात्रियों से नकदी और मोबाइल फोन छीन लेते थे। विरोध करने पर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते थे। आरोपियों ने यह भी बताया कि लूटे गए मोबाइल फोन राह चलते लोगों को सस्ते दामों में बेच देते थे, जबकि नकदी आपस में बांट लेते थे।

Previous Post

आगरा के अंजना मॉल में खुला आइकॉनिक ब्रांड मेगा स्टोर, विश्वस्तरीय ब्रांड्स होंगे एक ही छत के नीचे

Next Post

आगरा में कल से एमजी रोड पर ट्रैफिक का नया ब्लूप्रिंट लागू

Related Posts

आगरा में छात्र से दरोगा बोला 30 हजार दे दो, नहीं तो मुकदमा लिख जाएगा ऑडियो वायरल

आगरा में छात्र से दरोगा बोला 30 हजार दे दो, नहीं तो मुकदमा लिख जाएगा ऑडियो वायरल

August 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद थाने के एक दरोगा के द्वारा छात्र से मुकदमा दर्ज नहीं करने के नाम पर 30 हजार रुपये...

औद्योगिक विकास में योगदान के लिए चैम्बर अध्यक्ष मनोज बंसल समेत कई उद्यमी सम्मानित

औद्योगिक विकास में योगदान के लिए चैम्बर अध्यक्ष मनोज बंसल समेत कई उद्यमी सम्मानित

August 24, 2026

आगरा। होटल ताज, आगरा में आयोजित BRAND ICONS 2026 समारोह में औद्योगिक विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए...

मैंने जिसके साथ जीने मरने की कसम खाई उसके लिए एक किडनी कुछ भी नहीं है बोली पत्नी

मैंने जिसके साथ जीने मरने की कसम खाई उसके लिए एक किडनी कुछ भी नहीं है बोली पत्नी

August 24, 2026

आगरा। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में मीना ने अपने पति की जिंदगी बचाने के लिए अपनी एक किडनी दान की।...

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

August 23, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति, कुलसचिव, प्रोफेसरों सहित कई के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एक अधिवक्ता...

आगरा में सांसद चंद्रशेखर बोले देश में हिटलरशाही जैसे हालात

आगरा में सांसद चंद्रशेखर बोले देश में हिटलरशाही जैसे हालात

August 23, 2026

आगरा। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर रविवार को आगरा आए। उन्होंने यहां भाजपा सरकार पर जमकर...

ग्रेटर आगरा की दोनों टाउनशिप के आवेदकों के पास पंजीकरण फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए एक दिन का समय और है

ग्रेटर आगरा की दोनों टाउनशिप के आवेदकों के पास पंजीकरण फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए एक दिन का समय और है

August 23, 2026

आगरा। ग्रेटर आगरा की टाउनशिप नर्मदापुरम और गंगापुरम के आवेदकों के पास पंजीकरण फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए अब...

Next Post
आगरा में कल से एमजी रोड पर ट्रैफिक का नया ब्लूप्रिंट लागू

आगरा में कल से एमजी रोड पर ट्रैफिक का नया ब्लूप्रिंट लागू

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

जो बेटियां अपने पिता से अपना दुख कह सकती हैं उनका कोई गलत इस्तेमाल नहीं कर सकता

जो बेटियां अपने पिता से अपना दुख कह सकती हैं उनका कोई गलत इस्तेमाल नहीं कर सकता

January 19, 2025
40 लाख की लूट से फैल गई थी सनसनी, जांच के दौरान मामला निकला फर्जी

40 लाख की लूट से फैल गई थी सनसनी, जांच के दौरान मामला निकला फर्जी

July 14, 2026
चौकीदार ने की दुकान से साड़ियां चोरी, पकड़ा

चौकीदार ने की दुकान से साड़ियां चोरी, पकड़ा

June 29, 2022
बच्चे का एक्सीडेंट करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस, पीड़ित बोले एकता चौकी पर जाकर करेंगे आत्महत्या

बच्चे का एक्सीडेंट करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस, पीड़ित बोले एकता चौकी पर जाकर करेंगे आत्महत्या

March 25, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा में छात्र से दरोगा बोला 30 हजार दे दो, नहीं तो मुकदमा लिख जाएगा ऑडियो वायरल
  • औद्योगिक विकास में योगदान के लिए चैम्बर अध्यक्ष मनोज बंसल समेत कई उद्यमी सम्मानित
  • मैंने जिसके साथ जीने मरने की कसम खाई उसके लिए एक किडनी कुछ भी नहीं है बोली पत्नी
  • कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.