• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
उप स्टेशन प्रबंधक के साथ RPF द्वारा की गई पिटाई के विरोध में कैंट स्टेशन पर 6 से 7 घंटे तक चला हंगामा

उप स्टेशन प्रबंधक के साथ RPF द्वारा की गई पिटाई के विरोध में कैंट स्टेशन पर 6 से 7 घंटे तक चला हंगामा

आरपीएफ के जवानों को बर्खास्त किए जाने को लेकर पटरी पर लेटी महिलाएं

July 14, 2026
in administration, Agra

आगरा। आगरा कैंट स्टेशन पर आरपीएफ के द्वारा उप स्टेशन प्रबंधक नरेंद्र सिंह चाहर के साथ की गई पिटाई के विरोध में पूरा परिवार और रेलकर्मी  उतर आये हैं। डीआरएम कार्यालय में जहां पत्नी हरेंद्र ने पति के सम्मान की रक्षा के लिए जान देने की बात कही वहीं नरेंद्र की बहन सहित आधा दर्जन से अधिक महिलाएं कैंट रेलवे स्टेशन में पहुंच गई और ट्रैक पर विरोध प्रदर्शन किया। कई महिलाएं पटरी पर लेट गई और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को बर्खास्त करने की मांग की।

रविवार सुबह कैंट रेलवे प्लेटफॉर्म संख्या एक पर हीराकुंड एक्सप्रेस रुकी थी। ट्रेन चलते ही रुक गई। आरपीएफ के एएसआई मेघराज मीणा, बालकिशन, आरक्षी जितेंद्र और बदन सिंह समेत अन्य जवान चेन पुलिंग के आरोप में बी-3 कोच में सवार भुवनेश्नर निवासी आशीष कुमार और उनकी पत्नी रंजीता को पकड़ कर ले जाने लगे। प्लेटफॉर्म पर मौजूद डीएसएम नरेंद्र चाहर ने विरोध किया। आरपीएफ जवानों को बताया कि महिला यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी। हादसे की आशंका पर उन्होंने ट्रेन के गार्ड से वॉकी-टॉकी पर बात करके उसे रोकने को कहा। यात्री आशीष कुमार का भी यही कहना था कि पत्नी रंजीता ट्रेन रुकने पर कुछ सामान लेने उतरी थीं। इसी दौरान ट्रेन चल दी, वह घबरा गईं और दौड़कर चलती गाड़ी में चढ़ने का प्रयास करने लगीं। वहीं, आरपीएफ जवान बी-3 कोच से चेन पुलिंग का आरोप लगा रहे थे। जिसे लेकर डीएसएम नरेंद्र चाहर और आरपीएफ जवानों के बीच तड़का-भड़की हो गई थी। आरपीएफ जवानों ने डीएसएम का कालर पकड़ लिया और मारपीट करते हुए आरपीएफ थाने की ओर ले जाने का प्रयास करने लगे थे। विरोध करने पर आरपीएफ जवान डीएसएम को प्लेटफार्म पर घसीटते हुए ले जाने लगे। आरपीएफ जवानों द्वारा डीएसएम की पिटाई से वहां अफरातफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आरपीएफ के चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें बर्खास्त किए जाने को लेकर नरेंद्र के परिजनों ने सोमवार को स्टेशन पर हंगामा किया। ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के द्वारा भी जमकर नारेबाजी की गई। करीब 6 से 7 घंटे स्टेशन पर हंगामा चला। शाम को रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक होने के बाद वह शांत हुआ। हंगामे के दौरान यात्रियों को भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जो विदेशी पर्यटक आए थे वह भी अपने कमरे में प्रदर्शन को कैद कर रहे थे। 

Previous Post

गोल्डी अपहरण कांड में अदालत ने आरोपी शोएब को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई

Next Post

40 लाख की लूट से फैल गई थी सनसनी, जांच के दौरान मामला निकला फर्जी

Related Posts

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

October 14, 2026

आगरा। मंडलायुक्त कार्यालय में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मिलने पहुंचे किसान कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं...

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

October 14, 2026

आगरा। टॉरेंट पावर द्वारा उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को टीआर उत्सव भवन पर मेगा...

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

October 13, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर इलाके में सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद...

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

October 13, 2026

आगरा। किरावली में रात में आलू चावल खाकर सोए परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने किसी...

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

October 12, 2026

आगरा। यूपी रेरा की बकाएदारी पर प्रशासन ने अंसल प्रापर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की है। बिल्डर पर...

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को  रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

October 12, 2026

आगरा। सरकारी विभागों में काम करने के एवज में अगर कोई भी किसी से रिश्वत मांगता है तो उसे रंगे...

Next Post
40 लाख की लूट से फैल गई थी सनसनी, जांच के दौरान मामला निकला फर्जी

40 लाख की लूट से फैल गई थी सनसनी, जांच के दौरान मामला निकला फर्जी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

शिक्षक ने नाबालिग छात्रा के साथ की छेड़छाड़, मुकदमा

शिक्षक ने नाबालिग छात्रा के साथ की छेड़छाड़, मुकदमा

March 13, 2022
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 को स्‍थगित किया

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 को स्‍थगित किया

May 9, 2025
कमला नगर पुलिस ने पकड़े खटखट गैंग के तीन सदस्य

कमला नगर पुलिस ने पकड़े खटखट गैंग के तीन सदस्य

November 16, 2024
नाटक ‘आओ तनिक प्रेम करें’ का हुआ मंचन

नाटक ‘आओ तनिक प्रेम करें’ का हुआ मंचन

February 8, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी
  • टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला
  • आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.