आगरा। सैंया अंतर्गत आगरा ग्वालियर हाईवे स्थित एक होटल से वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा है। इनके पास से 10 तेंदुओं की खाल और सिर बरामद हुए हैं। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
गुरुवार शाम वन विभाग की टीम ने एक होटल में छापा मारा। यहां से चार आरोपियों को पकड़ा गया। वन रेंजर खेरागढ़ सम्यक सिंह केन व विशाल सिंह रेंजर फतेहाबाद ने मुखबिर की सूचना पर उक्त लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने तस्करों व बरामद सामान को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम भोगीराम, भगत सिंह, सतपाल व गब्बर बताया तथा उक्त आरोपियों ने बताया कि तेंदुए की खाल को शिवपुरी मध्यप्रदेश से लेकर आते हैं तथा इसको दिल्ली, हरियाणा आदि अन्य राज्यों में बेचते हैं।











