• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवारों में हड़कंप

दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवारों में हड़कंप

आखिरी लोकेशन आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर मिली है

July 24, 2026
in administration, Agra, Education, School Diary

आगरा। आगरा के कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के कक्षा नौ के दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवारों में हड़कंप मच गया है। दोनों छात्र  स्कूल की छुट्टी के बाद घर के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है और उनकी तलाश के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में दोनों छात्रों की आखिरी लोकेशन आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर मिली है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी है। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर यह आशंका भी जताई जा रही है कि दोनों छात्र दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में जाने के उद्देश्य से ट्रेन से रवाना हुए हो सकते हैं।

लापता छात्रों की पहचान प्रथम गुप्ता पुत्र संजय गुप्ता, निवासी कर्मयोगी फव्वारा और अमोल गुप्ता पुत्र आकाश गुप्ता, निवासी हनुमान नगर, एत्मादद्दौला के रूप में हुई है। दोनों सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में कक्षा नौ के छात्र हैं। गुरुवार दोपहर करीब 1:10 बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोनों छात्र एक साथ स्कूल से निकले थे। जब दो घंटे बाद भी वे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों के यहां तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें दोनों छात्र सुल्तानगंज पुलिया के पास एक साथ जाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद तकनीकी जांच में उनकी आखिरी लोकेशन शाम करीब 3:20 बजे आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर मिली। इसके बाद पुलिस ने रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच शुरू कर दी है। रेलवे पुलिस से भी संपर्क कर दोनों छात्रों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अमोल की मां मनोरमा ने बताया कि जब उन्होंने स्कूल के अन्य छात्रों से बातचीत की तो जानकारी मिली कि प्रथम ने अपने एक सहपाठी से फतेहाबाद में चल रही भागवत कथा में चलने के लिए कहा था। सहपाठी के मना करने के बाद दोनों छात्र वहां गए या नहीं, इसकी जानकारी लेने के लिए दोनों परिवार स्वयं फतेहाबाद स्थित कथा स्थल भी पहुंचे, लेकिन वहां भी उनका कोई पता नहीं चला। परिजनों को आशंका है कि दोनों छात्र किसी तरह दिल्ली पहुंचने की कोशिश कर सकते हैं। इस बीच जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन से जुड़ी चर्चाओं के आधार पर यह संभावना भी सामने आई है कि वे वहां जाने का प्रयास कर रहे हों। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभी तक इस संबंध में कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है और जांच जारी है।

Previous Post

मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Next Post

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

Related Posts

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

July 25, 2026

आगरा। आगरा के कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए कक्षा नौ के दोनों...

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

July 25, 2026

आगरा। शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस की...

मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

July 24, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 और 26 जुलाई को आगरा के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान...

होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा

होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा

July 23, 2026

आगरा। सैंया अंतर्गत आगरा ग्वालियर हाईवे स्थित एक होटल से वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा है।...

सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ

सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ

July 23, 2026

आगरा। सुप्रीम कोर्ट ने ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) क्षेत्र के उद्योगों को बड़ी राहत देते हुए आगरा और फिरोजाबाद समेत...

अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन

अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन

July 22, 2026

आगरा। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि...

Next Post
अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

धर्मांतरण गिरोह के 6 लोगों को कोर्ट ने भेजा जेल

धर्मांतरण गिरोह के 6 लोगों को कोर्ट ने भेजा जेल

July 29, 2025
सदर तहसील से 10 लाख का बैग चोरी करने वाले दो भाई गिरफ्तार

सदर तहसील से 10 लाख का बैग चोरी करने वाले दो भाई गिरफ्तार

February 2, 2023
फतेहपुर सीकरी स्मारक घूमने जी-20 देशों के 150 छात्र- छात्राएं आए

फतेहपुर सीकरी स्मारक घूमने जी-20 देशों के 150 छात्र- छात्राएं आए

November 22, 2023
क्रिकेटर दीपक चाहर और जया भारद्वाज की शादी कल

क्रिकेटर दीपक चाहर और जया भारद्वाज की शादी कल

May 31, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला
  • अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ
  • दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवारों में हड़कंप
  • मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.