• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा के रेलवे स्टेशनों को लेकर संसद में नवीन जैन का सवाल, रेल मंत्री ने दिया लिखित जवाब

आगरा के रेलवे स्टेशनों को लेकर संसद में नवीन जैन का सवाल, रेल मंत्री ने दिया लिखित जवाब

सांसद ने पूछा था यात्रियों के लिए कौन-कौन सी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं

August 3, 2026
in administration, Agra, Travel

आगरा। आगरा के रेलवे स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने संसद में अमृत भारत स्टेशन योजना से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार से पूछा कि आगरा सहित देशभर में योजना के तहत क्या प्रगति हुई है, यात्रियों के लिए कौन-कौन सी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, कितना कार्य पूरा हो चुका है तथा अब तक कितना व्यय किया गया है।

सांसद के तारांकित प्रश्न के लिखित जवाब में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने स्पष्ट किया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत आगरा ईदगाह जंक्शन का पुनर्विकास कार्य पूरा किया जा चुका है, जबकि अछनेरा, आगरा फोर्ट, फतेहपुर सीकरी और राजा की मंडी रेलवे स्टेशनों पर विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर हैं। लिखित जवाब के अनुसार आगरा जनपद के अछनेरा, आगरा फोर्ट, फतेहपुर सीकरी और राजा की मंडी रेलवे स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत व्यापक स्तर पर पुनर्विकास कार्य किए जा रहे हैं। कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि शेष कार्य चरणबद्ध तरीके से तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। रेल मंत्री ने अपने लिखित जवाब में बताया है कि अछनेरा स्टेशन पर नए स्टेशन भवन का संरचनात्मक कार्य, फुट ओवरब्रिज, प्लेटफॉर्म शेल्टर, पार्किंग तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के कार्य पूरे किए जा चुके हैं। वहीं लिफ्ट, प्लेटफॉर्म सुधार और दिव्यांगजन सुविधाओं के साथ स्थानीय आवश्यकताओ के अनुरूप अन्य कार्य भी प्रगति पर हैं। आगरा फोर्ट स्टेशन पर पार्किंग, प्रवेश क्षेत्र, प्लेटफॉर्म सुधार तथा स्टेशन परिसर के विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि द्वितीय प्रवेश द्वार की ओर स्टेशन भवन के उन्नयन का कार्य शुरू किया जा चुका है। इसी प्रकार फतेहपुर सीकरी रेलवे स्टेशन पर नए स्टेशन भवन, प्रतीक्षालय, शौचालय, पार्किंग, प्लेटफॉर्म शेल्टर सहित अधिकांश विकास कार्य पूरे हो चुके हैं तथा लिफ्ट लगाने का कार्य प्रारंभ हो गया है। वहीं राजा की मंडी स्टेशन पर नए स्टेशन भवन, प्रतीक्षालय, बुकिंग काउंटर, पार्किंग, प्लेटफॉर्म सुधार और अन्य यात्री सुविधाओं के कार्य पूरे किए जा चुके हैं तथा 12 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। सांसद नवीन जैन ने कहा कि आगरा विश्व पर्यटन के प्रमुख केंद्रों में शामिल है और प्रतिदिन हजारों यात्री यहां पहुंचते हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशनों का आधुनिक स्वरूप यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति देगा। उन्होंने कहा कि संसद में यह विषय उठाने का उद्देश्य आगरा के लोगों के सामने विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति लाना था, ताकि नागरिकों को यह जानकारी मिल सके कि उनके शहर के रेलवे स्टेशनों पर कौन-कौन से कार्य पूरे हो चुके हैं और किन कार्यों पर तेजी से काम चल रहा है। रेल मंत्री ने अपने लिखित जवाब में यह भी स्पष्ट किया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर में 1340 रेलवे स्टेशनों का चयन किया गया है, जिनमें से 261 स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष स्टेशनों पर चरणबद्ध तरीके से कार्य जारी है। योजना के लिए अब तक 46,704 करोड़ का आवंटन किया गया है, जबकि जून 2026 तक ₹38,132 करोड़ व्यय किए जा चुके हैं। मंत्रालय के अनुसार विभिन्न वैधानिक स्वीकृतियों, उपयोगिताओं के स्थानांतरण तथा रेलवे परिचालन को प्रभावित किए बिना निर्माण कार्य कराए जाने जैसी तकनीकी प्रक्रियाओं के कारण परियोजनाओं का कार्य चरणबद्ध रूप से पूरा किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत स्टेशन भवनों का आधुनिकीकरण, बेहतर प्रतीक्षालय, लिफ्ट, एस्केलेटर, दिव्यांगजन सुविधाएं, फुट ओवरब्रिज, पार्किंग तथा अन्य आधुनिक यात्री सुविधाओं का विकास किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को बेहतर और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

Previous Post

कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर दिया, जंतर मंतर आंदोलन छाया रहा भाषणों में

Next Post

कोर्ट मैरिज करने से नाराज पिता ने अपनी ही बेटी की गला दबाकर हत्या की

Related Posts

पासपोर्ट सेवाओं में बड़ा बदलाव, सांसद नवीन जैन के सवाल पर विदेश राज्य मंत्री ने संसद में दी डिजिटल सुधार और नई सुविधाओं की जानकारी

पासपोर्ट सेवाओं में बड़ा बदलाव, सांसद नवीन जैन के सवाल पर विदेश राज्य मंत्री ने संसद में दी डिजिटल सुधार और नई सुविधाओं की जानकारी

August 4, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने संसद में देशभर में पासपोर्ट सेवाओं के आधुनिकीकरण, ई-पासपोर्ट के क्रियान्वयन, पासपोर्ट सेवा केंद्रों...

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्लॉट का बैनामा कर करोड़ों रुपये की संपत्तियों पर कब्जा करने वाले गिरोह का सदस्य पकड़ा

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्लॉट का बैनामा कर करोड़ों रुपये की संपत्तियों पर कब्जा करने वाले गिरोह का सदस्य पकड़ा

August 4, 2026

आगरा। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्लॉट का बैनामा कर करोड़ों रुपये की संपत्तियों पर कब्जा करने वाले गिरोह के...

कोर्ट मैरिज करने से नाराज पिता ने अपनी ही बेटी की गला दबाकर हत्या की

कोर्ट मैरिज करने से नाराज पिता ने अपनी ही बेटी की गला दबाकर हत्या की

August 3, 2026

आगरा। जैतपुर क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली ऑनर किलिंग की घटना सामने आई है। परिवार की इच्छा...

कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर दिया, जंतर मंतर आंदोलन छाया रहा भाषणों में

कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर दिया, जंतर मंतर आंदोलन छाया रहा भाषणों में

August 3, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने 64 मेधावियों को 88 पदक...

एत्मादपुर के जंगल में चल रही थी गन फैक्ट्री, पांच  हथियार तस्कर किए गए गिरफ्तार

एत्मादपुर के जंगल में चल रही थी गन फैक्ट्री, पांच हथियार तस्कर किए गए गिरफ्तार

August 2, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र के जंगल में गन फैक्ट्री चल रही थी। एसओजी ने कई लोगों को गिरफ्तार कर इसका...

कल विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में आएंगीं कुलाधिपति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कल विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में आएंगीं कुलाधिपति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

August 2, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा का 92वां दीक्षांत समारोह कल मनाया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल...

Next Post
कोर्ट मैरिज करने से नाराज पिता ने अपनी ही बेटी की गला दबाकर हत्या की

कोर्ट मैरिज करने से नाराज पिता ने अपनी ही बेटी की गला दबाकर हत्या की

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

हाईकोर्ट के आदेश पर कब्र से निकाला गया अल्ताफ का शव

हाईकोर्ट के आदेश पर कब्र से निकाला गया अल्ताफ का शव

February 15, 2022
कंटेनर से टकराई पुलिस की गाड़ी, चार पुलिसकर्मी और एक बंदी की मौत

कंटेनर से टकराई पुलिस की गाड़ी, चार पुलिसकर्मी और एक बंदी की मौत

May 8, 2025
नवरात्र की अष्टमी पर शहर पूरी तरह भक्ति, श्रद्धा और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया

नवरात्र की अष्टमी पर शहर पूरी तरह भक्ति, श्रद्धा और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया

March 26, 2026
दीक्षांत समारोह: केडी मेडिकल कॉलेज मथुरा की प्रिया बनीं गोल्डन गर्ल

दीक्षांत समारोह: केडी मेडिकल कॉलेज मथुरा की प्रिया बनीं गोल्डन गर्ल

March 10, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पासपोर्ट सेवाओं में बड़ा बदलाव, सांसद नवीन जैन के सवाल पर विदेश राज्य मंत्री ने संसद में दी डिजिटल सुधार और नई सुविधाओं की जानकारी
  • फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्लॉट का बैनामा कर करोड़ों रुपये की संपत्तियों पर कब्जा करने वाले गिरोह का सदस्य पकड़ा
  • कोर्ट मैरिज करने से नाराज पिता ने अपनी ही बेटी की गला दबाकर हत्या की
  • आगरा के रेलवे स्टेशनों को लेकर संसद में नवीन जैन का सवाल, रेल मंत्री ने दिया लिखित जवाब
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.