• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
ताजगंज में लंबे समय से चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर, सैकड़ो लोगों से करोड़ों ठगे

ताजगंज में लंबे समय से चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर, सैकड़ो लोगों से करोड़ों ठगे

August 9, 2026
in Agra, Crime, Tech

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में शनिवार को जो फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा गया था, वह दो साल से चल रहा था।  इसको चलाने वाले  नौकरी दिलाने के नाम पर करोडों रुपए की ठगी कर चुके हैं। रविवार को पुलिस ने यह खुलासा किया है।

डीसीपी आदित्य ने बताया फर्जी कॉल सेंटर से जुड़े आरोपी मूल रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर और बिहार के रहने वाले हैं, लेकिन उन्होंने ठगी के लिए आगरा को अपना ठिकाना बनाया हुआ था। दोनों आरोपी करीब दो साल से थाना ताजगंज क्षेत्र में सक्रिय थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी कंपनी के नाम से सिक्योरिटी गार्ड और अन्य पदों पर नौकरी के विज्ञापन प्रसारित किए जाते थे। विज्ञापन देखकर संपर्क करने वाले युवाओं को नौकरी का भरोसा दिलाकर धीरे-धीरे रकम जमा कराई जाती थी। आरोपियों ने नौकरी की तलाश करने वाले लोगों को ठगने के लिए पूरा सिस्टम तैयार कर रखा था। संपर्क करने वाले अभ्यर्थी से सबसे पहले रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर रकम ली जाती थी। इसके बाद उसे बताया जाता था कि जिस पद के लिए चयन हुआ है, उसके हिसाब से अलग शुल्क जमा करना होगा। इस रकम की वसूली के बाद भी ठगी का सिलसिला खत्म नहीं होता था। अभ्यर्थी को फाइनल ज्वाइनिंग लेटर देने के नाम पर भी रकम वसूली जाती थी। इस तरह एक ही व्यक्ति से अलग-अलग चरणों में कई बार पैसा लिया जाता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह के निशाने पर केवल आगरा या आसपास के युवा नहीं थे, बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से जोड़ा जाता था। पुलिस के मुताबिक इस मामले में देशभर से 100 से अधिक शिकायतें मिलने की बात सामने आई है। अब तक की जांच में 2500 से अधिक लोगों को ठगी का शिकार बनाने की बात सामने आई थी, जबकि आरोपियों से जुड़े रिकॉर्ड और पूछताछ के आधार पर करीब 3200 लोगों से ठगी किए जाने की जानकारी सामने आई है।

Previous Post

खतरे के निशान से थोड़ा नीचे है यमुना, 23 गांव में जारी किया गया अलर्ट

Next Post

उद्योगपति पर कोर्ट के आदेश पर न्यू आगरा थाने में एफआईआर

Related Posts

आगरा पुलिस का गजब कारनामा: आरोपी की आवाज नहीं गोली की आवाज सुनकर पहचान की और पैर में गोली मार दी, हाईकोर्ट हुआ हैरान

आगरा पुलिस का गजब कारनामा: आरोपी की आवाज नहीं गोली की आवाज सुनकर पहचान की और पैर में गोली मार दी, हाईकोर्ट हुआ हैरान

November 29, 2026

आगरा। क्या आगरा पुलिस चमत्कारी हो गई है। शायद चमत्कारी कहना इसलिए गलत नहीं है क्योंकि वह व्यक्ति की आवाज...

टॉरेंट पावर के खेल महोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

टॉरेंट पावर के खेल महोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

November 29, 2026

आगरा। टॉरेंट पावर आगरा ने अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य, फिटनेस और आपसी जुड़ाव के लिए खेल महोत्सव 2026 का आयोजन...

सवारियों से भरा टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलटा, एक सवारी उछलकर 100 फीट नीचे जाकर गिरी

सवारियों से भरा टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलटा, एक सवारी उछलकर 100 फीट नीचे जाकर गिरी

November 29, 2026

आगरा। आगरा के सैंया-इरादतनगर फ्लाईओवर पर रविवार को एक खौफनाक हादसा हो गया। सवारियों से भरा टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर...

भाजपा ने भी किया समरसता सम्मेलन लेकिन कुर्सियां रहीं खाली

भाजपा ने भी किया समरसता सम्मेलन लेकिन कुर्सियां रहीं खाली

November 29, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश में विधानसभा 2027 में दलित वोट बैंक को रिझाने को लेकर आगरा में समाजवादी पार्टी के द्वारा...

चमत्कारी पेन बाबा का सांसद से लेकर प्रधान बनाने तक का खेल किसान नेता ने किया फेल

चमत्कारी पेन बाबा का सांसद से लेकर प्रधान बनाने तक का खेल किसान नेता ने किया फेल

November 28, 2026

आगरा। सांसद से लेकर प्रधान बनाने तक का दावा करने वाले और मन की बात पढ़ने वाले चमत्कारी कथित 'पेन...

गुजरात में पांच किलो सोना लूटने के मामले में पांच साल से फरार आरोपी STF ने दबोचा

गुजरात में पांच किलो सोना लूटने के मामले में पांच साल से फरार आरोपी STF ने दबोचा

November 28, 2026

आगरा। गुजरात में इनकम टैक्स अधिकारी बनकर बस से पांच किलो सोना लूटने के सनसनीखेज मामले में पांच साल से...

Next Post
उद्योगपति पर कोर्ट के आदेश पर न्यू आगरा थाने में एफआईआर

उद्योगपति पर कोर्ट के आदेश पर न्यू आगरा थाने में एफआईआर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पर्यटन के विकास के लिए नाइजीरिया में प्रोफेसर लवकुश मिश्रा ने रखे अपने विचार

पर्यटन के विकास के लिए नाइजीरिया में प्रोफेसर लवकुश मिश्रा ने रखे अपने विचार

November 14, 2022
व्यापारी मर्डर केस: आखिरकार महिला दरोगा को किया गया लाइन हाजिर

व्यापारी मर्डर केस: आखिरकार महिला दरोगा को किया गया लाइन हाजिर

August 4, 2023
भाजपा की लहर भी नहीं जिता सकी बीजेपी को पटियाली सीट!

भाजपा की लहर भी नहीं जिता सकी बीजेपी को पटियाली सीट!

March 12, 2022
सिकंदरा में दस साल की बालिका के साथ दुष्कर्म

सिकंदरा में दस साल की बालिका के साथ दुष्कर्म

March 28, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा पुलिस का गजब कारनामा: आरोपी की आवाज नहीं गोली की आवाज सुनकर पहचान की और पैर में गोली मार दी, हाईकोर्ट हुआ हैरान
  • टॉरेंट पावर के खेल महोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
  • सवारियों से भरा टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलटा, एक सवारी उछलकर 100 फीट नीचे जाकर गिरी
  • भाजपा ने भी किया समरसता सम्मेलन लेकिन कुर्सियां रहीं खाली
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.