• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
ट्रक में लकड़ी का गुप्त केबिन तैयार कर उसमें छिपा रखी थी शराब

ट्रक में लकड़ी का गुप्त केबिन तैयार कर उसमें छिपा रखी थी शराब

खंदौली पुलिस ने करीब 45 लाख रुपये की 310 पेटी पकड़ीं

August 13, 2026
in Agra, Crime

आगरा। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आगरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। काउंटर इंटेलिजेंस और खंदौली पुलिस की संयुक्त टीम ने मई चौराहे पर कार्रवाई करते हुए एक 12 चक्का ट्रक से करीब 310 पेटी अवैध शराब बरामद की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक तस्करों ने शराब को सामान्य माल की तरह दिखाने के लिए ट्रक में लकड़ी का गुप्त केबिन तैयार कराया था। इसी छिपे हुए केबिन में भारी मात्रा में शराब की पेटियां रखकर उन्हें एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुंचाया जा रहा था। पुलिस टीम ने जांच के दौरान ट्रक की तलाशी ली तो गुप्त केबिन का पता चला और उसमें छिपाकर रखी गई शराब बरामद कर ली गई। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि शराब की यह खेप चंडीगढ़ से समस्तीपुर, बिहार ले जाई जा रही थी। तस्करों ने पुलिस की नजर से बचाने के लिए ट्रक में विशेष तरीके से छिपाने की व्यवस्था की थी। आशंका है कि इस नेटवर्क के जरिए लंबे समय से अलग-अलग राज्यों में अवैध शराब की सप्लाई की जा रही थी। संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मनीष कुमार निवासी बाड़मेर, राजस्थान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह इससे पहले भी शराब तस्करी के मामले में पकड़ा जा चुका है। उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप किसके इशारे पर भेजी गई थी, इसे कहां से लोड कराया गया और समस्तीपुर में इसे किसे सौंपा जाना था। इसके अलावा ट्रक के मालिक, शराब की सप्लाई से जुड़े लोगों और पूरे तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के अंतरराज्यीय कारोबार में जुड़े तस्करों में हड़कंप मचा है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और जांच के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक के प्राथमिक सेक्शन में पाइलिंग फाउंडेशन का मेट्रो ने किया कार्य पूरा

Next Post

टोरेंट पावर बोली- दलाल, बिचौलिए से रहें सावधान, सीधे ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंचकर करें संपर्क

Related Posts

शिक्षामित्रों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

शिक्षामित्रों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

September 28, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले नगर क्षेत्र सहित सभी विकासखंडों से भारी संख्या में एकत्रित होकर...

ट्रांस यमुना में बनेगा जैन धर्म की आस्था का द्वार

ट्रांस यमुना में बनेगा जैन धर्म की आस्था का द्वार

September 28, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित श्री 1008 चंद्र प्रभ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर को भव्य स्वरूप देने की दिशा में...

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रेसियों ने पोती कालिख

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रेसियों ने पोती कालिख

September 28, 2026

आगरा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर देश भर में प्रदर्शन चल रहा है। सोमवार को उनके...

बुलेट सवार को रोडवेज बस 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, मौके पर मौत

बुलेट सवार को रोडवेज बस 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, मौके पर मौत

September 27, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। हाईवे पर...

घर के बरामदे की छत गिरी, 14 लोग मलबे में दबे

घर के बरामदे की छत गिरी, 14 लोग मलबे में दबे

September 27, 2026

आगरा। रविवार रात को पिनाहट थाना क्षेत्र में एक मकान की छत अचानक गिर पड़ी। मलबे के नीचे 14 लोग...

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं

September 27, 2026

आगरा। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय शनिवार को आगरा  दौरे पर रहे। एमजी रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस...

Next Post
टोरेंट पावर बोली- दलाल, बिचौलिए से रहें सावधान, सीधे ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंचकर करें संपर्क

टोरेंट पावर बोली- दलाल, बिचौलिए से रहें सावधान, सीधे ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंचकर करें संपर्क

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे आरोपी से हुई पुलिस की मुठभेड़

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे आरोपी से हुई पुलिस की मुठभेड़

May 16, 2025
बिना लाइसेंस के चल रहा था रॉयल हॉस्पिटल, स्टाफ फरार

बिना लाइसेंस के चल रहा था रॉयल हॉस्पिटल, स्टाफ फरार

June 13, 2022
हादसा-8: NDRF आ रही ढह गए घरों में फंसा सामान निकालने  के लिए

हादसा-8: NDRF आ रही ढह गए घरों में फंसा सामान निकालने के लिए

January 27, 2023

फिरोजाबाद में मुस्लिम, यादव और निषाद वोटों के लिए मचा है सियासी घमासान

February 1, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षामित्रों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
  • ट्रांस यमुना में बनेगा जैन धर्म की आस्था का द्वार
  • आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रेसियों ने पोती कालिख
  • बुलेट सवार को रोडवेज बस 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, मौके पर मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.