• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीके गौतम को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीके गौतम को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

नियुक्ति से संबंधित हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाते हुए लंबित मामले का तीन महीने के भीतर निस्तारण करने का निर्देश दिया

August 18, 2026
in administration, Agra, Education

आगरा। आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीके गौतम को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल बड़ी राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी नियुक्ति से संबंधित हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाते हुए लंबित मामले का तीन महीने के भीतर निस्तारण करने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद डॉ. सीके गौतम फिलहाल आगरा कॉलेज के प्राचार्य पद पर बने रहेंगे।

डॉ. सीके गौतम को उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से मार्च 2025 में आगरा कॉलेज का स्थायी प्राचार्य नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्होंने प्राचार्य पद का कार्यभार संभाला। इससे पहले आगरा कॉलेज में प्राचार्य पद को लेकर डॉ. अनुराग शुक्ला और डॉ. सीके गौतम के बीच विवाद की स्थिति बनी रही है। डॉ. सीके गौतम की आगरा कॉलेज के प्राचार्य पद पर नियुक्ति को कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ला ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। डॉ. शुक्ला की ओर से दाखिल याचिका में डॉ. गौतम की नियुक्ति से संबंधित शासन के उच्च शिक्षा विभाग और आगरा मंडलायुक्त की ओर से जारी आदेशों को चुनौती दी गई थी। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने डॉ. सीके गौतम की नियुक्ति से संबंधित इन आदेशों पर रोक लगा दी थी। इसके बाद डॉ. गौतम ने हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए याचिका दाखिल की। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में अंतरिम राहत देते हुए हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसके चलते डॉ. सीके गौतम की नियुक्ति प्रभावित हो रही थी। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को निर्देश दिया है कि डॉ. अनुराग शुक्ला की ओर से डॉ. सीके गौतम के खिलाफ उठाए गए मुद्दों और प्रस्तुत साक्ष्यों से संबंधित लंबित मामले का तीन महीने के भीतर निस्तारण किया जाए। इस आदेश के बाद फिलहाल डॉ. सीके गौतम के आगरा कॉलेज के प्राचार्य पद पर बने रहने का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि यह राहत अंतिम निर्णय नहीं है। हाईकोर्ट को निर्धारित अवधि में मामले पर अपना अंतिम फैसला सुनाना होगा।

Previous Post

तीसरे सोमवार को शिवमय हुई ताजनगरी, कैलाश मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Next Post

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अचानक निरीक्षण पर पहुंच गए जिलाधिकारी

Related Posts

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

October 10, 2026

आगरा। सदर के सेवला में शुक्रवार की रात गोली मारने से घायल ढाबा संचालक की उपचार के दौरान मौत हो...

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

October 10, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में  आगरा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हरि किशोर...

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

October 9, 2026

आगरा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर...

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

October 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज में आयोजित संसद सदस्यों के साथ महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

October 8, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के...

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

Next Post
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अचानक निरीक्षण पर पहुंच गए जिलाधिकारी

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अचानक निरीक्षण पर पहुंच गए जिलाधिकारी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

A solution to eliminate STRAY DOGS MENACE

A solution to eliminate STRAY DOGS MENACE

August 22, 2025
व्हाट्सएप पर इंकलाब जिंदाबाद ग्रुप सेना के लांस नायक ने बनाया था

व्हाट्सएप पर इंकलाब जिंदाबाद ग्रुप सेना के लांस नायक ने बनाया था

June 28, 2022
एडीए को शेष भूमि पर कब्जा लेने के कमिश्नर ने दिये निर्देश

एडीए को शेष भूमि पर कब्जा लेने के कमिश्नर ने दिये निर्देश

April 2, 2024
ताजगंज के धर्मवीर की हत्या का शक उसके दो रिश्तेदारों पर

ताजगंज के धर्मवीर की हत्या का शक उसके दो रिश्तेदारों पर

July 30, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या
  • भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस
  • नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त
  • उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.