• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए, छाया मातम

रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए, छाया मातम

August 28, 2026
in accident, Agra, Crime

आगरा। रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए। दिल्ली से आ रही बहनों को लेने जा रहे इकलौते भाई भोलू को बोदला पर गुरुवार की रात ट्रक ने चपेट में ले लिया। उनकी मौके पर मृत्यु हो गई। वही, ट्रांस यमुना में हाईवे पर रायल कट के पास कार ने बाइक सवार दो मित्रों को चपेट में ले लिया। हादसे में यश मलिक की मृत्यु हो गई। पिता के निधन के बाद इकलौते बेटे यश मलिक ही वृद्ध मां का सहारा थे। घटना गुरुवार रात लगभग 12 बजे की है।

लोहामंडी के जयपुर हाउस स्थित जूस वाली गली निवासी 32 वर्ष के भोलू तीन बहनों के इकलौते भाई थे। चचेरे भाई अनिल ने बताया कि भोलू को राखी बांधने बहनें ममता और मुन्नी गुरुवार की रात दिल्ली से आ रहीं थीं। उन्होंने भाई भोलू को काल किया कि वह उन्हें सिकंदरा चौराहे पर लेने आ जाए। भोलू बाइक से सिकंदरा चौराहे जा रहे थे। बोदला चौराहे पर पीछे से आते ट्रक ने उन्हें बाइक समेत चपेट में ले लिया। भोलू की हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया। वहीं, हादसे की जानकारी घर पहुंचने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। भाई की कलाई पर राखी बांधने से पहले मौत के झपट्टा मारकर ले जाने पर बहनों का रो  रोकर बुरा हाल था। भोलू एक इलेक्ट्रानिक शोरूम में सेल्समैन थे। परिवार में पत्नी नीतू और पांच वर्ष का बेटा है।

दूसरा हादसा गुरुवार की रात 12 बजे ट्रांस यमुना में हाईवे स्थित रायल कट के पास हुआ। लक्ष्मी कुंज एत्माद्दौला निवासी 26 वर्ष के यश मलिक मित्र कपिल की अस्पताल में भर्ती पत्नी को देखकर बाइक से लौट रहे थे। उनके साथ मित्र सौरभ भी थे। रायल कट के पास टूंडला की ओर से आती कार ने यश की बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस गंभीर घायल यश और सौरभ को पास के अस्पताल लेकर गई। वहां डाक्टरों ने यश मलिक को मृत घोषित कर दिया। वह इकलौते बेटे थे। पिता उमेश मलिक की मृत्यु हो गई थी। मां सुदेश मलिक का वही सहारा थे। मां ने बताया कि बेटा मथुरा में एक निजी कंपनी में काम करता था। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि दोनों दुर्घटनाओं में वाहन चालकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

Previous Post

रक्षाबंधन का त्योहार पूरे उत्साह, उमंग और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जा रहा

Next Post

एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया, सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?

Related Posts

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

October 12, 2026

आगरा। यूपी रेरा की बकाएदारी पर प्रशासन ने अंसल प्रापर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की है। बिल्डर पर...

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को  रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

October 12, 2026

आगरा। सरकारी विभागों में काम करने के एवज में अगर कोई भी किसी से रिश्वत मांगता है तो उसे रंगे...

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

October 11, 2026

आगरा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद रामप्रताप सिंह चौहान रविवार को राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली...

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

October 11, 2026

आगरा। ताजमहल में रविवार को अमेरिकी महिला पर्यटक और आंध्र प्रदेश के एक पर्यटक को बंदर ने काट लिया। इससे...

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

October 10, 2026

आगरा। सदर के सेवला में शुक्रवार की रात गोली मारने से घायल ढाबा संचालक की उपचार के दौरान मौत हो...

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

October 10, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में  आगरा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हरि किशोर...

Next Post
एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया,  सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?

एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया, सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अछनेरा: जमीनी विवाद में युवक की गला घोंटकर हत्या

अछनेरा: जमीनी विवाद में युवक की गला घोंटकर हत्या

October 17, 2022
ईआरपी सॉफ्टवेयर की जानकारी करने विवि में आई एसटीएफ

ईआरपी सॉफ्टवेयर की जानकारी करने विवि में आई एसटीएफ

December 15, 2022
आज तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को किया बेहाल

आज तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को किया बेहाल

June 2, 2022
शराब बरामद करने का फर्जी मुकदमा लिखाने में आबकारी निरीक्षक निलंबित

शराब बरामद करने का फर्जी मुकदमा लिखाने में आबकारी निरीक्षक निलंबित

January 13, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • 5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क
  • रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत
  • रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए
  • ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.