• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026
in Agra, Crime

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। लाठी और चाकू चलने से दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। मारपीट के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेरागढ़ लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लाल कश्यप और तेजवीर सिंह को बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया।

घायल लाल कश्यप, निवासी रोशन मोहल्ला, ने दूसरे पक्ष के तेजवीर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लाल कश्यप के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब नौ बजे वह अपने घर से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान तेजवीर सिंह अपने घर के दरवाजे पर लाठी लेकर बैठे थे। लाल कश्यप का आरोप है कि तेजवीर ने अचानक उन पर लाठी से हमला कर दिया। उनके मुताबिक, करीब 30 बार लाठी से वार किए गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तेजवीर ने चाकू से हमला करने की कोशिश की। लाल कश्यप के अनुसार, अपनी जान बचाने के लिए उन्होंने चाकू छीन लिया और उसी से वार किया। इसके बाद विवाद और ज्यादा बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। वहीं, दूसरे पक्ष के घायल तेजवीर सिंह निवासी टीचर्स कॉलोनी, ने लाल कश्यप के आरोपों से अलग घटनाक्रम बताया है। तेजवीर के मुताबिक, सुबह करीब नौ बजे चार-पांच लोग उनके पास पहुंचे और चाकू से उन पर कई वार किए। तेजवीर का कहना है कि हमले के दौरान उनके पिता रघुनाथ सिंह छत पर मौजूद थे। नीचे शोर-शराबा सुनकर वह बीच-बचाव करने के लिए आए। इसी दौरान उनके हाथ में भी चोट लग गई। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर हमला करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और पहले हमला किस पक्ष की ओर से किया गया। मारपीट के बाद दोनों पक्षों के घायल अपने परिजनों के साथ सीएचसी खेरागढ़ पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चोटों की गंभीरता को देखते हुए लाल कश्यप और तेजवीर सिंह को आगरा रेफर कर दिया गया। 

Previous Post

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

Next Post

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

Related Posts

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

October 22, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा मार्ग पर घरेलू विवाद के दौरान सगी बहन को...

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

October 22, 2026

आगरा। कल 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके चलते पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें...

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

October 21, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन चुनाव में शुक्रवार को मतदान है। आज शाम को...

ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

October 21, 2026

आगरा। रकाबगंज में ललित की मौत के मामले में आरोपी पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल...

सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली

सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली

October 21, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के टेड़ी बगिया पर घर में सहेली को रखने का विरोध कर रहे भाई ने...

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

October 20, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव में उमड़ी भीड़ के दौरान व्यापारी नेता के छोटे भाई की पत्नी की हाथों से सोने की...

Next Post
ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

जमीन पर कब्जे के मामले में इंस्पेक्टर नाई की मंडी, विदेशियों को वसूली के लिए ताजमहल दिखाने में थानाध्यक्ष पर्यटन पर गिरी गाज

जमीन पर कब्जे के मामले में इंस्पेक्टर नाई की मंडी, विदेशियों को वसूली के लिए ताजमहल दिखाने में थानाध्यक्ष पर्यटन पर गिरी गाज

March 16, 2025
जून के प्रथम सप्ताह से विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों में शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

जून के प्रथम सप्ताह से विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों में शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

May 26, 2022
दरोगा ने एसीपी के खाने के लिए पकड़वाई थी मछली, ऑडियो वायरल

दरोगा ने एसीपी के खाने के लिए पकड़वाई थी मछली, ऑडियो वायरल

February 28, 2024
अमेरिका के आधिकारिक नक्शे में दिखा ‘अखंड भारत’, सांसद नवीन जैन बोले- “अब अपना दावा छोड़ PoK सरेंडर करे पाकिस्तान”

अमेरिका के आधिकारिक नक्शे में दिखा ‘अखंड भारत’, सांसद नवीन जैन बोले- “अब अपना दावा छोड़ PoK सरेंडर करे पाकिस्तान”

February 7, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा
  • एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद
  • एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी
  • ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.