• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया

गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया

September 12, 2026
in Agra, Crime

आगरा। गुजरात में 6 साल पहले सोना लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को एसटीएफ और गुजरात पुलिस ने सिकंदरा से गिरफ्तार कर लिया है। उसने वहां पर आयकर अधिकारी बनकर वारदात को अंजाम दिया था।

फरवरी 2021 में निखिल मेहरा ने गुजरात में आयकर अधिकारी बनकर सोने की लूट की थी। तब से गुजरात पुलिस उसे खोज रही थी। इंस्पेक्टर एसटीएफ हुकुम सिंह ने बताया कि गुजरात पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी की लोकेशन आगरा में है। उन्होंने आगरा एसटीएफ यूनिट से मदद मांगी थी। जांच में सामने में आया आरोपी सिकंदरा क्षेत्र के राम रघु आनंद सोसाइटी में रह रहा है। एसटीएफ आगरा यूनिट और गुजरात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है। लॉकडाउन से पहले हुए आईपीएल के सट्टे में 15 लाख रुपए हार गया था, जिसके बाद उसके ऊपर कर्ज हो गया था, जिसके चलते उसे अपने मकान को गिरवी रखना पड़ा था। इसके बाद में वह आगरा में अपने दोस्त योगेश के पास आकर रहने लगा। यहीं उसकी मुलाकात पुष्कर चौधरी और बाबू सिंह तोमर से हुई। इन लोगों ने उसकी पहचान सुंदर जाट, चंद्रभान आदि से कराई। इन लोगों ने वर्ष 2021 में फरवरी के महीने में अहमदाबाद गुजरात में सोना लूटने की योजना बनाई थी। वारदात से पहले रेकी के लिए अपने आधार कार्ड पर एक कार किराए पर ली।  कार की नंबर प्लेट बदलकर उस पर नीली बत्ती लगा दी गई।  फर्जी आयकर विभाग के आईडी कार्ड बनवा लिए। अहमदाबाद में एक बस से सोना लेकर दो व्यक्ति यात्रा कर रहे थे, उन्हें आयकर अधिकारी बनकर रुकवाया और सोना लूट लिया।

Previous Post

सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत

Related Posts

सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत

सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत

September 12, 2026

आगरा। सदर थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम पोखर में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। बच्चे के माता-पिता...

पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना

पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना

September 12, 2026

आगरा। शनिवार सुबह पुलिस लाइन ग्राउंड में एक कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर अधिकारी मौके पर...

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

September 11, 2026

आगरा। यूनाइटेड बैंक फोरम आफ यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को की गई देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर ताजनगरी में...

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

September 11, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम क्षेत्र में युवती को रोककर उसके साथ जबरदस्ती करने और विरोध करने पर बेरहमी से हमला करने के...

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

September 11, 2026

आगरा। जैतपुर और बमरौली कटारा पुलिस की एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में हत्या समेत कई गंभीर मामलों में वांछित...

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अखिलेश, डिंपल और शिवपाल की पार्टी परिवार की पार्टी है: जेपी नड्डा

अखिलेश, डिंपल और शिवपाल की पार्टी परिवार की पार्टी है: जेपी नड्डा

March 7, 2024

जिलाधिकारी ने कई लोगों को भूमाफिया घोषित किया

January 7, 2022
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अपने को आईपीएस बताते हुए बैरियर तोड़कर निकाली गाड़ी

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अपने को आईपीएस बताते हुए बैरियर तोड़कर निकाली गाड़ी

May 7, 2022
तगादा करने पर पैसे नहीं मिले तो बच्चे का किया अपहरण, दो घंटे में बरामद

तगादा करने पर पैसे नहीं मिले तो बच्चे का किया अपहरण, दो घंटे में बरामद

December 11, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया
  • सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत
  • पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना
  • शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.