• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
विश्वविद्यालय खंदारी परिसर की सुरक्षा राम भरोसे, देर रात एक व्यक्ति ने घुसकर अधिकारी और शिक्षकों के आवासों पर फेंके पत्थर

विश्वविद्यालय खंदारी परिसर की सुरक्षा राम भरोसे, देर रात एक व्यक्ति ने घुसकर अधिकारी और शिक्षकों के आवासों पर फेंके पत्थर

अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था चेक की तो एक गार्ड की जगह उसका भाई दे रहा था ड्यूटी, एक व्यक्ति दिन में चपरासी तो रात में बन जाता है गार्ड

March 1, 2022
in Crime, Education

आगरा। डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में देर रात अधिकारी और शिक्षकों के घर पर पत्थर फेंके गए। यह देख उनके बीच में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आने के बाद सभी घरों से बाहर निकले। देखा कि एक व्यक्ति पत्थर फेंक रहा था। वह बोल रहा था मैं किसी को भी जिंदा नहीं छोडूंगा। पुलिस उसे पकड़ कर थाने ले गई।

खंदारी परिसर में सांसद प्रोफेसर रामशंकर कठेरिया, प्रोफेसर लवकुश मिश्रा, सहायक कुलसचिव अजय कुमार गौतम, अनूप केसरवानी, ममता सिंह और कई कर्मचारी रहते हैं। रात में 1:30 बजे सभी को ऐसा लगा कि उनके दरवाजे पर कोई पत्थर फेंक रहा है। वहीं बाहर से यह भी आवाजें आ रही थी कि मैं सभी को मार डालूंगा। दहशत में आए अधिकारी और शिक्षकों ने आपस में एक दूसरे को फोन किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सभी लोग पुलिस के आने का इंतजार करने लगे। जैसे ही पुलिस आई सभी लोग घर से बाहर निकल आए। पुलिस ने एक व्यक्ति को मौके से पकड़ा। इसके हाथ में ईंट लगी हुई थीं। पुलिस उसे अपने साथ ले गई।

यह व्यक्ति गेट के अंदर कैसे घुस आया। इस बात की जांच करने के लिए प्रोफेसर लवकुश मिश्रा और सहायक कुलसचिव गेट पर पहुंचे। वहां जाकर देखा कि मुख्य गेट पर दो सुरक्षाकर्मियों की जगह एक सुरक्षाकर्मी ड्यूटी दे रहा था। दूसरे की उपस्थिति रजिस्टर में जगह खाली थी। इससे प्रतीत हुआ कि फर्जी तरीके से भुगतान लिया जा रहा है। इसके अलावा जब अधिकारी दूसरे गेट पर पहुंचे तो वहां मुख्य गार्ड की जगह उसका भाई ड्यूटी कर रहा था, उससे पूछा कि तुम कैसे आ गए तो वह बोला कि मैं अपने भाई की जगह चोरी छुपे ड्यूटी करने आ जाता हूं। इसके बाद जब वह तीसरे गेट पर पहुंचे तो वहां सहायक कुलसचिव यह देखकर हैरान रह गए कि कुलपति आवास का चपरासी राजीव कुमार रात में सुरक्षा कर्मी बनकर ड्यूटी दे रहा था। यह वही चपरासी है जिसे पूर्व कुलपति ने गाय का दूध निकालने के लिए रखा था। इस बात को लेकर उन पर सवाल भी खड़े हुए थे। अधिकारी और कर्मचारी आपस में बोले परिसर की सुरक्षा राम भरोसे है। यहां किसी दिन कुछ भी हो सकता है।

एक शिक्षक के घर में फेंकी गई ईटें।
दरवाजे पर फेंकी गई ईटों के निशान।
Previous Post

जेठ बोला मेरे साथ पत्नी के रूप में रहो, महिला ने मना किया तो किया दुष्कर्म

Next Post

यूक्रेन से छात्रों को निकालने में भारतीय वायुसेना करेगी मदद

Related Posts

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

October 23, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस की थर्ड डिग्री का एक और मामला सामने आया है। चौकी प्रभारी सौदागर लाइन का...

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

October 22, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा मार्ग पर घरेलू विवाद के दौरान सगी बहन को...

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

October 21, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन चुनाव में शुक्रवार को मतदान है। आज शाम को...

ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

October 21, 2026

आगरा। रकाबगंज में ललित की मौत के मामले में आरोपी पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल...

सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली

सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली

October 21, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के टेड़ी बगिया पर घर में सहेली को रखने का विरोध कर रहे भाई ने...

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

October 20, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव में उमड़ी भीड़ के दौरान व्यापारी नेता के छोटे भाई की पत्नी की हाथों से सोने की...

Next Post
यूक्रेन से छात्रों को निकालने में भारतीय वायुसेना करेगी मदद

यूक्रेन से छात्रों को निकालने में भारतीय वायुसेना करेगी मदद

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

प्रेमिका के दूसरे प्रेमी को सबक सिखाने को किया उसके भतीजे का अपहरण

प्रेमिका के दूसरे प्रेमी को सबक सिखाने को किया उसके भतीजे का अपहरण

December 16, 2022
चांदी कारीगर की हत्या कर शव फेंक दिया था चंबल नदी में

चांदी कारीगर की हत्या कर शव फेंक दिया था चंबल नदी में

June 7, 2022
इरादत नगर में सड़क किनारे शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

इरादत नगर में सड़क किनारे शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

May 28, 2026
मनचले ने छात्रा का घर से निकलना किया दुश्वार

मनचले ने छात्रा का घर से निकलना किया दुश्वार

February 5, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई
  • किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे
  • एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े
  • उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.