• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

ग्रामीण और परिजनों ने पुलिस बूथ पर कई घंटे तक किया हंगामा, पुलिस पर वसूली के भी आरोप

September 16, 2026
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। मलपुरा क्षेत्र में एक युवक की मौत का थाना पुलिस को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।  जिस युवक की हत्या का पुलिस पर आरोप लगाया जा रहा है उसका शव चौकी के पास एक नाले में मिला है। परिजनों का आरोप है कि सड़क पर जन्मदिन मना रहे युवकों को पुलिसकर्मियों ने दौड़ाया था। पकड़ने के बाद उन्हें रिश्वत के लिए पीटा गया था। इसके बाद रिश्वत लेकर उन्हें छोड़ दिया गया।  एक युवक लापता रहा जिसका शव दो दिन बाद नाले में मिला है। परिजनों का कहना है पुलिस ने युवक की हत्या की है।

बताया जा रहा है सोमवार को नगला प्यारे निवासी वरुण का जन्मदिन था। गांव के दो दर्जन युवक बर्थडे मनाने के लिए जमा हुए थे। नगला प्यारे सोहल्ला रेलवे फाटक सदर थाना क्षेत्र में पड़ता है। यह मलपुरा थाने का बार्डर है। सभी लड़के मलपुरा की धनौली पुलिस चौकी के निकट केएल गार्डन के पास सड़क पर केक काट रहे थे। आरोप है कि पुलिस ने वहां आकर युवकों को खदेड़ना शुरू कर दिया। जो मिला उसे पीटा। आधा दर्जन से अधिक युवकों को पुलिस पकड़कर अपने साथ धनौली चौकी पर ले गई। वरुण के पकड़े जाने की जानकारी मिलने पर उसके अन्य साथी भी बूथ पर पहुंच गए। पुलिस से युवकों को छोड़ने की मांग करने लगे। आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों ने डंडे उठा लिए। इससे मौके पर भगदड़ हो गई। युवक जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। आरोप है कि पुलिसकर्मी भी युवकों के पीछे करीब 50 मीटर तक दौड़े।  घायल शिवम भी भागा। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराने की जगह फिर से दौड़ाया। इधर पुलिस ने फिर से युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने वसूली के बाद एक-एक करके लड़कों को छोड़ दिया। उनसे करीब 32 हजार रुपये वसूले। शिवम के पिता प्रेमपाल सिंह ने बताया कि बेटा देर रात तक घर नहीं आया तो उन्हें चिंता हुई। बेटे की तलाश में जुट गए। उसका कोई सुराग नहीं मिला। सदर थाने गए। पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने बेटे के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार को उन्हें सूचना मिली कि धनौली पुलिस चौकी के पास नाले में एक शव मिला है। शव उनके लापता बेटे का निकला। बेटे के सिर पर चोट का निशान था। उनका बेटा आखिर नाले में कैसे गिर गया? धनौली पुलिस चौकी ने किस नियम के तहत लड़कों को छोड़ने के एवज में अवैध वसूली की? यह सवाल उनके द्वारा खड़े किए जा रहे हैं और जांच की मांग की जा रही है। उनकी मांग है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। चौकी पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित किए जाएं। वहीं दूसरी तरफ पुलिस यह कहकर अपनी सफाई दे रही है कि पकड़े गए लड़के नाबालिग थे। इसलिए घरवालों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में एक युवक ने बताया कि उसे छोड़ने के एवज में भी छह हजार रुपये लिए थे। यह सुनकर पुलिस कर्मी खामोश हो गए। वहीं नाले में शव मिलने पर पुलिस यह कहने लगी कि नाले में भागते समय गिर गया होगा। हैरानी की बात यह है कि नाला कवर है। उसके ऊपर खोखे रखे हुए हैं। ऐसे में शिवम नाले में कैसे गिर पड़ा? यह सवाल भी उठ रहा है। सवाल यह भी खड़े हो रहे हैं कि मंगलवार को सदर पुलिस ने इस मामले में छानबीन की होती तो पता चल जाता कि मलपुरा क्षेत्र में लड़के सड़क पर जन्मदिन का केक काट रहे थे। मलपुरा पुलिस ने उन्हें खदेड़ा था। बुधवार को संयोग से किसी की शव पर नजर पड़ गई। पुलिस को सूचना दे दी। जिस जगह शव मिला वहां से धनौली पुलिस चौकी चंद कदम की दूरी पर है। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बूथ पर जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने मार्ग जाम करने का प्रयास भी किया। मृतक के पिता ने पुलिसकर्मियों पर बेटे की हत्या किए जाने का शक जताते हुए तहरीर दी है। वहीं शाम सात बजे शव पहुंचने के बाद आक्रोशित भीड़ फिर हंगामा करने लगी।

कमिश्नरेट पुलिस पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप बढ़ रहे हैं लेकिन भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज नहीं हो रहा।  लीपापोती कर मामले रफा दफा किए जा रहे हैं। दो दिन पहले जिले में आए प्रभारी मंत्री को भी आगरा की स्थिति के बारे में जनप्रतिनिधियों ने बताया था तो उनके होश उड़ गए थे। प्रभारी मंत्री को बताया गया था की जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है पुलिस बिना लेनदेन के किसी का काम नहीं कर रही है। कार्यकर्ताओं से भी पैसे लिए जा रहे हैं। अधिकारियों से शिकायत पर वह लीपापोती कर देते हैं।

Previous Post

गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

Next Post

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

Related Posts

संजय प्लेस पुलिस चौकी के पीछे ही सजती शराबियों की महफिल

संजय प्लेस पुलिस चौकी के पीछे ही सजती शराबियों की महफिल

October 31, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट पुलिस के लिए बहुत शर्मसार होने की बात है कि चौकी के पीछे ही शराबियों की महफिल...

पुलिस लाइन में फंदे पर लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव

पुलिस लाइन में फंदे पर लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव

October 31, 2026

आगरा। शनिवार सुबह एक महिला कांस्टेबल ने सरकारी आवास में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर अधिकारी भी...

PET परीक्षा के चलते शहर की यातायात व्यवस्था चरमराई

PET परीक्षा के चलते शहर की यातायात व्यवस्था चरमराई

October 30, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दौरान शुक्रवार को जाम की स्थिति रही। ...

जिन वाहन स्वामियों के पांच से ज्यादा चालान हो चुके हैं उन पर होगी कार्रवाई

जिन वाहन स्वामियों के पांच से ज्यादा चालान हो चुके हैं उन पर होगी कार्रवाई

October 30, 2026

आगरा। विगत एक वर्ष में जिन वाहन स्वामियों के पांच से ज्यादा चालान हो चुके हैं उन्हें नोटिस देकर चालान...

करवाचौथ का सामान लेने पति के साथ जा रही पत्नी और बच्चों को कार ने रौंदा, पत्नी और एक बच्चे की मौत

करवाचौथ का सामान लेने पति के साथ जा रही पत्नी और बच्चों को कार ने रौंदा, पत्नी और एक बच्चे की मौत

October 29, 2026

आगरा। गुरुवार को करवाचौथ का सामान लेकर पति और बच्चों के साथ लौट रहे परिवार को आगरा दिल्ली हाईवे पर...

PET परीक्षा के चलते कल 12 वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद

PET परीक्षा के चलते कल 12 वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद

October 29, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दूसरे चरण के कारण जिले के कक्षा...

Next Post
बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कासगंज में टीवी डिबेट के दौरान भाजपा और समाजवादी पार्टी के समर्थक भिड़े

कासगंज में टीवी डिबेट के दौरान भाजपा और समाजवादी पार्टी के समर्थक भिड़े

February 12, 2022
इनामी गैंगस्टर के आगरा और फिरोजाबाद में पोस्टर हुए चस्पा

इनामी गैंगस्टर के आगरा और फिरोजाबाद में पोस्टर हुए चस्पा

July 16, 2022
बल्केश्वर में लुटेरों ने व्यापारी की एक्टिवा लूटी

बल्केश्वर में लुटेरों ने व्यापारी की एक्टिवा लूटी

December 15, 2023
बड़े सॉल्वर गैंग को एत्मादपुर पुलिस ने पकड़ा, कमा चुका करोड़ों

बड़े सॉल्वर गैंग को एत्मादपुर पुलिस ने पकड़ा, कमा चुका करोड़ों

November 24, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • संजय प्लेस पुलिस चौकी के पीछे ही सजती शराबियों की महफिल
  • पुलिस लाइन में फंदे पर लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव
  • PET परीक्षा के चलते शहर की यातायात व्यवस्था चरमराई
  • जिन वाहन स्वामियों के पांच से ज्यादा चालान हो चुके हैं उन पर होगी कार्रवाई
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.