आगरा। पुरानी पेंशन बहाली समेत शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर सोमवार को आगरा ग्वालियर हाइवे स्थित एक होटल में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ आगरा की जिलास्तरीय बैठक हुई।
प्रदेश संगठन मंत्री बृजेश दीक्षित ने कहा कि शिक्षकों की जायज समस्याओं को लोकतांत्रिक तरीके से उचित मंच पर मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत शिक्षकों की एकता और सक्रिय सहभागिता है। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कसाना ने भी शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों पर निरंतर संघर्ष का भरोसा दिलाया। सैया ब्लॉक अध्यक्ष मुनेन्द्र राठौर ने संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। बैठक में शिक्षकों की समस्याओं के समाधान, संगठन की सक्रियता बढ़ाने और सामूहिक प्रयासों पर चर्चा हुई। इस दौरान ओमवीर डागुर, राजेन्द्र त्यागी,राघवेंद्र सिंह, राकेश त्यागी, सूरज शर्मा, अशोक शर्मा, मनोज शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।











