• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

छोटे बेटे महेंद्र ने दी मुखाग्नि, लोग बोले जमीन से जुड़े नेता थे

September 25, 2026
in administration, Agra, Politics

आगरा। फतेहाबाद के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव नगला देवहंस पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए हजार लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर आंख नम थी। शाम 4:30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। छोटे बेटे महेंद्र वर्मा ने उन्हें मुखाग्नि दी।  इस दौरान राजनीतिक नेता और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

73 वर्षीय विधायक ने नोएडा के यथार्थ अस्पताल में रात करीब 8:30 बजे अंतिम सांस ली। वह पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। तबीयत बिगड़ने पर 22 सितंबर को उन्हें आगरा के राजपुर चुंगी स्थित उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए दिल्ली ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हालत अधिक बिगड़ने के बाद उन्हें नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनका जन्म 7 जुलाई 1953 को हुआ था। वह निषाद समाज से आते थे। छोटेलाल वर्मा का राजनीतिक जीवन करीब तीन दशक लंबा रहा। उन्होंने वर्ष 1993 में भाजपा के साथ अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की और पहली बार विधायक चुने गए। इसके बाद वर्ष 2002 में वह दूसरी बार भाजपा के टिकट पर विधानसभा पहुंचे। वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थामा और चुनाव मैदान में उतरे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2012 में उन्होंने फिर राजनीतिक पाला बदला और बसपा के टिकट पर फतेहाबाद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज कर विधानसभा में वापसी की। इसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले छोटेलाल वर्मा एक बार फिर भाजपा में लौट आए। भाजपा के टिकट पर उन्होंने फतेहाबाद से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज कर चौथी बार विधानसभा पहुंचे। उनके अंतिम संस्कार में शामिल लोगों के द्वारा कहा गया कि वह जमीनी नेता थे आगरा की राजनीति में एक युग का अंत हुआ है। बाबूजी अमर रहें और वंदे मातरम के भी नारे लगाए गए। जिलाधिकारी मनीष कुमार बंसल ने दाह संस्कार स्थल पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उनके अंतिम संस्कार में जिला पंचायत अध्यक्ष डा. मंजू भदौरिया, सांसद राजकुमार चाहर, पूर्व विधायक डा. राजेंद्र सिंह, जितेंद्र वर्मा, पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर, पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय, जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार आदि शामिल रहे।

Previous Post

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

Next Post

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

Related Posts

टॉरेंट पावर के शिविर में  ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

September 25, 2026

आगरा। शहरी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से टॉरेंट पावर द्वारा शुक्रवार को प्रिंस वाटिका,...

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

September 25, 2026

आगरा। अछनेरा थाना क्षेत्र में एक करोड़पति साधु के सिर में ईंट मार कर उनकी हत्या कर दी गई है।...

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

September 24, 2026

आगरा। बुखार से पीड़ित फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक छोटेलाल वर्मा का  निधन हो गया। परिजन उन्हें आगरा से नोएडा...

बर्थडे पार्टी की आड़ में धर्मांतरण, चार गिरफ्तार, कई राज्यों तक नेटवर्क की जांच

बर्थडे पार्टी की आड़ में धर्मांतरण, चार गिरफ्तार, कई राज्यों तक नेटवर्क की जांच

September 24, 2026

आगरा। सैंया क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के बहाने लोगों को बुलाकर चंगाई सभा आयोजित करने और कथित तौर पर धर्मांतरण...

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने चार्ज ग्रहण करते ही ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया निरीक्षण, कार्य धीमा होने पर हुए नाराज

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने चार्ज ग्रहण करते ही ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया निरीक्षण, कार्य धीमा होने पर हुए नाराज

September 24, 2026

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण के नवागत उपाध्यक्ष ने गुरुवार को मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण, नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत विकसित...

स्टार्ट-अप व उद्यमशील परियोजनाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न वित्तीय स्रोतों की छात्रों को दी गई जानकारी

स्टार्ट-अप व उद्यमशील परियोजनाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न वित्तीय स्रोतों की छात्रों को दी गई जानकारी

September 23, 2026

आगरा। सेंट जॉन्स कॉलेज के असेंबली हॉल में एक संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान...

Next Post
अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026
नकली इंस्पेक्टर बनकर बच्चे को स्कूल की वैन से किया अगवा

नकली इंस्पेक्टर बनकर बच्चे को स्कूल की वैन से किया अगवा

December 2, 2022
यमुना पार में भारी संख्या में पकड़े गए गाय और सांड

यमुना पार में भारी संख्या में पकड़े गए गाय और सांड

September 1, 2023
युवती के बनाए गए अश्लील वीडियो, पुलिस कमिश्नर के आदेश पर मुकदमा

युवती के बनाए गए अश्लील वीडियो, पुलिस कमिश्नर के आदेश पर मुकदमा

August 11, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव
  • विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम
  • बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.